गणितीय संक्रियाएँ (भाग-I)

Total Questions: 50

1. दिए गए समीकरण को सही करने के लिए किन दो संख्याओं (अंक नहीं) को आपस में बदला जाना चाहिए ? [SSC CGL 12/09/2024 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) 33 और 44
Solution:

2. यदि ‘A’ का अर्थ‘÷’, ‘B’ का अर्थ‘×’, ‘C’ का अर्थ‘+’ और ‘D’ का अर्थ‘-’ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 233 होगा? [SSC CHSL 02/07/2024 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) 21 B 11 D 33 A 11 C 5
Solution:सभी विकल्पों की जांच करनेके बाद, केवल विकल्प (b) ही संतुष्ट है।
21 B 11 D 33 A 11 C 5
दिए गए निर्देश के अनुसार अक्षरो को चिह्न से बदलने पर हमें प्राप्त होता है
21 × 11 - 33 ÷ 11 + 5 = 231 - 3 + 5 = 233

3. दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदला जाना चाहिए? [SSC CHSL 01/07/2024 (1st Shift)]

74 - 52 + (39 ÷ 13) × 16 + (14 ÷ 2) = 106 (ध्यान दें: संख्याओं को आपस में बदला जाना चाहिए और घटक अंकों को नहीं बदला जाना चाहिए। उदा. यदि समीकरण 43 × 3 + 4 ÷ 2, में 2 और 3 को आपस में बदलना है, तो बदला हुआ समीकरण 43 × 2 + 4 ÷ 3) होगा)

Correct Answer: (b) 52 और 39
Solution: दिया गया :-
74 - 52 + (39 ÷ 13)× 16 + (14 ÷ 2) = 106
सभी विकल्पों को जाँचने पर विकल्प (b) संतुष्ट करता है। 52 और 39 को आपस में बदलने पर हमें प्राप्त होता है
74 - 39 + (52 ÷ 13)× 16 + (7)
74 - 39 + (64) + 7 ⇒ 35 + 64 + 7 = 106
L.H.S. = R.H.S

4. यदि '+' और '–' को परस्पर बदल दिया जाए तथा '×' और '÷' को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? [SSC CGL Tier II 26/10/2023]

163 ÷ 3 + 147 × 7 – 1 = ?

Correct Answer: (d) 469
Solution:दिया गया है :- 163 ÷ 3 + 147 × 7 - 1 = ?
दिए गए निर्देशों के अनुसार '+' और '-' तथा '÷'
और '×' को आपस में बदलने पर हमें प्राप्त होता है
163 × 3 - 147 ÷ 7 +1 ⇒ 489 - 21 + 1 = 469

5. दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए? 42 ÷ 7 + 11 × 87 – 12 = 141 [SSC CPO 05/10/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) × और +
Solution:दिया गया है:- 42 ÷ 7 + 11 × 87 - 12 = 141
सभी विकल्पों कि जाँच करने पर विकल्प (b) संतुष्ट करता है। × और + को आपस में बदलने पर हमें प्राप्त होता है,
42 ÷ 7 × 11 + 87 - 12
⇒ 66 + 87 - 12 ⇒ 66 + 75 = 141
L.H.S. = R.H.S

6. यदि '+' का अर्थ‘÷' है, ‘−’ का अर्थ'+' है, ' ×' का अर्थ '−' है और '÷' का अर्थ'×' है तो , तो दिए गए समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा ? [SSC CPO 05/10/2023 (1st Shift)]

8 ÷ 5 − 5 × 10 + 2 = ?

Correct Answer: (c) 40
Solution:दिया गया है :- 8 ÷ 5 - 5 × 10 + 2 प्रश्न में दिए गए परिवर्तनों को लागू करने के बाद
हमें मिलता है,
8 × 5 + 5 - 10 ÷ 2 ⇒ 40 + 5 - 5 = 40

7. यदि F का अर्थ’-’, G का अर्थ‘×’, D का अर्थ ‘÷’, B का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? [SSC MTS 13/09/2023 (2nd Shift)]

15 G 10 D 30 B 43 F 28 = ?

Correct Answer: (b) 20
Solution:दिया गया है:- 15 G 10 D 30 B 43 F 28
निर्देशों के अनुसार अक्षरों को चिन्हों से बदलने पर हमें प्राप्त होता है,
15 × 10 ÷ 30 + 43 - 28 ⇒ 5 + 15 = 20

8. यदि 'A' का अर्थ'÷', 'B' का अर्थ'×', 'C' का अर्थ '+' और 'D' का अर्थ '-' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा ? [SSC MTS 08/09/2023 (2nd Shift)]

(54 A 9) C 34 D (10 B 3) C 46 D 16 = ?

Correct Answer: (a) 40
Solution:दिया गया है:-
(54 A 9) C 34 D (10 B 3) C 46 D 16 = ?
प्रश्न में दिए गए परिवर्तनों को लागू करने के बाद हमें मिलता है,
(54 ÷ 9) + 34 - (10 × 3) + 46 - 16 = ?
6 + 34 - 30 + 46 - 16 ⇒ 86 - 46 = 40

9. निम्नलिखित समीकरण में '?' के स्थान पर क्या आएगा, यदि: [SSC CHSL 09/08/2023 (1st Shift)]

'+' को '-' से बदल दिया जाए,
'-' को ‘÷’ से बदल दिया जाए,
'÷' को '+' से बदल दिया जाए,
‘×’ को न बदला जाए
120 - 6 + 31 ÷ 8 × 11 = ?

Correct Answer: (c) 77
Solution:120 - 6 + 31 ÷ 8 × 11 = ?
प्रश्न में दिए गए परिवर्तनों को लागू करने के बाद हमें मिलता है,
120 ÷ 6 - 31 + 8 × 11 = ?
20 - 31 + 88 = 77

10. यदि '+' और '-' को आपस में बदल दिया जाए और '× ' और '÷ ' को आपस में बदल दिया जाए तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा ? [SSC CHSL 04/08/2023 (3rd Shift)]

9 ÷ 6 - 136 × 8 + 13 = ?

Correct Answer: (b) 58
Solution:9 ÷ 6 - 136 × 8 +13 = ?
÷ और ×, और + और - को आपस में बदलने के बाद
9 × 6 + 136 ÷ 8 -13 ⇒ 54 + 17 -13 ⇒ 58