गरीबी

Total Questions: 50

41. भारत में गरीबी की रेखा से नीचे रहने वालों का प्रतिशत है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) लगभग 26
Solution:प्रश्नकाल में भारत की कुल जनसंख्या का 26.1 प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे अधिवासित था। वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के अनुसार (तेंदुलकर प्रविधि), यह 21.9 प्रतिशत के स्तर पर है।

42. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का वर्ष 2012 तक गरीबी अनुपात को कितने प्रतिशत घटाने का लक्ष्य है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) 10.0 प्रतिशत 100
Solution:ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजनावधि में रोजगार के 7 करोड़ नए अवसर सृजित कर निर्धनता अनुपात में 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया था। बारहवीं पंचवर्षीय योजना में भी गरीबी में प्रतिवर्ष 2 प्रतिशत तथा पांच वर्षों में 10 प्रतिशत की कमी का लक्ष्य रखा गया था।

43. विश्व विकास रिपोर्ट-2005 के अनुसार भारत में 2 (दो) डॉलर प्रतिदिन से कम अर्जित करने वाली जनसंख्या का प्रतिशत है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) 80 प्रतिशत
Solution:विश्व विकास रिपोर्ट, 2005 के अनुसार, भारत में 2 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन से कम अर्जित करने वाली जनसंख्या का प्रतिशत 80 था। सितंबर, 2022 में गरीबी हेतु 1.90 यू.एस. डॉलर (2011 पी.पी.पी. के आधार पर) प्रतिदिन की आय को अद्यतन करते हुए 2.15 यू.एस डॉलर (2017 पी.पी.पी. के आधार पर) कर दिया गया है। अतः इस अद्यतन पैमाने के आधार पर वर्ष 2019 में भारत की 10 प्रतिशत जनसंख्या (देश की कुल जनसंख्या का) गरीब है।

44. नवीनतम (2003) एफ.ए.ओ. आकलन के अनुसार, समस्त विश्व की भूखी जनसंख्या में भारत का योगदान है - [.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (c) 30%
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। संयुक्त राष्ट्र (UN) की World Food Programme के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जहां भारत की 21.25 प्रतिशत जनसंख्या प्रतिदिन 1.90 यू.एस. डॉलर से नीचे की आय पर निवासित है, वहीं लगभग एक चौथाई जनसंख्या अल्पपोषित है। Global Hunger Index, 2023 की 125 देशों की सूची में भारत 111वें स्थान पर है।

45. भारत का वैश्विक भूख सूचकांक (जी.एच.आई.) 2017 में क्या स्थान है? [U.P.P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (a) 100वां
Solution:31.4 स्कोर के साथ भारत, वैश्विक भूख सूचकांक (GHI), 2017 में 119 देशों में 100वें स्थान पर था। वर्ष 2020 की रैंकिंग में भारत 107 देशों की सूची में 27.2 स्कोर के साथ 94वें स्थान पर रहा। वैश्विक भूख सूचकांक, 2021 में भारत को 116 देशों में से 101वां स्थान प्राप्त - हुआ, जबकि Global Hunger Index, 2022 की 121 देशों की सूची में भारत 107वें स्थान पर रहा। Global Hunger Index, 2023 की 125 देशों की सूची में भारत 111वें स्थान पर है।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह / वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट में बनाने में उपयोग किया गया है? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. अल्प-पोषण

