क्षेत्रीय राज्य : पंजाब एवं मैसूर (UPPCS)

Total Questions: 27

11. पंजाब के पूर्व महाराजा दलीप सिंह के विषय में निम्नलिखित में से कौन एक कथन सत्य है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) 23 अक्टूबर, 1893 को उनका निधन पेरिस में हुआ।
Solution:पंजाब के पूर्व महाराजा दलीप सिंह का निधन 22 या कुछ स्रोतों के अनुसार 23 अक्टूबर, 1893 को पेरिस (फ्रांस) में हो गया था। शेष सभी कथन असत्य हैं। दलीप सिंह ने सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया था, इन्होंने रूस की यात्रा भी की थी। इनकी अन्त्येष्टि इंग्लैंड में हुई थी।

12. सिख साम्राज्य का अंतिम शासक था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (a) दलीप सिंह
Solution:पंजाब के सिख साम्राज्य के अंतिम शासक दलीप सिंह थे। 1849 ई. में द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध की समाप्ति पर अंग्रेजों द्वारा पंजाब का विलय कर लिया गया तथा दलीप सिंह को पेंशन देकर बाद में ब्रिटेन भेज दिया गया।

13. पंजाब के विलय के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) दलीप सिंह को 2,50,000 ₹ वार्षिक पेंशन दे दी गई।
Solution:लॉर्ड डलहौजी की 29 मार्च, 1849 की घोषणा द्वारा संपूर्ण पंजाब का विलय, अंग्रेजी राज्य में कर लिया गया। महाराजा दलीप सिंह को 40,000 पौंड (लगभग ₹4-5 लाख) की वार्षिक पेंशन दे दी गई और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने इंग्लैंड भेज दिया गया। अतः कथन (c) असत्य है।

14. पंजाब के विलय के पश्चात पंजाब पर शासन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन 'तीन की परिषद' का सदस्य नहीं था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (e) (a&d)
Solution:पंजाब के ब्रिटिश साम्राज्य में विलय के बाद लॉर्ड डलहौजी ने 1849 ई. में पंजाब पर शासन करने के लिए तीन लोगों की एक परिषद का गठन किया था, जिसमें सर हेनरी लॉरेंस को अध्यक्ष तथा जॉन लॉरेंस और चार्ल्स ग्रेनविल मानसेल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। एच.एम. इलियट तथा रॉबर्ट मॉन्टगोपरी इस परिषद से संबंधित नहीं थे।

15. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1767-69 ई.) में कौन विजयी हुआ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) हैदर अली
Solution:प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1767-69 ई.) अंग्रेजों और हैदर अली के मध्य हुआ था। निजाम, मराठे एवं अंग्रेज हैदर के विरुद्ध एक त्रिगुट संधि में सम्मिलित हुए। हैदर ने अपनी कूटनीतिक सूझ-बूझ से इस त्रिगुट को भंग करने का प्रयास किया। उसने मराठों को धन देकर और निजाम को प्रदेश का प्रलोभन देकर अपनी ओर मिला लिया और फिर कर्नाटक पर आक्रमण किया। अंग्रेजों की प्रारंभिक सफलता के कारण निजाम पुनः अंग्रेजों की ओर चला गया। हैदर अली ने उत्साहपूर्वक लड़ते हुए 1768 ई. में मंगलौर पर अधिकार कर लिया। मार्च, 1769 ई. में उसकी सेनाएं मद्रास तक जा पहुंची। अंग्रेजों ने विवशता में हैदर अली की शर्तों पर 4 अप्रैल, 1769 को 'मद्रास की संधि' की।

16. निम्नलिखित में से कौन 1755 में डिंडीगुल मैसूर में एक आधुनिक शस्त्रागार की स्थापना की थी? [U.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) हैदर अली
Solution:1742 ई. में वेंकट राय के नेतृत्व में मैसूर सेना ने डिंडीगुल पर विजय प्राप्त की। 1755 ई. में मैसूर के महाराज ने स्थिति को संभालने के लिए हैदर अली को डिंडीगुल भेजा। 1755 ई. में हैदर अली ने डिंडीगुल पर कब्जा कर लिया और इस किले को एक सैन्य चौकी में बदल दिया। बाद में हैदर अली मैसूर का वास्तविक शासक बन गया और 1777 ई. में उन्होंने पुरशान मीरसाहेब को डिंडीगुल का गवर्नर नियुक्त किया।

17. ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टो नोवो के युद्ध में हराया- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) सर आयरकूट
Solution:1781 ई. में हैदर अली का सामना अंग्रेज जनरल आयरकूट से हुआ, जिसने पोर्टो नोवो के युद्ध (1 जुलाई, 1781) में हैदर अली को परास्त किया।

18. टीपू सुल्तान ने अपनी राजधानी बनाई - [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) श्रीरंगपट्टनम में
Solution:टीपू सुल्तान ने श्रीरंगपट्टनम को अपनी राजधानी बनाया एवं यहां जैकोबिन क्लब की स्थापना की और उसका सदस्य बना।

19. निम्नलिखित भारतीय शासकों में से कौन था, जिसने विदेशों में आधुनिक पद्धति से दूतावास स्थापित किए थे? [I.A.S. (Pre) 2001 U.P. P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) टीपू सुल्तान
Solution:टीपू सुल्तान ने आधुनिक पद्धति से विदेशों में दूतावास स्थापित किए थे।

20. टीपू सुल्तान ने ब्रिटिश सेना को 1780 ई. में हराया था- [U.P. P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) पोल्लीलुर में
Solution:हैदर अली एवं टीपू सुल्तान ने मराठों तथा निजाम के साथ एक समझौता कर लिया तथा फ्रांसीसी सहायता का वचन ले लिया तथा कर्नाटक पर जुलाई, 1780 में आक्रमण करके अर्काट पर अधिकार कर लिया। तत्पश्चात 10 सितंबर, 1780 को हैदर अली और टीपू की संयुक्त सेनाओं ने पोल्लीलुर (अन्य नाम पेरुम्बकम) के युद्ध में कर्नल बेली को बुरी तरह पराजित किया। बेली की पराजय का समाचार सुनकर कर्नल हेक्टर मुनरो जो बेली की सहायता के लिए आ रहा था वापस लौट गया। अतः विकल्प (b) सही है।