Solution:1303 ईस्वी में काकतीय शासकों की सेना ने अलाउद्दीन खिलजी की सेना को वारंगल में परास्त किया था। यह अलाउद्दीन खिलजी का दक्षिण भारत पर किया गया पहला और असफल प्रयास था। वारंगल (तेलंगाना) के काकतीय वंश के राजा प्रतापरुद्र देव थे। अलाउद्दीन ने इस हार का बदला लेने के लिए 1309 में अपने सबसे काबिल सेनापति मलिक काफूर को भेजा। दूसरे अभियान में प्रतापरुद्र देव ने हार मान ली और उन्होंने मलिक काफूर को अपार धन-दौलत और प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भेंट किया था।