Solution:1. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध 1767-69 ई. में हुआ। इस दौरान अंग्रेज गवर्नर वेरेल्स्ट था। युद्ध 4 अप्रैल, 1769 को मद्रास की संधि द्वारा समाप्त हुआ।2. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1780-84 ई. तक चला। इस दौरान अंग्रेज गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स था। यह युद्ध 1784 ई. की मंगलौर की संधि द्वारा समाप्त हुआ।
3. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1790-92 ई. तक चला। इस दौरान अंग्रेज
गवर्नर जनरल लॉर्ड कॉर्नवालिस था। अंग्रेजों के विरुद्ध सहायता के लिए टीपू सुल्तान ने तुर्की से सहायता प्राप्त करने का प्रयत्न किया। 1784-85 ई. में उसने एक दूत कुस्तुंतुनिया भेजा। 1787 ई. में टीपू ने एक दूतमंडल फ्रांस भी भेजा। यह युद्ध 1792 ई. की श्रीरंगपट्टम की संधि द्वारा समाप्त हुआ।
4. चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध 1799 ई. में हुआ। इस दौरान अंग्रेज गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली था। 4 मई, 1799 को अंग्रेजी सेना ने श्रीरंगपट्टम का दुर्ग जीत लिया और टीपू ने लड़ते-लड़ते वीरगति पाई। टीपू के कुल के सदस्यों को वेल्लौर में कैद कर दिया गया।