Correct Answer: (a) महाराजा रणजीत सिंह
Solution:रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर, 1780 को सुकरचकिया मिसल के मुखिया महासिंह के घर हुआ था। वह 12 वर्ष के ही थे कि उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। 1792 से 1797 ई. तक एक प्रतिशासन परिषद (Council of Regency), जिसमें इनकी माता, सास और दीवान लखपत राय थे, ने शासन कार्य चलाया। 1797 ई. में उन्होंने समस्त कार्यभार स्वयं संभाल लिया। रणजीत सिंह ने लाहौर पर 1799 ई. में, अमृतसर पर 1802 ई. में विजय प्राप्त की। रणजीत सिंह एक योग्य शासक थे। उन्होंने कहा था "ईश्वर की इच्छा थी कि मैं सब धर्मों को एक निगाह से देखूं, इसीलिए उसने दूसरी आंख की रोशनी ले ली।"