खेलकूद (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 43

31. 2 नवंबर 2020 को भारतीय खेल प्राधिकरण का नवीनतम क्षेत्रीय केंद्र कहां खोला गया? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) जीरकपुर
Solution:केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने । नवंबर 2021 को पंजाब के जीरकपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के नए क्षेत्रीय केंद्र का आभाषीः उ‌द्घाटन किया।

यह अब भारत के उत्तरी क्षेत्र के लिए मुख्य एसएआई केंद्रों में से एक के रूप में कार्य करेगा। यह एसएआई क्षेत्रीय केंद्र भारत में एसएआई का 11वां क्षेत्रीय केंद्र है तथा पटियाला और सोनीपत के बाद इस क्षेत्र में तीसरा है।

32. निम्न में से किसने मई 2022 में आई. डब्ल्यू.एफ. (IWF) जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) हर्षदा शरद
Solution:हर्षदा शरद गरुड़, मई 2022 में, IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

उन्होंने 45 किग्रा भार वर्ग में 153 किग्रा भार उठाया, जिसमें स्नैच में 70 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 83 किग्रा शामिल थे और इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रही।

33. निम्न में से कौन-सा खेल भारत की राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 के अंतर्गत शामिल नहीं है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) रैली फ्लाइंग (Rally Flying)
Solution:राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 हवाई खेलों को हवा के माध्यम से जुड़ी खेल गतिविधियों के रूप में परिभाषित करती है। निम्नलिखित खेल नीति के अंतर्गत आते हैं:
  • एरोबेटिक्स
  • एयरो मॉडलिंग और मॉडल रॉकेटरी
  • शौकिया निर्मित (Amateur built) और प्रयोगात्मक विमान
  • गुब्बारा
  • ड्रोन
  • ग्लाइडिंग और संचालित ग्लाइडिंग
  • हैंग ग्लाइडिंग और संचालित हैंग ग्लाइडिंग
  • पैराशूटिंग, जिसमें स्काइडाइविंग, बेस जंपिंग और विंग सूट शामिल होंगे
  • पैराग्लाइडिंग और पैरा मोटरिंग, जिसमें संचालित पैराशूट ट्राइक शामिल हैं
  • पावर्ड एयरक्राफ्ट, जिसमें अल्ट्रा-लाइट, माइक्रोलाइट और लाइट-स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट शामिल हैं
  • रोटरक्राफ्ट जिसमें ऑटोगिरो (विमान का एक रूप जो स्वतंत्र रूप से घूमने वाले क्षैतिज ब्लेड एवं प्रोपेलर के साथ होता है।) शामिल है।

34. 2021 में गुलाबी गेंद वाले टेस्ट क्रिकेट मैच में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) स्मृति मंधाना
Solution:भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना । अक्टूबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध गुलाबी गेंद के महिला क्रिकेट टेस्ट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट में 127 रन बनाया। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भारतीय महिला द्वारा लगाया गया पहला शतक भी था।

35. जुलाई 2022 में खेले गए पहले खेलों इंडिया फेंसिंग वुमेंस लीग की मेजबानी निम्न में से किस शहर ने की थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.09.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) नई दिल्ली
Solution:पहली खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग जुलाई 2022 में तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।

यह तीन चरणों में आयोजित किया गया था। जहाँ पहला और दूसरा चरण नई दिल्ली में हुआ, वहीं अंतिम चरण पटियाला में हुआ।

36. पी.वी. सिंधु ने किस वर्ष स्विट्जरलैंड के बासेल में फाइनल में थाईलैंड के बुसानन ओंगबामरुंगफान (Busanan Ongba-mrungphan) को हराकर स्विस ओपर सुपर 300 बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) 2022
Solution:भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने 27 मार्च 2022 को बासेल के सेंट जैकबशाले एरिना में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को पराजित कर 'स्विस ओपन 2022' का महिला एकल खिताब जीता।

बासेल में पीवी सिंधु के लिए यह दूसरा खिताब था, जहां उन्होंने 2019 में अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता था।

जनवरी में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल जीतने के बाद सिंधु के लिए यह 2022 सीजन का दूसरा खिताब भी था।

37. खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संशोधित समय-सीमा, किसी विशिष्ट खेल आयोजन के समापन की अंतिम तिथि से ......................... है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 06.10.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) छह महीने
Solution:खेल विभाग की योजनाओं के लिए केंद्र द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल ने नकद पुरस्कारों के लिए आवेदन करना और खिलाड़ियों और कोचों द्वारा उपलब्ध अन्य लाभों की मांग करना आसान और पारदर्शी बना दिया है।

खिलाड़ी विशेष खेल आयोजन के समापन की अंतिम तिथि से 6 महीने के भीतर नकद पुरस्कार योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

38. 1000 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाला पहला देश कौन-सा है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) भारत
Solution:भारत 6 फरवरी, 2022 को 1000 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाला विश्व का प्रथम टीम बन गया है। टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी।

39. फरवरी 2021 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खिताब जीते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) सेरेना विलियम्स
Solution:सेरेना विलियम्स ने अब तक 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता है, जो ओपन एरा में किसी भी महिला टेनिस खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक और अब तक का दूसरा सबसे अधिक एकल खिताब है। वह मार्गरेट कोर्ट (24 जीत) की पीछे एक ग्रैंड स्लैम जीत है।

40. कौन-सा भारतीय गोल्फर, फ्लोरिडा में प्लेयर्स चैम्पियनशिप 2022 में उपविजेता (runner-up) रहा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) अनिर्बान लाहिड़ी
Solution:मार्च 2022 में फ्लोरिडा में द प्लेयर चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ऐप स्मिथ के बाद अनिबानि लाहिड़ी दूसरे स्थान रहें। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ 2017 में मेमोरियल टूर्नामेंट में 12 फिनिश था