खेल जगत (सम-सामयिक) (Part-II)

Total Questions: 64

1. 'एन पासेंट' किस खेल से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) शतरंज
Solution:'एन पासेंट' (En Passant) का संबंध शतरंज के खेल के एक मूव से है।

2. शतरंज के एक बोर्ड में कितने वर्ग/ खाने होते हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) 64
Solution:शतरंज के बोर्ड में 64 वर्ग / खाने होते हैं, जिसमें 32 काले एवं 32 सफेद वर्ग/खाने होते हैं।

3. विश्वनाथन आनंद किस खेल से संबंधित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (d) शतरंज
Solution:विश्वनाथन आनंद एक शतरंज खिलाड़ी तथा भारत के पहले पुरुष ग्रैंडमास्टर (वर्ष 1988) हैं। वे पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (वर्ष 1991-92) (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) के प्राप्तकर्ता हैं। वर्तमान में वह विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) के उपाध्यक्ष हैं।

4. वह कौन-सा खेल है, जिसमें विश्वनाथन आनंद विख्यात हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) शतरंज
Solution:विश्वनाथन आनंद एक शतरंज खिलाड़ी तथा भारत के पहले पुरुष ग्रैंडमास्टर (वर्ष 1988) हैं। वे पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (वर्ष 1991-92) (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) के प्राप्तकर्ता हैं। वर्तमान में वह विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) के उपाध्यक्ष हैं।

5. शतरंज का लिनारेस कप निम्न में से किसने जीता- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) इवानचुक
Solution:शतरंज के लिनारेस कप, 1991 का खिताब यूक्रेन के ग्रैंडमास्टर वासिल इवानचुक ने जीता था। लिनारेस कप का अंतिम बार आयोजन वर्ष 2010 में किया गया था।

6. निम्न में से कौन शतरंज की खिलाड़ी नहीं है ? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) संध्या अग्रवाल
Solution:संध्या अग्रवाल एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी थीं। इन्होंने वर्ष 1984 से 1995 के मध्य 13 टेस्ट और 21 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

7. शतरंज में ग्रैंडमास्टर पदवी पाने वाला नवीनतम (अप्रैल, 1996) भारतीय कौन है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) प्रवीण थिप्से
Solution:प्रश्नकाल के दौरान (वर्ष 1996-97) प्रवीण थिप्से को ग्रैंडमास्टर 'की उपाधि प्राप्त हुई थी। दिसंबर, 2023 में वैशाली रमेशबाबू ग्रैंडमास्टर की उपाधि पाने वाली भारत की 84वीं शतरंज खिलाड़ी हैं। कोनेरू हम्पी (वर्ष 2002) ओर द्रोणावल्ली हरिका (वर्ष 2011) के पश्चात वह भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर हैं।

8. तानिया सचदेव कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) शतरंज खिलाड़ी
Solution:तानिया सचदेव एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। इन्होंने इंटरनेशनल मास्टर और महिला ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि प्राप्त की है।

9. ज्योति रंधावा किस खेल से संबंधित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) (Backlog) 2004]

Correct Answer: (c) गोल्फ
Solution:ज्योति रंधावा (ज्योतिंदर सिंह रंधावा) भारत के अंतरराष्ट्रीय गोल्फर हैं।

10. कुछ समय पूर्व अमेरिकन नीग्रो, टाइगर वुड्स ने किस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) गोल्फ
Solution:टाइगर वुड्स अमेरिका के प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हैं।