गरीबी (भाग-2)

Total Questions: 50

21. मानव गरीबी सूचकांक (एच.पी.आई.) की अवधारणा मानव विकास रिपोर्ट, 1997 में प्रस्तुत की गई, लेकिन मानव विकास रिपोर्ट ने इसे बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एम.पी.आई.) द्वारा निम्नलिखित में से किस वर्ष में प्रतिस्थापित कर दिया? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) 2010
Solution:UNDP के अनुसार, केवल व्यक्ति की आय के मापन मात्र से उसकी निर्धनता का समग्र अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। निर्धनता के समग्र मापन हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर के अन्य पहलुओं का मापन भी आवश्यक है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मानव विकास रिपोर्ट में वर्ष 1997 से जारी 'मानव निर्धनता सूचकांक' (Human Poverty Index) के स्थान पर वर्ष 2010 से 'बहुआयामी निर्धनता सूचकांक' (Multidimensional Poverty Index) प्रस्तुत किया जाने लगा। UNDP के सहयोग से 'ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव पहल' (OPHI) द्वारा विकसित यह सूचकांक HDI के तीनों आयामों (शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर) के संदर्भ में 10 वंचनों पर आधारित है।

22. मानवीय गरीबी सूचकांक किस वर्ष में विकसित किया गया ? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) 1997 में
Solution:UNDP के अनुसार, केवल व्यक्ति की आय के मापन मात्र से उसकी निर्धनता का समग्र अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। निर्धनता के समग्र मापन हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर के अन्य पहलुओं का मापन भी आवश्यक है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मानव विकास रिपोर्ट में वर्ष 1997 से जारी 'मानव निर्धनता सूचकांक' (Human Poverty Index) के स्थान पर वर्ष 2010 से 'बहुआयामी निर्धनता सूचकांक' (Multidimensional Poverty Index) प्रस्तुत किया जाने लगा। UNDP के सहयोग से 'ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव पहल' (OPHI) द्वारा विकसित यह सूचकांक HDI के तीनों आयामों (शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर) के संदर्भ में 10 वंचनों पर आधारित है।

23. यू.एन.डी.पी. का बहुआयामी निर्धनता सूचकांक कितने प्रत्ययों (इन्डिकेटर्स) से बना है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) दस
Solution:वर्ष 2010 में ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव विकास पहल (OPHI) द्वारा 'संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम' (UNDP) के सहयोग से निर्धनता मापन हेतु 'बहुआयामी निर्धनता सूचकांक' (MPI) का विकास किया गया था, जो कि निर्धनता मापन के पारंपरिक आय आधारित मापदंड के स्थान पर निर्धन व्यक्ति के जीवन वंचना पर ध्यान केंद्रित करता है। यह तीन वर्गों में दस प्रत्ययों (Indicators) पर आधारित है। HDR, 2010 से मानव विकास सूचकांक के तहत पूर्व में प्रस्तुत किए जाने वाले 'मानव निर्धनता सूचकांक' (HPI) के स्थान पर अब MPI प्रस्तुत किया जा रहा है।
बहुआयामी निर्धनता सूचकांकसूचक
स्वास्थ्य• शिशु मृत्यु दर

• पोषण

शिक्षा• स्कूली वर्ष

• स्कूल में उपस्थिति

जीवन स्तर• भोजन पकाने का ईंधन

• स्वच्छता (शौचालय)

