खनिज : विविध

Total Questions: 28

1. हाल में तत्वों के एक वर्ग, जिसे 'दुर्लभ मृदा धातु' कहते हैं, की कम आपूर्ति पर चिंता जताई गई। क्यों? [I.A.S. (Pre) 2012]

1. चीन, जो इन तत्वों का सबसे बड़ा उत्पादक है, द्वारा इनके निर्यात पर कुछ प्रतिबंध लगा दिया गया है।

2. चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और चिली को छोड़कर अन्य किसी भी देश में ये तत्व नहीं पाए जाते हैं।

3. दुर्लभ मृदा धातु विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्माण में आवश्यक हैं और इन तत्वों की मांग बढ़ती जा रही है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:'दुर्लभ मृदा धातु' 17 ऐसे रासायनिक तत्वों का समूह है, जो कई उच्च प्रौद्योगिकीय उत्पादों के विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन उत्पादों में मोबाइल फोन, पवन चक्की, इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मिसाइलें शामिल हैं। USGS, Mineral Commodity Summaries, 2024 (Data 2023) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर दुर्लभ मृदा धातुओं के कुल उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी लगभग 68.57% है। इन धातुओं की उत्पादन प्रक्रिया काफी जटिल तो है ही, साथ ही इससे पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचता है। चूंकि चीन से यह धातुएं सस्ते में मिल जाती थीं, इसलिए अधिकांश देशों ने इनका उत्पादन रोक दिया था। वर्षों तक अंधाधुंध खनन के बाद वर्ष 2010 में चीन ने भी इन धातुओं के खनन में कटौती करने की घोषणा की थी, साथ ही वैश्विक बाजार में इनके निर्यात पर भी कुछ प्रतिबंध लगा दिया था।

2. निम्न में से कौन-सा देश हीरा का सबसे बड़ा उत्पादक है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) रूस
Solution:वर्ल्ड मिनिरल प्रोडक्सन 2018-2022 के आंकड़ों (2022 के आंकड़े) के अनुसार, हीरा उत्पादक देशों की स्थिति निम्नानुसार है-
(देश)(उत्पादन, कैरेट में)
रूस41923910
बोत्सवाना24479000.
कनाडा17728144
कांगो लोक. गण11683000
दक्षिण अफ्रीका9646300

3. ऊर्जा के वाणिज्यिक स्रोतों में विशुद्धतः शामिल होते हैं- [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) शक्ति, कोयला, तेल, गैस, जल-विद्युत और यूरेनियम
Solution:ऊर्जा के वाणिज्यिक स्रोतों में विशुद्धतः शक्ति, कोयला, तेल, गैस, जल-विद्युत और यूरेनियम हैं।

4. निम्नलिखित देशों में कौन-सा विश्व में आयोडीन का अग्रणी उत्पादक है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) चिली
Solution:World Mineral Production, 2018-2022 के अनुसार वर्ष 2022 के दौरान चिली ने कुल 20616000 किलोग्राम आयोडीन का उत्पादन किया। चिली के बाद जापान दूसरा सबसे बड़ा आयोडीन उत्पादक देश है। आयोडीन का निष्कर्षण कैलिच अयस्क (Caliche ore), ब्राइन्स (Brines) तथा सीवीड (Seaweed) से किया जाता है।

5. सूची-1 और सूची-II को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

सूची-I(खनिज)सूची-II(देश)
A. चांदी1. चिली
B. अभ्रक2. रूसी संघ
C. लौह अयस्क3. मेक्सिकों
D. तांबा4. भारत

 

ABCD
(a)3421
(b)2341
(c)3214
(d)3142

 

Correct Answer: (a)
Solution:
(खनिज)(देश)
चांदीमेक्सिको
अभ्रकभारत
लौह अयस्करूसी संघ
तांबाचिली

6. निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) तांबा-सिंगारिक
Solution:एल्यूमीनियम - बॉक्साइट

तांबा - क्यूप्राइट

जस्ता - कैलामाइन

लोहा - हैमटैट

प्राथमिक पारा शोधन के लिए सिनेबार (Cinnabar) सबसे आम स्रोत अयस्क है।

7. अफ्रीका में सबसे अधिक तांबा उत्पादन करने वाला देश है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) जाम्बिया
Solution:वर्तमान समय में वर्ल्ड मिनिरल प्रोडक्सन 2018-22 (Data-2022) अनुसार, चिली अफ्रीका के साथ विश्व में तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक है। जिस वर्ष प्रश्न पूछा गया उस समय जाम्बिया सही उत्तर था।

8. संसार का लगभग तीन-चौथाई कोबाल्ट, जो विद्युत मोटर वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए आवश्यक धातु है, किस देश द्वारा उत्पादित किया जाता है? [I.A.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो)
Solution:वर्ल्ड मिनिरल प्रोडक्शन 2017-2021 के अनुसार, विश्व का लगभग 71 प्रतिशत कोबाल्ट कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में उत्पादित होता है। यह विश्व की कोबाल्ट आपूर्ति में एक महत्वपूर्ण हिस्सा रखता है। कोबाल्ट लिथियम आयन बैटरी के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण घटक है; जिसका व्यापक रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग होता है।

9. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

सूची-I(खनिज)सूची-II(प्रमुख उत्पादक)
A. खनिज तेल1. जाम्बिया
B. तांबा2. गुयाना
C. मैंगनीज3. वेनेजुएला
D. बॉक्साइट4. गैबन

 

ABCD
(a)3142
(b)3214
(c)2341
(d)4213

 

Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत खनिजों एवं उनके उत्पादक देशों का सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
खनिज तेलवेनेजुएला
तांबाजाम्बिया
मैंगनीजगैबन
बॉक्साइटगुयाना

अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

10. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) मेसाबी रेंज - तांबा
Solution:प्रश्नगत क्षेत्र तथा उनसे संबंधित खनिज का सुमेलन निम्नानुसार है-
(क्षेत्र)(खनिज)
डॉनबास बेसिनकोयला
मेसाबीलौह अयस्क
मोसुलखनिज तेल
ट्रांसवालसोना

नोट : मेसाबी रेंज अपने लौह खनिज के लिए जाना जाता है। अन्य सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।