खेलकूद (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 43

1. इनमें से कौन-सा देश 2023 में एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) चीन
Solution:2023 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी चीन द्वारा 16 जून से 16 जुलाई 2023 तक की जाएगी।

2019 AFC एशियाई कप के विस्तार के बाद इस टूर्नामेंट में 24 राष्ट्रीय टीमें शामिल होंगी, जिसमें मेजबान देश भी शामिल है।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) एशियाई कप 2023-के लिए आवश्यक योग्यता का निर्धारण करता है।

2. मार्च 2021 में, इनमें से किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने 2048 के ओलंपिक में बिड करने की घोषणा की? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) दिल्ली
Solution:दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2048 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना है। इसने भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 2048 ओलंपिक खेलों के लिए बोली शुरू की है।

3. अपने पहले तीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैचों में लगातार तीन टेस्ट शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का नाम क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 07.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) मोहम्मद अजहरुद्दीन
Solution:सीरीज (Series) के लगातार तीन टेस्ट मैचों में 105 एवं 122 रन के स्कोर के साथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने प्रथम तीन टेस्ट मैचों में प्रत्येक में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

उनका अंतर्राष्ट्रीय खेल कैरियर समाप्त हो गया, जब उन्हें 2000-01 में एक मैच फिक्सिंग स्कैंडल में लिप्त पाया गया, जिसके उपरांत BCCI द्वारा उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया।

4. 2021-22 में आयोजित, फुटबॉल टूर्नामेंट | संतोष ट्रॉफी के 75वें संस्करण की विजेता टीम का नाम बताइए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) केरल
Solution:केरल, ने 2 मई 2022 को, मलप्पुरम के मंजेरीपायनद फुटबॉल स्टेडियम में संतोष ट्रॉफी 2022 पेनल्टी शूटआउट में पश्चिम बंगाल को हरा कर जीता। केरल के लिए यह सातवां संतोष ट्रॉफी खिताब था।

5. बर्मिघम में ऑल इंग्लैण्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने रजत पदक जीता? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) लक्ष्य सेन
Solution:लक्ष्य सेन ने मई 2022 में, ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में रजत पदक जीता। 21 वर्षों में टूर्नामेंट में पुरुष एकल में भारत के लिए पहला पदक प्राप्त किया है।

विश्व के नंबर एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने लक्ष्य को हराकर अपना दूसरा ऑल इंग्लैंड ओपन खिताब जीता।

6. भारत के 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात के ................ शहरों में किया जाएगा। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) छह
Solution:भारत का 36वां राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 के बीच गुजरात के छह शहरों में आयोजित किया गया था।

यह छह शहर अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर थे। साइक्लिंग-ट्रैक इवेंट इंदिरा गांधी साइक्लिंग वेलोड्रोम, दिल्ली में होगा।

7. 20 जनवरी 2022 से मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में आयोजित इनमें से किस खेल कार्यक्रम की मेजबानी भारत द्वारा की गई थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) एएफसी महिला एशियाई कप
Solution:भारत ने 20 जनवरी, 2022 से 06 फरवरी, 2022 तक फुटबॉल एएफसी महिला एशियाई कप इंडिया 2022 के 20वें संस्करण की मेजबानी की।

इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। चीन ने नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 का फाइनल खिताब जीतने के लिए दक्षिण कोरिया को हराया।

8. _____________ में आयोजित वर्ल्ड रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप 2022 में, महिलाओं की 20 किमी. रेस वॉक स्पर्धा की टीम श्रेणी में, भारत की ओर से भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने संयुक्त प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) ओमान
Solution:भावना जाट, रवीना और मुनिता प्रजापति ने 4 मार्च, 2022 को मस्कट, ओमान में विश्व एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप में देश की पहली महिला 20 किमी टीम मेडल, कांस्य जीता।

चीन और ग्रीस ने क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता। विश्व एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप के 61 वर्ष के इतिहास में यह भारतीय महिला टीम का पहला पदक था।

9. बर्मिंघम में आयोजित 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया का ध्वजवाहक निम्नलिखित में से कौन-था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) पीवी सिंधु
Solution:इंडियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु 28 जुलाई, 2022 को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के उदघाटन समारोह के लिए भारतीय दल की ध्वजवाहक थीं।

नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगी चोट के कारण बर्मिंघम प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद सिंधु को भारत का ध्वजवाहक बनाया गया था।

10. मार्च 2022 में, किस भारतीय क्रिकेटर ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) विराट कोहली
Solution:विराट कोहली ने अपना 100वां टेस्ट मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेला था, कोहली ने अपने 100वें टेस्ट में 8,000 रन पूरे किए हैं।