2. शिशु वृद्धिरोधन

3. शिशु मृत्यु-दर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) 1, 2 और 3
Solution:'वैश्विक भूख सूचकांक' (Global Hunger Index) विश्व के विकासशील   देशों में भुखमरी तथा कुपोषण की गणना एवं इसके तुलनात्मक अध्ययन हेतु एक बहु आयामी सूचकांक है। इस सूचकांक को 'अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान' (International Food Policy Research Institute : IFPRI) द्वारा दो गैर-सरकारी संगठनों 'वेल्ट हंगर हिल्फ' 3 (Welt Hunger Hilfe) और 'कंसर्न वर्ल्ड वाइड' (Consern World Wide) की सहायता से प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है। इस सूचकांक को वर्ष 2015 से पूर्व के वर्षों में तीन संकेतकों अल्प-पोषण (Under Nourishment), बाल अल्पवजन (Child Under Weight) एवं बाल मृत्यु दर (Child Mortality Rate) के आधार पर तैयार किया जाता था। किंतु वर्ष 2015 के वैश्विक भुखमरी सूचकांक को चार संकेतकों यथा अल्पपोषण (Under Nourishment), लंबाई के अनुपात में कम वजन अर्थात 'बाल दुबलापन' (Child Wasting), आयु के अनुपात में कम लंबाई अर्थात 'बाल ठिगनापन' (Child Stunning) तथा 'बाल मृत्यु दर' (Child Mortality Rate) के आधार पर तैयार किया गया है। इस सूचकांक में देशों को भुखमरी की स्थिति के आधार पर पांच भागों यथा निम्न (< 9.9 अंक), मध्यम (10.0-19.9 अंक), गंभीर  (20.0-34.9 अंक), चेतावनी (35.0-49.9 अंक) तथा चरम चेतावनी (> 50 अंक) में बांटा जाता है।

47. नब्बे के दशक के सरकारी आंकडों के अनुसार, सामाजिक/धार्मिक समूहों के निम्नलिखित समुदायों में से किस एक में गरीबी का प्रभाव क्षेत्र सबसे अधिक है? [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के जनजातीय जन
Solution:भारत के आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र के जनजातीय समूहों में नब्बे के दशक में गरीबी की दर अन्य सामाजिक समूहों की अपेक्षा सर्वाधिक रही।

48. 'नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च' के एक सर्वेक्षण के अनुसार (जिसके आंकड़े हाल में घोषित हुए हैं), भारत के किस राज्य में आबादी का अधिकतम प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:'नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च' के सर्वेक्षण के अनुसार, दिए गए राज्यों में से बिहार राज्य में आबादी का अधिकतम प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे है। जुलाई, 2013 में तत्कालीन योजना आयोग द्वारा जारी गरीबी के नवीनतम आकलन के अनुसार, वर्ष 2011-12 में सर्वाधिक गरीबी प्रतिशतता वाला राज्य छत्तीसगढ़ (39.93%) है। झारखंड, बिहार तथा मध्य प्रदेश में गरीबी प्रतिशतता क्रमशः 36.96 प्रतिशत, 33.74 प्रतिशत तथा 31.65 प्रतिशत है।

49. कथन (A) : बिहार भारत का एक पिछड़ा राज्य है। [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

कारण (R) : यहां विकास के स्तर में क्षेत्रीय भिन्नता मिलती है।

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:बिहार राज्य के पिछड़ेपन का कारण वहां की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियां हैं। बिहार राज्य में शिक्षा में कमी, आय की विषमता, सामाजिक रूढ़ियां, उद्योग धंधों का अभाव तथा राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी आदि के कारण पिछड़ापन मौजूद है। बिहार में विकास के स्तर में क्षेत्रीय भिन्नता भी मौजूद है, परंतु यह बिहार के अल्प पिछड़ेपन का कारण नहीं अपितु उसका परिणाम है।

50. योजना आयोग की वर्ष 1999-2000 रिपोर्ट के अनुसार, गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का अधिकतम प्रतिशत है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002, 2006 U.P.P.C.S. (Pre) 2003, 2005 U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (c) ओडिशा में
Solution:तत्कालीन योजना आयोग की गरीबी पर वर्ष 1999-2000 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक निर्धनता अनुपात ओडिशा में (47.1%) था। जुलाई, 2013 में जारी तत्कालीन योजना आयोग की गरीबी के नवीनतम

आकलन (तेंदुलकर प्रविधि) के अनुसार, वर्ष 2011-12 में-

सर्वाधिक गरीब जनसंख्या वाले 5 राज्यराज्य गरीबों की संख्या (लाख में)सर्वाधिक गरीबी प्रतिशतता वाले 5 राज्यराज्य निर्धनता अनुपात (प्रतिशत में)
उत्तर प्रदेश598.19छत्तीसगढ़39.93
बिहार358.15झारखंड36.96
मध्य प्रदेश234.06मणिपुर36.89
महाराष्ट्र197.92अरुणाचल प्रदेश34.67
प. बंगाल184.98बिहार33.74
संपूर्ण भारत2697.83संपूर्ण भारत21.92