खेलकूद (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 43

11. फरवरी 2022 में, भारत __________ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाला दुनिया का पहला देश बना। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) 1000
Solution:भारत 6 फरवरी 2022 को 1000 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया है।

टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैच में उपलब्धि हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी।

12. सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट, 2022 में महिला एकल का खिताब किसने जीता? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) पीवी सिंधु
Solution:पीवी सिंधु ने 23 जनवरी, 2022 को बाबू बनारसी इंडोर स्टेडियम (लखनऊ) में आयोजित सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का महिला एकल फाइनल का खिताब जीता।

उन्होंने फाइनल में मालविका बंसोड़ को पराजित किया। 2019 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने के बाद से यह पीवी सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब है।

13. वर्ष 2021 में, नीरज चोपड़ा ने ____________ ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) टोक्यो
Solution:नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 7 अगस्त 2021 को अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

2021 तक, वह व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय (प्रथम अभिनव बिन्द्रा) हैं।

14. 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, 2022 में अपना आठवां खिताब किसने जीता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (4) पंकज आडवाणी
Solution:इंडियन क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने 19 मार्च 2022 को 19वीं 'एशियन 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में भारत के ध्रुव सितवाला को छह फ्रेम से हराकर अपना आठवां खिताब जीता। यह पंकज आडवाणी का 24वां अंतर्राष्ट्रीय खिताब और 8वां एशियाई खिताब था।

15. 28 नवम्बर से 9 दिसम्बर, 2021 के बीच आयोजित, राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किस राज्य में किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) केरल
Solution:2021-22 सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप, जिसे हीरो सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के रूप में भी जाना जाता है।

28 नवंबर से 9 दिसंबर, 2021 के बीच केरल में आयोजित की गई थी। गत चैंपियन मणिपुर ने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में रेलवे को 2-1 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।

16. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य, चौथे खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) हरियाणा
Solution:मेजबान हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की पदक तालिका में 52 स्वर्ण पदक सहित कुल 137 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

महाराष्ट्र और कर्नाटक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2021 के चौथे संस्करण की मेजबानी 4-13 जून 2022 तक हरियाणा के पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा द्वारा की गई थी।

सूची राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1हरियाणा523946137
2महाराष्ट्र454040125
3कर्नाटक2217287
4मणिपुर19458
5केरल1819855

17. शीतकालीन ओलंपिक में भारत के की एकमात्र प्रतिभागी का नाम बताइए, जो विशाल जायंट स्लालोम स्पर्धा (giant slaiom event) में 45वें स्थान पर रहे/रही। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) आरिफ खान
Solution:एल्पाइन खिलाड़ी आरिफ खान । शीतकालीन ओलंपिक में भारत के एकमात्र प्रतिभागी थे। वह बीजिंग के यानकिंग जिले में जायंट स्लैलम इवेंट में 45वें स्थान पर रहे।

जम्मू और कश्मीर के रहने वाले आरिफ ने यानकिंग नेशनल एल्पाइन स्कीइंग सेंटर में खराब मौसम के बाबजूद दो दौड़ को 2 मिनट, 47.24 सेकेंड का संयुक्त समय पूरा किया।

18. किस शहर को 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के मेजबान के रूप में नामित किया गया है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) मुंबई
Solution:19 फरवरी 2022 को मुंबई को 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र के मेजबान के रूप में नामित किया गया था।

भारतीय ओलंपिक स्वर्ण पदक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने मुंबई प्रस्तुति का नेतृत्व किया।
भारत ने 1983 में नई दिल्ली में केवल एक बार आईओसी सत्र की मेजबानी की है।

19. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन .................. में किया गया था। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) बेंगलुरू
Solution:अप्रैल-मई 2022 में जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह इस खेल का दूसरा संस्करण था।

इस प्रतियोगिता में शीर्ष तीन विश्वविद्यालय जैन विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय थे।

20. मई 2021 में, भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) रमेश पोवार
Solution:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 13 मई 2021 को श्री रमेश पोवार को भारत के महिला क्रिकेट टीम (सुरक्षा) के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।