क्षेत्रमिति (Part-III)

Total Questions: 50

31. उस सबसे बड़े लंब वृत्तीय शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए जो 6 इकाई लंबाई के एक खोखले घन में उत्कीर्ण (inscribed) किया गया है और इसके आधार पर खड़ा है। [SSC MTS 21/10/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 18π इकाई³
Solution:

32. 14 cm ऊंचाई वाले एक बेलनाकार बर्तन की बाहय और आंतरिक त्रिज्याएँ क्रमशः 14 cm और 10 cm हैं। इसे 7 cm ऊंचाई और क्रमशः 7 cm और 5 cm बाह्य और आंतरिक त्रिज्या वाले एक छोटे बेलनाकार बर्तन का उपयोग करके पानी डालकर भरना है। छोटे बेलनाकार बर्तन से 6 बार पानी डालने के बाद बड़े बर्तन की रिक्त (बिना भरी हुई) ऊंचाई कितनी होगी? (π = 22/7 का उपयोग करें) [SSC MTS 21/10/2024 (Evening)]

Correct Answer: (b) 3.5 cm
Solution:

33. एक बेलनाकार ट्यूब, जो दोनों सिरों पर खुली है, एक धातु से बनी है। ट्यूब का आंतरिक व्यास 12 cm है, और इसकी लंबाई 35 cm है। धातु की मोटाई सर्वत्र 2 cm है। धातु की ट्यूब का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm²में ) ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए) [SSC MTS 22/10/2024 (Morning)]

Correct Answer: (b) 3256
Solution:

34. एक समचतुर्भुज का परिमाप 160 cm है और इसके एक विकर्ण की लंबाई 50 cm है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm²में) ज्ञात कीजिए। [SSC MTS 22/10/2024 (Morning)]

Correct Answer: (c) 250√39
Solution:

35. दो वर्गों के विकर्णों का अनुपात 5:6 है। उनके क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा ? [SSC MTS 22/10/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 25:36
Solution:

36. ढक्कन (lid) वाले एक आइसक्रीम कोन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल, एक निश्चित त्रिज्या वाले दूसरे वृत्त के क्षेत्रफल के बराबर है। यदि वृत्त की त्रिज्या, शंकु की तिर्यक ऊंचाई और त्रिज्या के औसत के बराबर है, तो शंकु की तिर्यक ऊंचाई और वृत्त की त्रिज्या का अनुपात ज्ञात कीजिए। [SSC MTS 23/10/2024 (Morning)]

Correct Answer: (c) 3:2
Solution:

37. एक खोखले अर्धगोले का व्यास 30 cm है। इसे पानी से पूर्णतया भरा जाता है। जब प्रत्येक 0.75 cm त्रिज्या वाली गोलाकार सीसे की गोलियां अर्धगोले में डाली जाती हैं, तो पानी 2/5 वाँ भाग बाहर बह जाता है। अर्धगोले में कितनी सीसे की गोलियां डाली गईं ? [SSC MTS 29/10/2024 (Evening)]

Correct Answer: (c) 1600
Solution:

38. 13.2 m व्यास और 14m ऊर्ध्वाधर ऊंचाई वाले एक शंक्वकार तंबू में, गेहूं के कितने भरे थैले खाली किए जा सकते हैं, यदि प्रत्येक थैले में गेहूं भरे जाने के लिए आवश्यक स्थान 29.04 m³ है ? [π = 22/7 का उपयोग करें] 7 [SSC MTS 30/10/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 22
Solution:

39. 8.4 cm किनारे (edge) वाले घन से काटे जा सकने वाले सबसे बड़े लंब वृत्तीय शंकु की त्रिज्या क्या है ? [SSC MTS 12/11/2024 (Morning)]

Correct Answer: (b) 4.2 cm
Solution:

40. एक लंब वृत्तीय ठोस धात्विक शंकु की ऊंचाई 7.2 cm है और इसके आधार की त्रिज्या 3.5 cm है। इसे पिघलाकर दो लंब वृत्तीय ठोस धात्विक शंकु बनाए जाते हैं, जो सभी रूपों में समान हैं। नए बने शंकुओं में से प्रत्येक के आधार की त्रिज्या 2.1 cm और ऊंचाई 'h' है। 'h' का मान (cm में) क्या है ? [SSC MTS 13/11/2024 (Morning)]

Correct Answer: (b) 10
Solution: