गंगा नदी तंत्र (अपवाह तंत्र )

Total Questions: 43

11. कथन (A) : दिल्ली और आगरा के मध्य वर्ष के अधिकांश समय में यमुना नदी मृत हो जाती है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

कारण (R) : यमुना असतत वाहिनी नदी है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:प्रश्नगत कारण (R) गलत है, क्योंकि यमुना एक सतत वाहिनी नदी है। इसका उद्गम यमुनोत्री ग्लेशियर है। दिल्ली और आगरा के मध्य वर्ष के अधिकांश समय में यमुना नदी के मृत हो जाने का कारण प्रदूषण है।

12. कौन-सी श्रेणी यमुना और सोन के मध्य जलद्विभाजक का कार्य करती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) कैमूर
Solution:यमुना और सोन नदी के मध्य जलद्विभाजक का कार्य कैमूर श्रेणी करती है। सोन नदी प्रायद्वीपीय भारत में आने वाली गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी है। कैमूर श्रेणी सोन नदी के उत्तर-पश्चिम सीमा का निर्धारण करती है। यह पटना के निकट गंगा से मिलती है।

13. निम्नलिखित में से किस नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक है? [R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (b) सोन
Solution:दिए गए विकल्पों में सोन नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक है।
महानंदा - 23700 वर्ग किमी.
सोन - 70,055 वर्ग किमी.
रामगंगा - 30,811.48 वर्ग किमी.
गंडक - 45,731 वर्ग किमी.

14. गंडक नदी का दूसरा नाम है- [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) नारायणी
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से गंडक नदी का दूसरा नाम मैदान में "नारायणी" है। इसका एक अन्य नाम शालिग्रामी भी है। इसे ऊपरी भाग में काली या कृष्णा गंडक भी कहते हैं। ध्यातव्य है कि गंडक नदी धौलागिरि श्रेणी के उत्तर में नेपाल-तिब्बत सीमा के पास तिब्बत के एक हिमानी से निकलती है और पटना के निकट गंगा नदी में मिल जाती है। गंडक नदी की मुख्य सहायिकाएं हैं- त्रिशूली (Trisuli), बारी (Bari), मायांगढ़ी (Mayangadi), पंचनद (Panchand), सरहद (Sarhad)।

15. 'मोरीबंद डेल्टा' निम्नलिखित में से किस डेल्टा का एक उपविभाग है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) बंगाल डेल्टा
Solution:दो हिमालयी नदियां गंगा और ब्रह्मपुत्र एक गैर-हिमालयी नदी मेघना के साथ मिलकर विश्व के सर्वाधिक वृहद डेल्टा का निर्माण करती हैं, जिसे गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा, गंगा डेल्टा, सुंदरबन डेल्टा या बंगाल डेल्टा के नाम से जाना जाता है। इसे दो भागों में पश्चिमी निष्क्रिय डेल्टा और पूर्वी सक्रिय मेघना डेल्टा मैदान में विभाजित किया जाता है। पश्चिमी निष्क्रिय डेल्टा को पुनः तीन उप-विभागों-मोरीबंद डेल्टा, प्रौढ़ डेल्टा और सक्रिय डेल्टा में विभक्त किया गया है। मोरीबंद डेल्टा को यह नाम काननगोपाल बागची (वर्ष 1944) द्वारा दिया गया था।

16. निम्नलिखित में से गंगा नदी घाटी का भाग कौन-सी उपनदी है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:उत्तरी कोयल झारखंड से बहने वाली एक नदी है, जो सोन नदी की एक सहायक नदी है, यह सोन नदी के दाहिने तट पर मिलती है। सोन नदी, दाहिने ओर से गंगा नदी में मिलने वाली दूसरी सबसे लंबी (पहली यमुना) सहायक नदी है, जो पटना के पास गंगा में मिलती है।
दक्षिणी कोयल नदी झारखंड व ओडिशा में प्रवाहित है। दक्षिणी कोयल नदी, उत्तरी कारो नदी के साथ मिलकर कोयल (Koel) नदी के रूप में प्रवाहित होती है, जो ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) के पास शंख (Sankh) नदी से मिलकर ब्राह्मणी (Brahmani) नदी के नाम से प्रवाहित होती है।
बराकर नदी, दामोदर नदी की मुख्य सहायक नदी है, जो झारखंड के कोडरमा पठार से निकलकर हजारीबाग से होते हुए दामोदर में मिलती है। दामोदर निचली गंगा बेसिन में हुगली नदी से मिलती है। दामोदर नदी बेसिन गंगा नदी बेसिन का उप-बेसिन है। इस प्रकार बराकर और उत्तरी कोयल गंगा नदी घाटी की उप-नदियां हैं। अतः इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (e) है।

17. बिहार राज्य में गंगा के किनारे स्थित जिलों की संख्या है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) 12
Solution:बिहार राज्य के 12 जिले गंगा नदी के तट पर अवस्थित हैं, जिसमें सारन (SAKAN), बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया (Khagaria), भागलपुर व कटिहार शामिल हैं।

18. बिहार के किस जिले में गंगा नदी सबसे लंबी है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) पटना
Solution:गंगा नदी बिहार के 12 जिलों से होकर गुजरती है, जिनमें गंगा की सर्वाधिक लंबाई पटना (99 किमी.) में है। दूसरे स्थान पर भागलपुर आता है, जहां गंगा नदी की लंबाई 97 किमी. है।

19. निम्नलिखित में से कौन-सी एक नदी भारतीय गंगा नदी बेसिन का हिस्सा नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) जोंक नदी
Solution:जोंक नदी महानदी बेसिन का हिस्सा है जो कि महानदी की सहायक नदी है, जो भारत के ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ राज्यों से होकर प्रवाहित होती है। पुनपुन, अजय एवं जलांगी नदी गंगा नदी बेसिन का हिस्सा हैं। पुनपुन नदी का प्रवाह झारखंड एवं बिहार में, अजय नदी का प्रवाह, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में तथा जलांगी नदी का प्रवाह पश्चिम बंगाल में होता है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी उत्तर प्रदेश राज्य से प्रवाहित नहीं होती है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) गंडक नदी
Solution:गंडक नदी उत्तर प्रदेश राज्य से प्रवाहित नहीं होती है। यह नदी नेपाल से निकलकर बिहार में प्रवेश करती है तथा सोनपुर, पटना के निकट गंगा से मिल जाती है। सोन, हिण्डन एवं शारदा नदी उत्तर प्रदेश राज्य से प्रवाहित होती है।