खरीफ की फसलें

Total Questions: 42

11. फसल और उसके सर्व प्रमुख उत्पादक राज्य के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार विकल्प (e) सही उत्तर था। वर्ष 2021-22 (च. अ.अनु.) के अनुसार चावल का पश्चिम बंगाल, गेहूं का उत्तर प्रदेश, राई/सरसों का राजस्थान तथा कपास का गुजरात सर्वप्रमुख उत्पादक राज्य है।

12. भारत के राज्यों को वर्ष 2018-19 के चावल उत्पादन के सही आरोही क्रम में चुनें। [66th B.P.S.C. Re. Exam (Pre) 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:दिए गए विकल्पों के अनुसार, भारत के राज्यों का वर्ष 2018-19 के चावल उत्पादन का सही आरोही क्रम इस प्रकार है- राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश। वर्ष 2021-22 (चतुर्थ अग्रिम अनुमान) के अनुसार, चावल उत्पादक शीर्ष तीन राज्य हैं- 1. पश्चिम बंगाल, 2. उत्तर प्रदेश एवं 3. पंजाब।

13. निम्नलिखित राज्यों पर विचार करें- [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

1. पंजाब

2. उत्तर प्रदेश

3. आंध्र प्रदेश

4. पश्चिम बंगाल

भारत में चावल उत्पादक राज्यों के रूप में उपर्युक्त के सही आरोही क्रम को चुनें।

Correct Answer: (d) आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
Solution:आर्थिक समीक्षा, 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 (4th A.E.) में विकल्पगत चावल उत्पादक राज्यों का आरोही क्रम इस पकार है- आंध्र प्रदेश पंजाब उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल ।

14. इनमें से कौन-सा पौधा नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक नहीं है? [Chattisgarh P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) धान
Solution:दिए गए विकल्पों में से धान का पौधा नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक नहीं है।

15. . निम्न में से नकदी फसल कौन-सी नहीं है? [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) ज्वार
Solution:दिए गए विकल्पों में से ज्वार नकदी फसल नहीं है, जबकि जूट, गन्ना एवं मूंगफली नकदी फसल हैं।

16. . भारत में पिछले पांच वर्षों में खरीफ की फसलों की खेती के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2019]

1. धान की खेती के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है।

2. ज्वार की खेती के अंतर्गत क्षेत्र, तिलहनों की खेती के अंतर्गत क्षेत्र की तुलना में अधिक है।

3. कपास की खेती का क्षेत्र, गन्ने की खेती के क्षेत्र की तुलना में अधिक है।

4. गन्ने की खेती के अंतर्गत क्षेत्र निरंतर घटा है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1 और 3
Solution:प्रश्नकाल से लेकर वर्तमान समय तक धान की खेती के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है। ज्वार की खेती के अंतर्गत क्षेत्र, तिलहनों की खेती के अंतर्गत क्षेत्र की तुलना में कम है। कपास की खेती का क्षेत्र गन्ने की खेती के क्षेत्र की तुलना में अधिक है। गन्ने की खेती के क्षेत्र के अंतर्गत कभी वृद्धि हुई है तो कभी इसमें कमी आई है। इस प्रकार इसमें निरंतर गिरावट दर्ज नहीं की गई है। श्री अन्न (मिलेट्स) न्यूट्री अनाज

17. निम्नलिखित फसलों में से कौन एक भारत में प्रमुख खाद्यान्न है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 41 B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) चावल
Solution:चावल भारत की प्रमुख खाद्य फसल है। इस संदर्भ में खाद्यान्नों में दूसरे स्थान पर गेहूं है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

18. खेती के अंतर्गत क्षेत्र के अनुसार, भारत में सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल कौन-सी है? [40th B.P.S.C.(Pre) 2000, 1996]

Correct Answer: (d) चावल
Solution:Agricultural Statistics at a glance 2022 के अनुसार, वर्ष 2021- 22 (च.अ.अनु.) में भारत के 46.38 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र पर चावल एवं 30.47 मिलियन हेक्टेयर कृषि क्षेत्र पर गेहूं का उत्पादन किया जाता है। इस प्रकार कृषि क्षेत्र के अनुसार, भारत में सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल चावल है।

19. भारत में निम्नलिखित में से किस फसल के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल है? [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) धान
Solution:Agricultural Statistics at a glance 2022 के अनुसार, वर्ष 2021- 22 (च.अ.अनु.) में भारत के 46.38 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र पर चावल एवं 30.47 मिलियन हेक्टेयर कृषि क्षेत्र पर गेहूं का उत्पादन किया जाता है। इस प्रकार कृषि क्षेत्र के अनुसार, भारत में सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल चावल है।

20. भारत में चावल की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र पाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश में
Solution:वर्ष 2021-22 के चतुर्थ अग्रिम आंकड़ों के अनुसार, चावल की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र उत्तर प्रदेश (5.70 मि. हे.) में पाया जाता है।