गरीबी (भाग-2)

Total Questions: 50

1. योजना आयोग के अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2011-12 में निर्धनता रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले गरीब लोगों की सबसे अधिक संख्या किस राज्य में थी ? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश में
Solution:तत्कालीन योजना आयोग की गरीबी पर वर्ष 1999-2000 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक निर्धनता अनुपात ओडिशा में (47.1%) था। जुलाई, 2013 में जारी तत्कालीन योजना आयोग की गरीबी के नवीनतम

आकलन (तेंदुलकर प्रविधि) के अनुसार, वर्ष 2011-12 में-

सर्वाधिक गरीब जनसंख्या वाले 5 राज्यराज्य गरीबों की संख्या (लाख में)सर्वाधिक गरीबी प्रतिशतता वाले 5 राज्यराज्य निर्धनता अनुपात (प्रतिशत में)
उत्तर प्रदेश598.19छत्तीसगढ़39.93
बिहार358.15झारखंड36.96
मध्य प्रदेश234.06मणिपुर36.89
महाराष्ट्र197.92अरुणाचल प्रदेश34.67
प. बंगाल184.98बिहार33.74
संपूर्ण भारत2697.83संपूर्ण भारत21.92

2. हाल ही में योजना आयोग ने वर्ष 2011-12 के लिए गरीबी के अनुमानों को अद्यतन किया है। इन अनुमानों के अनुसार, राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या का प्रतिशत कितना है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) 15 प्रतिशत
Solution:प्रश्नानुसार तेंदुलकर प्रविधि के तहत वर्ष 2011-12 के संदर्भ में राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे की जनसंख्या का प्रतिशत 14.71 (102.92 लाख) था, जो विकल्प (c) 15 प्रतिशत के नजदीक है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

3. डॉ. सी. रंगराजन विशेषज्ञ-समूह द्वारा अपनाई गई विधि के अनुसार, निम्न में से किस राज्य में 2011-12 में जनसंख्या के संबंध में निर्धनता का अनुपात सही नहीं रहा? [R.A.S./R.T.S. Pre (Re-Exam) 2013]

Correct Answer: (b) छत्तीसगढ़ 37.9%
Solution:डॉ. सी. रंगराजन समिति द्वारा अपनाई गई विधि के अनुसार, समस्त भारत में गरीबी अनुपात (2011-12 में) 29.5 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 47.9 प्रतिशत, गोवा में 6.3 प्रतिशत तथा राजस्थान में 21.7% रही। विकल्प (b) का निर्धनता अनुपात सही नहीं है।

रंगराजन प्रविधि के अनुसार, भारत में वर्ष 2011-12 में 5 सर्वाधिक गरीब राज्यों (प्रतिशत जनसंख्या) का क्रम है छत्तीसगढ़ - 47.9 प्रतिशत, मणिपुर - 46.7 प्रतिशत, ओडिशा 45.9 प्रतिशत, मध्य प्रदेश - 44.3 प्रतिशत, तथा झारखंड - 42.4 प्रतिशत ।

रंगराजन प्रविधि के अनुसार, भारत में 5 सबसे कम गरीब राज्यों/ केंद्र-शासित प्रदेशों (प्रतिशत जनसंख्या) का क्रम है अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह - 6%, गोवा 6.3%, लक्षद्वीप 6.5%, पुडुचेरी - 7.7%, तथा हिमाचल प्रदेश - 10.9%

4. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या का निम्नतम प्रतिशत मिलता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) हिमाचल प्रदेश में
Solution:तेंदुलकर प्रविधि एवं रंगराजन प्रविधि दोनों के आधार पर विकल्पगत राज्यों में जनसंख्या का निम्नतम प्रतिशत हिमाचल प्रदेश में मिलता है।

तेंदुलकर प्रविधि एवं रंगराजन प्रविधि के अनुसार, न्यूनतम गरीबी प्रतिशत वाले राज्य/केंद्रशासित प्रदेश :

