खनिज संसाधन (बिहार)

Total Questions: 15

1. बिहार में कोयले का अनुमानित भंडार है- [48 to 52 B.P.S.C. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) 16 करोड़ टन
Solution:बिहार से अलग झारखंड राज्य बन जाने के कारण बिहार राज्य में प्राकृतिक संसाधनों में भारी कमी आई है। 1 जनवरी, 2003 को अनुमानित भंडार 16 करोड़ टन (160 मिलियन टन) था। इंडियन मिनिरल्स ईयर बुक, 2021 के अनुसार बिहार में 1 अप्रैल, 2021 तक कोयले का भंडार 3464 मिलियन टन है।

2. 1 जनवरी, 2003 को बिहार में कोयले के भंडार थे (मिलियन टन में)- [47 B.P.S.C. (Pre),2005]

Correct Answer: (c) 160
Solution:बिहार से अलग झारखंड राज्य बन जाने के कारण बिहार राज्य में प्राकृतिक संसाधनों में भारी कमी आई है। 1 जनवरी, 2003 को अनुमानित भंडार 16 करोड़ टन (160 मिलियन टन) था। इंडियन मिनिरल्स ईयर बुक, 2021 के अनुसार बिहार में 1 अप्रैल, 2021 तक कोयले का भंडार 3464 मिलियन टन है।

3. बिहार में खनिज उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [68 B.P.S.C. (Pre), 2022]

1. रोहतास में पायराइट का सर्वाधिक भंडार है।

2. चूना-पत्थर कैमूर (भभुआ), मुंगेर एवं रोहतास जिलों में पाया जाता है।

3. जमुई जिले में सोने के भंडार पाए जाते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:बिहार में खनिज के संदर्भ में दिए गए सभी कथन सत्य है, किंतु विकल्प में उत्तर न होने के कारण विकल्प (e) सही उत्तर है। क्योंकि विकल्प (b) में केवल 3 तथा विकल्प (c) में केवल 1 और 2 शब्द के प्रयोग से सही नहीं माना जा सकता।

4. पलामू (रांची) किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है? [44 B.P.S.C. (Pre), 2000]

Correct Answer: (a) लौह अयस्क
Solution:प्रश्नकाल में पलामू लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध था। इंडियन मिनिरल्स ईयरबुक, 2021 के अनुसार, झारखंड के पलामू जिले में निम्न खनिजों के भंडार हैं-

(1) पायराइट  (2) बॉक्साइट

(3) डोलोमाइट  (4) फेल्सपार

(5) ग्रेफाइट  (6) मैग्नेटाइट लौह अयस्क

(7) क्वार्ट्ज/सिलिका बालू  (8) टाल्क/स्टीटाइट/सोपस्टोन

(9) रॉक फास्फेट  (10) फायरक्ले

(11) कोयला  (12) ग्रेनाइट

(13) चूना पत्थर

5. देश के कुल खनिज उत्पादन का कितना प्रतिशत बिहार में प्राप्त है? [41 B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) लगभग 36%
Solution:संयुक्त बिहार में, बिहार खनिजों के मामले में संपन्न था। विभाजन के बाद अधिकांश खनिज क्षेत्र झारखंड में चले गए। अतः अब बिहार खनिजों के मामले में समृद्ध नहीं रहा। इस प्रकार यह प्रश्न अब अप्रासंगिक हो गया। तत्कालीन परिस्थिति में विकल्प (a) सही उत्तर था।

6. देश में कच्चे तांबे के उत्पादन में बिहार का क्या स्थान है? [40 B.P.S.C. (Pre), 1995]

Correct Answer: (a) तीसरा
Solution:त्तांबा उत्पादन में झारखंड (तत्कालीन बिहार) का स्थान तीसरा था। अतः तत्कालीन परिस्थितियों में बिहार के विभाजन से पूर्व के संदर्भमें अभीष्ट विकल्प (a) है। तांबा उत्पादन अब झारखंड से पृथक बिहार में नहीं होता है।

7. निम्न में कौन या कौन-कौन से खनिज बिहार में मिलते हैं? [44 B.P.S.C. (Pre), 2000]

I. कोयला

II. लौह

III. मैंगनीज

IV. पेट्रोलियम

निम्न में से अपना उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) I, II व III केवल
Solution:झारखंड में कोयला, लौह अयस्क तथा मैंगनीज तीनों ही मिलते हैं। पेट्रोलियम यहां नहीं मिलता है। अतः प्रश्नकाल में संयुक्त बिहार के संदर्भ में अभीष्ट विकल्प (c) था। इंडियन मिनिरल्स ईयरबुक, 2021 के अनुसार, बिहार में उत्पादित होने वाले खनिज हैं- कोयला, माइका, क्वार्ट्ज / सिलिका बालू, क्वाट्‌र्जाइट, टाल्क /सोपस्टोन/स्टीएटाइड, बॉक्साइट, चाइनाक्ले, फेल्सपार, फायरक्ले, सोना, ग्रेनाइट, आयरन अयस्क (हेमेटाइट, मैग्नेटाइड), लेड-जिंक पायराइट एवं चूना पत्थर।

8. खनिज और जिले के निम्न जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा सही है? [66 B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) लाइमस्टोन - कैमूर
Solution:इंडियन मिनिरल्स ईयरबुक 2021 के अनुसार, बिहार में कैमूर (भभुआ), मुंगेर तथा रोहतास जिले में लाइमस्टोन, माइका नवादा जिला, क्वाट्‌र्जाइट लखीसराय, मुंगेर तथा नालंदा जिले में, बांका और रोहतास जिले में लेड-जिंक पाया जाता है। प्रश्नकाल में भी यही स्थिति थी।

9. बिहार में लौह अयस्क प्राप्त होता है- [41" B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (d) सिंहभूम जिले में
Solution:प्रश्नकाल में संयुक्त बिहार के संदर्भ में अभीष्ट विकल्प (d) था। हालांकि सिंहभूम कोई जिला नहीं है, बल्कि 1990 में यह जिला अस्तित्व में था। 1990 में इस जिले को पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में विभाजित किया गया। इंडियन मिनिरल्स ईयरबुक, 2021 के अनुसार, बिहार में लौह अयस्क का प्रमाणित भंडार शून्य है।

10. बिहार के किस जिले में सबसे अधिक सोने का भंडार मिला है? [67 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) जमुई
Solution:बिहार के जमुई जिले में सर्वाधिक स्वर्ण भंडार है।