गंगा नदी तंत्र (अपवाह तंत्र )

Total Questions: 43

21. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी फतुहा के पास गंगा में मिलती है? [63rd B.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) पुनपुन
Solution:पुनपुन नदी फतुहा (बिहार) के पास गंगा में मिलती है।

22. कोसी मैदान की माध्य समुद्र तल से औसत ऊंचाई है- [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) 30 मीटर
Solution:कोसी मैदान या बेसिन की माध्य समुद्र तल से औसत ऊंचाई लगभग 30-40 मीटर के बीच है। भारत में कोसी मैदान निचले गंगा मैदान का भाग है। इसका सामान्य ढाल उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

23. गंगा नदी उदाहरण है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) पूर्ववर्ती अपवाह का
Solution:गंगा नदी पूर्ववर्ती अपवाह का उदाहरण है।

24. बांग्लादेश में गंगा नदी को पुकारा जाता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) पद्मा
Solution:गंगा हरिद्वार में मैदानी भागों में प्रवेश करती है। झारखंड तथा पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित राजमहल की पहाड़ी के उत्तर की ओर प्रवाहित होती हुई पश्चिम बंगाल के फरक्का नामक स्थान से होते हुए आगे यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है। यहां इसे पद्मा नाम से जाना जाता है।

25. बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) पद्मा
Solution:गंगा हरिद्वार में मैदानी भागों में प्रवेश करती है। झारखंड तथा पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित राजमहल की पहाड़ी के उत्तर की ओर प्रवाहित होती हुई पश्चिम बंगाल के फरक्का नामक स्थान से होते हुए आगे यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है। यहां इसे पद्मा नाम से जाना जाता है।

26. बांग्लादेश में प्रवेशोपरांत गंगा कहलाती है- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) पद्मा
Solution:गंगा हरिद्वार में मैदानी भागों में प्रवेश करती है। झारखंड तथा पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित राजमहल की पहाड़ी के उत्तर की ओर प्रवाहित होती हुई पश्चिम बंगाल के फरक्का नामक स्थान से होते हुए आगे यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है। यहां इसे पद्मा नाम से जाना जाता है।

27. सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियां हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) गंगा और ब्रह्मपुत्र
Solution:सुंदरबन डेल्टा भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। इसका निर्माण गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा मेघना नदियों द्वारा हुआ है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग बांग्लादेश में तथा शेष भाग भारत में आता है।

28. कथन : [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

कथन (A) : गंगा बहुत ही प्रदूषित नदी है।
कारण (R) : जो नदी जितनी पवित्र होती है, वह उतनी ही अधिक प्रदूषित होती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:यह सही है कि गंगा विश्व की सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में से एक है, लेकिन इसका कारण उसकी पवित्रता नहीं है। गंगा के प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण शहरों का अशोधित प्रदूषकों को गंगा नदी में मिलाया जाना है।

29. गंगा की जलोढ़ मृदा की गहराई भूमि सतह के नीचे लगभग- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) 6000 मीटर तक होती है
Solution:ओल्डहम के अनुसार, गंगा के जलोढ़ निक्षेपों की मोटाई 4000-6000 मीटर तथा ग्लेनी के अनुसार 2000 मीटर है।

30. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

  1. देव प्रयाग अलकनंदा एवं भागीरथी नदी के संगम पर स्थित है।
  2. रुद्रप्रयाग अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी के संगम पर अवस्थित है।
  3. अलकनंदा नदी बद्रीनाथ से बहती है।
  4. केदारनाथ आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित सबसे बड़ी पीठ के रूप में मानी जाती है।
Correct Answer: (a) 1, 2, 3
Solution:उपर्युक्त कथनों का स्पष्टीकरण इस प्रकार है-
  1. देव प्रयाग में भागीरथी अलकनंदा से मिलती है। अतः कथन 1 सही है।
  2. रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी अलकनंदा से मिलती है। अतः कथन 2 भी सही है।
  3. अलकनंदा नदी चमोली, टिहरी गढ़वाल और पौढ़ी गढ़वाल जिले से होकर बहती है। चमोली जिले की नगर पंचायत बद्रीनाथ अलकनंदा के तट पर अवस्थित है। अतः कथन 3 सही है।
  4. आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित 4 पीठों में से एक जोशीमठ (बद्रीनाथ) में स्थापित है न कि केदारनाथ में। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। अतः कथन 4 गलत है।