• पेयजल

• विद्युत

• आवासीय फर्श

• परिसंपत्ति

24. बहुआयामी निर्धनता सूचकांक में सम्मिलित होता है [U.P.P.C.S. (Pre), 2019]

i. स्वास्थ्य

ii. शिक्षा

iii. जीवन-स्तर

नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (d) i, ii और iii सही हैं
Solution:वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 100 से अधिक विकासशील देशों में चरम बहुआयामी गरीबी का एक अंतरराष्ट्रीय मापक है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन-स्तर के संदर्भ में चरम निर्धनता (Acute poverty) का मापन करता है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सूचकांक भारत में गरीबी की तीव्रता की माप के लिए सबसे उपयुक्त है? [U.P. Lower Sub (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) बहु-आयामी गरीबी सूचकांक
Solution:भारत जैसे विकासशील देशों में गरीबी की तीव्रता के मापन हेतु बहु-आयामी गरीबी सूचकांक (MPI) उपर्युक्त विकल्पों में से सबसे उपयुक्त है। MPI में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जीवन स्तर जैसे आयामों को रखा गया है। MPI का प्रथम बार प्रयोग मानव विकास सूचकांक वर्ष 2010 में किया गया। इसके आयाम निम्नलिखित हैं-
आयामसूचकभार
शिक्षा (2)स्कूली वर्ष1/6
विद्यालय में उपस्थिति (Attendance)1/6
स्वास्थ्य (2)शिशु मृत्यु दर1/6
पोषण1/6
जीवन स्तर (6)विद्युत1/18
शौचालय1/18
पेयजल1/18
मकान1/18
रसोई ईंधन1/18
परिसंपत्ति धारिता1/18

26. UNDP के समर्थन से 'ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव विकास नेतृत्व' द्वारा विकसित 'बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक' में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सम्मिलित है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2012]

1. पारिवारिक स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्पत्ति तथा सेवाओं से वंचन

2. राष्ट्रीय स्तर पर क्रय-शक्ति समता

3. राष्ट्रीय स्तर पर बजट घाटे की मात्रा और GDP की विकास दर

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रम के समर्थन से 'ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव विकास नेतृत्व' द्वारा विकसित बहुआयामी निर्धनता सूचकांक में पारिवारिक स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्पत्ति तथा सेवाओं से वंचित किया जाना शामिल है। राष्ट्रीय स्तर पर क्रय-शक्ति समता तथा राष्ट्रीय स्तर पर बजट घाटे की मात्रा और GDP विकास दर की गणना इसमें नहीं की जाती है।

27. 2013 की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बहुआयामी गरीबी से ग्रसित लोगों का प्रतिशत था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) 53.7%
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। वर्ष 2023/24 की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में भारत में बहुआयामी गरीबी से ग्रसित लोगों का प्रतिशत 16.4 (230.74 मिलियन, सर्वेक्षण वर्ष 2019-21 में) है। इसके बावजूद भारत गरीबों की संख्या के संदर्भ में शीर्ष पर है।

28. धनी अधिक धनी होते जा रहे हैं और निर्धन अधिक निर्धन, यह जानने के लिए किस बात की तुलना करना आवश्यक है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) विविध अवधियों में समरूप वर्ग के आय आदाताओं की आय के वितरण की।
Solution:रादि विविध अवधियों में समरूप आय वर्गों के व्यक्तियों की आय में विषमता में क्रमशः वृद्धि की प्रवृत्ति परिलक्षित हो, तो विषमता में यह वृद्धि इंगित करती है कि धनी अधिक धनी तथा निर्धन और निर्धन होते जा रहे हैं।

29. निम्नलिखित में से कौन निर्धनता के लिए उत्तरदायी नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) बढ़ती निवेश दर
Solution:अपर्याप्त संवृद्धि दर, जनसंख्या की उच्च वृद्धि दर एवं बेरोजगारी निर्धनता के लिए उत्तरदायी है, जबकि बढ़ता निवेश दर इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

30. निम्नलिखित में से किसको गरीबी का सामाजिक सूचक नहीं समझा जाता है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) परिवहन के साधनों की कम संख्या
Solution:दिए गए विकल्पों में से विकल्प (a) 'परिवहन के साधनों की कम संख्या' को छोड़कर शेष तीनों विकल्प (निरक्षरता स्तर, स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच की कमी तथा रोजगार के अवसरों की कमी) गरीबी के सामाजिक सूचक हैं।