क्षेत्रफल (भारत का भूगोल)

Total Questions: 8

1. निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) भारत में राज्यों की संख्या 26
Solution:भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 3.28 मिलियन वर्ग किमी. है। इसके मुख्य भूमि का अक्षांशीय विस्तार 8° 4' उत्तर से 37° 6' उत्तर तक तथा देशांतरीय विस्तार 68° 7' पूर्व से 97° 25′ पूर्व तक है। 26 जनवरी, 2020 से भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। नवीनतम केंद्रशासित प्रदेश है- दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव |

2. भारत के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) सर्वप्रथम सूर्योदय इसके मिजोरम राज्य में होता है।
Solution:भारत में सर्वप्रथम सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश राज्य में होता है। भारत विश्व का 7वां बड़ा देश है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के पश्चात विश्व का दूसरा राष्ट्र है। UNFPA के अनुसार, वर्ष 2023 में भारत की जनसंख्या 1428.6 मिलियन एवं चीन की जनसंख्या 1425.7 मिलियन है। इस प्रकार अब भारत, विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। इसकी भूमि सीमा का विस्तार लगभग 15200 किमी. (15106.7 किमी.) है।

3. भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

  1. भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है।
  2. संसार का लगभग 2.4% क्षेत्र भारत के अंतर्गत आता है।
  3. कर्क रेखा देश के बीच से गुजरती है, जो अक्षांशीय विस्तार को दो बराबर भागों में बांटती है।
  4. भारत पूरी तरह से उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है।
    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
Correct Answer: (c) 2 तथा 3
Solution:भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है, न कि छठा। संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°45' से 37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य है, जबकि उष्णकटिबंध क्षेत्र का विस्तार 23°30′ उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य है। इस प्रकार कथन 1 एवं 4 गलत हैं। कथन 2 एवं 3 सही हैं। क्योंकि भारत के समस्त स्थलीय भाग के संसार के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत घेरे हुए है और कर्क रेखा देश के बीच से गुजरती है, जो अक्षांशीय विस्तार को दो भागों में विभाजित करती है।

4. भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4% है, परंतु इसकी- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994*]

Correct Answer: (b) संपूर्ण मानव जाति का 17% जनसंख्या है।
Solution:भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है, जो संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.4% है, जबकि भारत में संपूर्ण विश्व की 17.5% (वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार) जनसंख्या निवास कर रही है। अतः निकटतम सही उत्तर विकल्प (b) है।

5. भारतवर्ष में लगभग कितने गांव हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010*]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में गांवों की संख्या लगभग 640932 है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-से भारत के बारे में सही हैं? सही उत्तर के चयन हेतु अधोलिखित कूट का उपयोग कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

(1) भारत विश्व का पांचवां बड़ा देश है।
(2) यह स्थलमंडल के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत भाग अधिकृत किए हुए है।
(3) समूचा भारत उष्णकटिबंध में स्थित है।
(4) 82°30' पूर्वी देशांतर का उपयोग भारतीय मानक समय को निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

Correct Answer: (d) 2 और 4
Solution:भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। संपूर्ण भारत (अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह सहित) का अक्षांशीय विस्तार 6°45' से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है, जबकि उष्णकटिबंध क्षेत्र का विस्तार 23°30′ उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य है। अतः कथन 1 और 3 गलत हैं। भारत संसार के स्थलीय भाग के कुल क्षेत्रफल का 2.4% अधिकृत किए हुए है एवं 82°30′ पूर्वी देशांतर का उपयोग भारतीय मानक समय निर्धारित करने के लिए किया जाता है। अतः कथन 2 और 4 सही हैं।

7. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के देशों में कौन-सा स्थान है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) सातवां
Solution:भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवां (7वां) स्थान है।

8. भारतवर्ष आकार में विश्व का- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) सातवां सबसे बड़ा देश है।
Solution:भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवां (7वां) स्थान है।