Correct Answer: (a) तीसरा
Solution:गोल्ड कोस्ट, आस्ट्रेलिया में संपन्न 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य (कुल 66) पदक जीतकर अंतिम पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरा स्थान प्राप्त किया। 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 के मध्य 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम (इंग्लैंड) में संपन्न हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने 67 स्वर्ण, 57 रजत एवं 55 कांस्य पदक सहित कुल 179 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भारत 22 स्वर्ण, 16 रजत एवं 23 कांस्य पदक सहित कुल 61 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। दूसरे, तीसरे और पांचवें स्थान पर क्रमशः इंग्लैंड, कनाडा और न्यूजीलैंड रहे।