गरीबी (भाग-2)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से किस राज्य को अत्यधिक कुपोषण के कारण 'भारत का इथियोपिया' कहा जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) मध्य प्रदेश को
Solution:भारत राज्य भूख सूचकांक (ISHI), जो वर्ष 2008 में प्रकाशित हुई थी, के अनुसार, भारत में सर्वाधिक खराब स्थिति मध्य प्रदेश की थी। यहां कुपोषण एवं बाल मृत्यु दर की स्थिति इथियोपिया और चाड जैसे अफ्रीकी देशों के समान है। इसीलिए मध्य प्रदेश को भारत का इथियोपिया कहा जाता है। इस प्रकार कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है।

12. निम्न में से कौन गरीबी उन्मूलन की विधि है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:जनसंख्या नियंत्रण, बढ़ी हुई बचत (उच्च पूंजी निर्माण) तथा उत्पादन गतिविधियों में अधिक निवेश आदि गरीबी उन्मूलन की विधियां हैं।

13. कथन (A) : संप्रति भारत में गरीबी की व्यापकता के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

कारण (R) : गरीबी निवारण कार्यक्रमों में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है
Solution:भारत में गरीबी की व्यापकता का कोई स्पष्ट निर्धारण नहीं हो सका है। सातवीं योजना द्वारा किए गए अनुमान में वर्ष 1987-88 में 29.9 प्रतिशत जनसंख्या को गरीब दिखाया गया था, वहीं विशेषज्ञ समूह ने इसका अनुपात 39.3 प्रतिशत बताया था। तत्कालीन योजना आयोग के पूर्ववर्ती अनुमानों तथा तेंदुलकर समिति द्वारा सुझाई गई विधि से प्राप्त गरीबी आंकड़ों में भी काफी अंतर था। पुनः गरीबी निवारण के अनेक कार्यक्रमों में सामंजस्य की कमी तथा तद्नुरूप उनकी अल्प प्रभाविता के कारण नब्बे के दशक में (पिछले दशक में भी) गरीबी निवारण कार्यक्रमों की पुनर्संरचना की गई है। अतः कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

14. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDAs) भारत में ग्रामीण निर्धनता को कम करने में कैसे मदद करते हैं? [I.A.S. (Pre) 2012]

1. DRDAs देश के कुछ विनिर्दिष्ट पिछड़े क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के रूप में कार्य करते हैं।

2. DRDAs विनिर्दिष्ट क्षेत्रों में निर्धनता और कुपोषण के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करते हैं और उनके समाधान के विस्तृत उपाय तैयार करते हैं।

3. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अंतरक्षेत्रीय (इंटर-सेक्टोरल) तथा अंतरविभागीय समन्वयन और सहयोग सुरक्षित करते हैं।

4. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के लिए मिले कोष पर निगरानी रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका प्रभावी उपयोग हो।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 3 और 4
Solution:जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (District Rural Development Agencies : DRDA) का प्रमुख कार्य ग्रामीण भारत में निर्धनता को कम करने में मदद करना है। ये अभिकरण निर्धनतारोधी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अंतरक्षेत्रीय तथा अंतरविभागीय समन्वय व सहयोग सुनिश्चित करते हैं। ये निर्धनता दूर करने के लिए बनाए गए कोष की निगरानी के साथ-साथ उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं।

15. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए - [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

1. मुख्य उद्देश्य था सब्सिडाइज्ड कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं को प्रदान करना।

2. यह कीमत सहायक कार्यक्रम की तरह प्रारंभ किया गया था।

3. खाद्य सब्सिडी राज्य सरकारों के द्वारा दी जाती है।

इन कथनों में से कौन सही हैं?

Correct Answer: (b) 1 तथा 2
Solution:1960 के दशक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कीमत सहायक कार्यक्रम की तरह प्रारंभ किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य था सब्सिडाइज्ड कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं को प्रदान करना।

भारत में खाद्य सब्सिडी में शामिल हैं-समर्थन मूल्य के द्वारा किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी और भारतीय खाद्य निगम के क्रय परिचालन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के द्वारा दी जाने वाली उपभोक्ता  सब्सिडी तथा इन सभी की लागतों को आच्छादित (Cover) करने के लिए FCI को सब्सिडी ।

16. सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लक्ष्य है - [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लक्ष्य कम मूल्य पर गरीबों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराना, जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकना तथा व्यापारियों द्वारा अधिक मूल्य लिए जाने से रोकना है।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्यक्रम ग्रामीण भारत में गरीबी दूर करने हेतु था? [U.P.U.D.A./L.D.A.(Mains) 2010]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:IRDP (Integrated Rural Development Programme) को 2 अक्टूबर, 1980, TRYSEM (Training of Rural Youth for Self-Employment) को 15 अगस्त, 1979 तथा NREP (National Rural Employment Programme) को अक्टूबर, 1980 में प्रारंभ किया गया था। तीनों योजनाओं का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन था।

18. पश्चिमी राजस्थान में गरीबी उन्मूलन (MPoWR) कार्यक्रम समर्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट एंड रतन टाटा ट्रस्ट (IFAD)
Solution:पश्चिमी राजस्थान में गरीबी उन्मूलन (Mitigating Poverty in Western Rajasthan: MPoWR) कार्यक्रम इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट (IFAD) राज्य सरकार, रतन टाटा ट्रस्ट आदि के सहयोग से क्रियान्वित रहा। जोधपुर जिले में संचालित यह कार्यक्रम दिसंबर, 2017 में पूरा हुआ।

19. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू.एन.डी.पी.) ने निर्धनता की निम्नलिखित श्रेणियों की पहचान की है। कौन-सा एक सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) (a) तथा (b) दोनों
Solution:संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने निर्धनता की दो श्रेणियों की पहचान की है- 1. आय निर्धनता, जो जीवन गुणवत्ता की आवश्यकताओं में कमी के कारण बढ़ती है। 2. मानव निर्धनता, जो सम्मानपूर्ण जीवन स्तर को जीने से वंचित करने से संबंधित है।

इस प्रकार (a) तथा (b) दोनों; अर्थात विकल्प (c) सही उत्तर है।

20. मानव निर्धनता सूचकांक किस वर्ष की मानव विकास रिपोर्ट में प्रस्तुत किया गया था? [I.A.S. (Pre) 1998 U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (d) 1997
Solution:UNDP ने सर्वप्रथम वर्ष 1997 की मानव विकास रिपोर्ट में मानव निर्धनता सूचकांक (HPI) प्रस्तुत किया था। तब से UNDP मानव विकास रिपोर्ट में प्रतिवर्ष मानव निर्धनता सूचकांक को भी प्रकाशित करता आ रहा था। वर्ष 2010 से मानव विकास रिपोर्ट में HPI के स्थान पर 'बहुआयामी निर्धनता सूचकांक' (MPI : Multidimenssional Poverty Index), जो 10 वंचन संकेतकों पर आधारित है, को प्रकाशित किया जाने लगा है।