खेल जगत (सम-सामयिक) (Part-II)

Total Questions: 64

11. किस भारतीय महिला ने व्यक्तिगत खेल में सर्वप्रथम ओलंपिक में पदक जीता? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) कर्णम मल्लेश्वरी
Solution:भारतीय भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी ने वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में महिला भारोत्तोलन के 69 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था तथा इसी के साथ वे ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।

12. वर्ष 2028 के ग्रीष्म ओलंपिक खेलों का आयोजन किस शहर में होगा? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) लॉस एंजिल्स
Solution:वर्ष 2028 के ग्रीष्म ओलंपिक खेलों का आयोजन लॉस एंजिल्स, अमेरिका में किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2024 के ग्रीष्म ओलंपिक खेलों का आयोजन पेरिस, फ्रांस में होगा। वर्ष 2032 के ग्रीष्म ओलंपिक खेलों का आयोजन ब्रिस्बेन, आस्ट्रेलिया में किया जाएगा।

13. किस भारतीय खिलाड़ी ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) अभिनव बिंद्रा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से बीजिंग ओलंपिक, 2008 में अभिनव बिंद्रा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। गगन नारंग ने लंदन ओलंपिक, 2012 में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एथेंस ओलंपिक, 2004 में पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता था। पहलवान सुशील कुमार ने वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में रजत पदक तथा वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 'टोक्यो, 2020' ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता तथा वे ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे और व्यक्तिगत एथलेटिक्स स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

14. रियो ओलंपिक, 2016 के उ‌द्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक कौन था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) अभिनव बिंद्रा
Solution:रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित वर्ष 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक अभिनव बिंद्रा (निशानेबाज) थे, जबकि समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक साक्षी मलिक (पहलवान) थीं। 'टोक्यो, 2020' ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और लंदन ओलंपिक, 2012 की कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम थीं, जबकि समापन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक पहलवान बजरंग पूनिया ('टोक्यो, 2020' में कांस्य पदक विजेता) थे।

15. निम्नलिखित में से किस वर्ष का ओलंपिक लंदन में नहीं हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) 1968
Solution:लंदन में ओलंपिक खेलों का आयोजन वर्ष 1908, वर्ष 1948 और वर्ष 2012 में किया गया था। वर्ष 1968 के ओलंपिक खेलों का आयोजन मेक्सिको सिटी (मेक्सिको) में किया गया था।

16. इनमें से कौन-सा खेल ओलंपिक में सम्मिलित नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2013, M.P.P.C.S. (Pre) 1993, 2004]

Correct Answer: (c) क्रिकेट
Solution:प्रश्नकाल के दौरान क्रिकेट ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं था। अक्टूबर, 2023 में मुंबई (भारत) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र के दौरान 5 खेलों टी-20 क्रिकेट, बेसबाल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस को लॉस एंजिल्स ओलंपिक, 2028 में शामिल करने का निर्णय लिया गया। फ्लैग फुटबॉल और स्क्वैश ओलंपिक खेलों का हिस्सा पहली बार बनेंगे। ज्ञातव्य हो कि क्रिकेट पेरिस ओलंपिक, 1900 में शामिल था।

17. निम्नलिखित में से कौन-सी खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक, 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल रहीं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:दिए गए विकल्पों में से सभी खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक, 2020 में शामिल रहीं। इस टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार थीं सविता पुनिया, दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखरंबम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे, रानी रामपाल (कप्तान), नवनीत कौर, लाल रेम्सियामी, वंदना कटारिया एवं शर्मिला देवी।

18. पहले ओलंपिक खेल किस वर्ष में प्रारंभ हुए? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) 1896
Solution:आधुनिक काल में पहले ओलंपिक खेल 1896 ई. में पियरे द कुबर्तिन की अध्यक्षता में एथेस में खेले गए। सर्वप्रथम प्राचीनतम ओलंपिक, खेल 776 (ई.पू.) में खेले गए थे।

19. निम्नलिखित में से किस स्थान पर 2016 के ग्रीष्म ओलंपिक खेल प्रस्तावित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (a) रियो डी जनेरियो
Solution:वर्ष 2016 के ग्रीष्म ओलंपिक खेलों का आयोजन रियो डी जनेरियो, ब्राजील में संपन्न हुआ और वर्ष 2020 के ग्रीष्म ओलंपिक खेलों का आयोजन टोक्यो, जापान में किया गया।

20. इस वर्ष होने वाले 25वें ओलंपिक खेल कहां होंगे? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) बार्सिलोना
Solution:25वें ओलंपिक खेल, 1992 का आयोजन बार्सिलोना, स्पेन में किया गया था।