गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 50

11. किसने सिंध विजित कर उसका अधिकरण (Annexed) किया? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam), 2021]

Correct Answer: (c) नेपियर
Solution:गवर्नर जनरल लॉर्ड एलेनबरो के काल (1842-1844 ई.) के दौरान 1843 ई. में चार्ल्स नेपियर ने सिंध को पूर्ण रूप से ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया। यह प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध का एक प्रमुख परिणाम था।

12. सिंध पर ब्रिटिश ने कब्जा किया- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) 1843 में
Solution:गवर्नर जनरल लॉर्ड एलेनबरो के काल (1842-1844 ई.) के दौरान 1843 ई. में चार्ल्स नेपियर ने सिंध को पूर्ण रूप से ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया। यह प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध का एक प्रमुख परिणाम था।

13. सिक्किम का भारत में विलय किसने किया ? [U.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) लॉर्ड डलहौजी
Solution:सिक्किम का भारत के साथ अंतर्संबंध विगत इतिहास में हम तीन अवसरों पर देखते है- 1. 10 फरवरी, 1817 को लॉर्ड हेस्टिंग्स के काल में इस तिथि को सिक्किम और ब्रिटिश भारत के साथ तितल्या (Titalya) संधि हुई थी। इसमें नेपाल से कुछ क्षेत्र सिक्किम को वापस मिलने का उल्लेख तो है; किंतु सिक्किम के किसी क्षेत्र का ब्रिटिश भारत में मिलाने का उल्लेख नहीं है। 2. 1850 में सिक्किम के दार्जिलिंग और तराई का कुछ भाग लॉर्ड डलहौजी के काल में ब्रिटिश भारत में मिलाया गया। यह सिक्किम का आंशिक विलय है। 3. 1975 में सिक्किम का पूर्ण विलय स्वतंत्र भारत में हुआ।

सद्यः प्रश्न में ब्रिटिश भारत में लॉर्ड डलहौजी के कार्यकाल में सिक्किम के आंशिक विलय के आधार पर आयोग ने अपना उत्तर निर्धारित किया है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

14. निम्नलिखित में से कौन अवध का ब्रिटिश रेजीडेंट था, जब अवध का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय हुआ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (a) जेम्स आउट्रम
Solution:1854 ई. में स्लीमैन के स्थान पर जेम्स आउट्रम को अवध का ब्रिटिश रेजीडेंट बनाया गया था। उसने कहा कि अवध का प्रशासन बहुत दूषित है तथा जनता की अवस्था बहुत शोचनीय है। आउट्रम की रिपोर्ट को ही फरवरी, 1856 में अवध के अधिग्रहण का आधार बनाया गया था। 1857 के विद्रोह के समय लखनऊ में ब्रिटिश रेजीडेंट हेनरी लॉरेंस था, जो विद्रोहियों के हाथों मारा गया था।

15. भारत में प्रथम रेलवे लाइन किस ब्रिटिश गवर्नर के समय बिछाई गई थी? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) लॉर्ड डलहौजी
Solution:भारत में रेल निर्माण की दिशा में प्रथम प्रयास ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड डलहौजी द्वारा किया गया। प्रथम रेलवे लाइन 1853 ई. में बंबई से थाणे के बीच डलहौजी के समय बिछाई गई थी।

16. भारत में प्रथम रेल लाइन का निर्माण किन नगरों के बीच हुआ था? [U.P. Lower (Sub.) (Pre) 2004 U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) बंबई और थाणे
Solution:भारत में रेल निर्माण की दिशा में प्रथम प्रयास ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड डलहौजी द्वारा किया गया। प्रथम रेलवे लाइन 1853 ई. में बंबई से थाणे के बीच डलहौजी के समय बिछाई गई थी।

17. भारत में पहली रेलवे लाइन कब शुरू हुई? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) 1853
Solution:भारत में रेल निर्माण की दिशा में प्रथम प्रयास ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड डलहौजी द्वारा किया गया। प्रथम रेलवे लाइन 1853 ई. में बंबई से थाणे के बीच डलहौजी के समय बिछाई गई थी।

18. किस कंपनी ने सर्वप्रथम भारत में रेल यात्रा प्रारंभ की ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे
Solution:1853 ई. में बंबई के बोरीबंदर स्टेशन से थाणे के मध्य भारत में सर्वप्रथम रेल यात्रा का प्रारंभ द ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे कंपनी द्वारा किया गया था

19. ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र का अंतिम प्रमुख विस्तार हुआ- [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) डफरिन के समय में
Solution:1885 ई. में तृतीय आंग्ल-बर्मा युद्ध हुआ और 1 जनवरी, 1886 को संपूर्ण बर्मा को ब्रिटिश भारत में मिला दिया गया, जो ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र का अंतिम प्रमुख विस्तार था। इस समय वायसराय लॉर्ड डफरिन था।

20. पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को 1845-1855 के दौरान स्वरूप देने वाले थे- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) लॉर्ड डलहौजी
Solution:डलहौजी से पूर्व सार्वजनिक निर्माण का कार्य एक सैनिक बोर्ड पर था। इसके कार्यकाल में पहली बार एक अलग सार्वजनिक निर्माण विभाग बनाया गया और सार्वजनिक उपयोग के कार्य के लिए बहुत-सा धन व्यय किया जाने लगा।