खनिज संसाधन

Total Questions: 19

11. निम्नलिखित में से कौन-सी तांबे की एक खुली खदान (open pit mine) है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) मलंजखंड
Solution:मलंजखंड तांबे की एक खुली खदान है। यह मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित है। भारत में तांबा धारवाड़ शिलाओं के रंध्रों में पाया जाता है।

12. भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (2021-2022) के अनुसार, भारत का कौन-सा प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) असम
Solution:भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2021-22 में भारत का असम राज्य प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। असम में 3371.5 MMSCM, राजस्थान में 2618.8 MMSCM, त्रिपुरा में 1530.8 MMSCM, गुजरात में 1017.3 MMSCM, तमिलनाडु राज्य में 1066.5 MMSCM तथा आंध्र प्रदेश राज्य में 808.6 MMSCM प्राकृतिक गैस का उत्पादन हुआ। भारत में अधिकांश प्राकृति गैस का उत्पादन अपतटीय क्षेत्र से होता है।

13. मध्य प्रदेश का कौन-सा जिला तांबे का अग्रणी उत्पादक है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बालाघाट
Solution:मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला तांबे का अग्रणी उत्पादक जिला है। ताम्र अयस्क उत्पादन के भारत में तीन महत्वपूर्ण जिले झुंझुनू (राजस्थान), बालाघाट (मध्य प्रदेश) एवं पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) हैं।

14. निम्न में से कौन-सा भारत में एक प्रमुख लौह अयस्क पेटी नहीं है? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) हरियाणा-राजस्थान
Solution:भारत में लौह अयस्क उत्पादन के चार प्रमुख क्षेत्र हैं-

(i) पूर्वी भारत - झारखंड एवं ओडिशा

(ii) मध्य भारत - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

(iii) प्रायद्वीपीय भारत - जिसमें कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र

(iv) अन्य क्षेत्र - आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल आदि हैं।

इस प्रकार दिए गए विकल्पों में हरियाणा व राजस्थान नहीं हैं।

15. निम्नलिखित में से भारत के किस क्षेत्र में अधिकांश लोहा तथा इस्पात उद्योग संकेंद्रित हैं? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) छोटा नागपुर का पठार
Solution:भारत में छोटा नागपुर के पठार में खनिज संसाधनों के सबसे बड़े भंडार पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में अधिकांश लोहा तथा इस्पात उद्योग संकेंद्रित हैं।

16. प्रमाणित कोयला भंडार (कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, 2018 तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार) के संदर्भ में निम्नलिखित राज्यों के अवरोही क्रम में सही क्रम ....... है। [Phase-XI 28 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल
Solution:प्रमाणित कोयला भंडार (कोयला मंत्रालय, भारत सरकार 2018 तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार) के संदर्भ में राज्यों के अवरोही क्रम क्रमशः इस प्रकार हैं-झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल। 1 अप्रैल, 2021 तक की स्थिति के अनुसार, प्रमाणित कोयला भंडार की दृष्टि से शीर्ष चार राज्य क्रमशः इस प्रकार हैं-झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल । (स्रोत-इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2021)

17. निम्नलिखित में से किस राज्य में 2020 की स्थिति के अनुसार, भारत में सोने के अयस्क का सबसे बड़ा भंडार है? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बिहार
Solution:बिहार राज्य में 2020 की स्थिति के अनुसार, सोने के अयस्क का सबसे बड़ा भंडार है। इसके बाद राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश तथा झारखंड हैं। स्वर्ण अयस्क के शेष भंडार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित हैं।

18. इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2020 के अनुसार, चूना पत्थर उत्पादन में भारत के किस राज्य की हिस्सेदारी सबसे अधिक है? [SSC ऑनलाइन CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) राजस्थान
Solution:इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2020 के अनुसार, भारत में चूना पत्थर उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 20% है। इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2022 के अनुसार, वर्ष 2021-22 (P) में भारत के तीन शीर्ष चूना पत्थर उत्पादक राज्य क्रमशः इस प्रकार हैं-राजस्थान (22%), मध्य प्रदेश (13%) तथा आंध्र प्रदेश (13%)।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य भारत में कोयले का उत्पादन नहीं करता है? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) गुजरात
Solution:कोयला मुख्यतः हाइड्रोकार्बन से निर्मित एक ठोस संस्तरित शिला है। भारत के पास कोयले का प्रचुर भंडार है। इंडियन मिनिरल्स ईयरबुक, 2021 के अनुसार, मात्रा की दृष्टि से वर्ष 2020-21 (P) में भारत के प्रमुख कोयला उत्पादक राज्य क्रमशः इस प्रकार हैं- छत्तीसगढ़ (22.12%), ओडिशा (21.53%), मध्य प्रदेश (18.51%), झारखंड (16.66%), तेलंगाना (7.35%), महाराष्ट्र (6.62%), प. बंगाल (4.83%) तथा उत्तर प्रदेश (2.38%)। गुजरात राज्य में कोयले का उत्पादन नहीं होता है।