तेंदुलकर प्रविधि - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (1%), लक्षद्वीप - (2.77%), गोवा (5.09%), केरल (7.05%) तथा हिमाचल प्रदेश (8.06%)

रंगराजन प्रविधि - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (6%), गोवा (6.3%), लक्षद्वीप (6.5%), पुदुचेरी (7.7%) तथा हिमाचल प्रदेश (10.9%)

5. गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या का न्यूनतम प्रतिशत अंकित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) गोवा में
Solution:प्रश्नकाल की संदर्भित अवधि के दौरान वर्ष 2009-10 के आधिकारिक गरीबी प्रतिशत आंकड़ों के अनुसार, दिए गए विकल्पों में न्यूनतम गरीबी प्रतिशतता वाला राज्य गोवा था। रंगराजन प्रविधि के अनुसार भी विकल्पगत राज्यों में गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या का न्यूनतम प्रतिशत गोवा में ही है।

6. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें गरीबी रेखा से नीचे न्यूनतम प्रतिशत का योगदान है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010 U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) केरल
Solution:प्रश्नगत राज्यों का निर्धनता अनुपात (प्रतिशत में) वर्ष 2009-10 एवं वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के अनुसार निम्नानुसार है :
राज्यवर्ष 2009-10वर्ष 2011-12
केरल12.07.05
पंजाब15.98.26
आंध्र प्रदेश21.19.20
गुजरात23.016.63

7. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 50 प्रतिशत से अधिक निर्धन इन चार राज्यों में निवास करते हैं। [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा
Solution:विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रश्नकाल में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक निर्धन लोग देश के इन चार राज्यों (बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा ओडिशा) में निवास करते थे। वर्ष 2011-12 (तेंदुलकर प्राविधि) के संदर्भ में सर्वाधिक गरीब जनसंख्या वाले शीर्ष 5 राज्य निम्न हैं- उत्तर प्रदेश (598.19 लाख), बिहार (358.15 लाख), मध्य प्रदेश (234.06 लाख), महाराष्ट्र (197.92 लाख) तथा पश्चिम बंगाल (184.98 लाख)।

8. निम्नांकित में से कौन-सा एक जोड़ा सही है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

गरीबी रेखा से नीचे जनसंख्या का प्रतिशत (1993-94)

राज्यप्रतिशत
(a) पंजाब45.3%
(b) बिहार13.8%
(c) उत्तर प्रदेश49.5%
(d) राजस्थान34.3%
Correct Answer: (e) इस में से कोई नहीं
Solution:अतः उपर्युक्त विकल्पों में कोई भी विकल्प सही सुमेलित नहीं है।
राज्यवर्ष 1993-94वर्ष 2011-12
पंजाब11.77%8.26%
बिहार54.96%33.74%
उत्तर प्रदेश40.85%29.43%
राजस्थान27.41%14.71%

9. योजना आयोग ने 1993-94 में बिहार के लिए गरीबी रेखा से नीचे (BPL) का निम्नलिखित प्रतिशत प्राक्कलित किया- [53rd to 55th B.P. S.C (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) 55
Solution:

तत्कालीन योजना आयोग ने वर्ष 1993-94 में बिहार के लिए गरीबी रेखा से नीचे का प्रतिशत 54.96 (लगभग 55%) प्राक्कलित किया। था। वर्ष 2011-12 में बिहार में गरीबी का प्रतिशत 33.74 है।

10. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

कथन (A) : मध्य प्रदेश को भारत का इथियोपिया कहा जाता है।

कारण (R) : उसके प्रमुख लक्षण अत्यधिक बाल मृत्यु दर एवं कुपोषण हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:भारत राज्य भूख सूचकांक (ISHI), जो वर्ष 2008 में प्रकाशित हुई थी, के अनुसार, भारत में सर्वाधिक खराब स्थिति मध्य प्रदेश की थी। यहां कुपोषण एवं बाल मृत्यु दर की स्थिति इथियोपिया और चाड जैसे अफ्रीकी देशों के समान है। इसीलिए मध्य प्रदेश को भारत का इथियोपिया कहा जाता है। इस प्रकार कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है।