गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 50

31. निम्नांकित में से सही सुमेलित नहीं है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) लॉर्ड कॉर्नवालिस - स्थायी बंदोबस्त
Solution:द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध 1803 से 1805 ई. के बीच लॉर्ड वेलेजली के काल में हुआ था। लॉर्ड हेस्टिंग्स के काल में तृतीय तथा अंतिम आंग्ल- मराठा युद्ध (1817-1818 ई.) हुआ था। तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध में मराठों के पराजय के पश्चात लॉर्ड हेस्टिंग्स ने पेशवा की गद्दी 1818 ई. में समाप्त कर दी तथा पश्चिमी भारत में स्थित पेशवा का समस्त प्रदेश बंबई प्रेसीडेंसी में सम्मिलित कर लिया गया। इसके अतिरिक्त कंपनी ने बुंदेलखंड, मालवा तथा शेष भारत (जिस पर पेशवाओं का प्रभुत्व था) पर राजनैतिक अधिकार कर लिया। अन्य तीनों युग्म सुमेलित हैं।

32. पेशवाई को कब समाप्त किया गया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) 1818 में
Solution:द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध 1803 से 1805 ई. के बीच लॉर्ड वेलेजली के काल में हुआ था। लॉर्ड हेस्टिंग्स के काल में तृतीय तथा अंतिम आंग्ल- मराठा युद्ध (1817-1818 ई.) हुआ था। तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध में मराठों के पराजय के पश्चात लॉर्ड हेस्टिंग्स ने पेशवा की गद्दी 1818 ई. में समाप्त कर दी तथा पश्चिमी भारत में स्थित पेशवा का समस्त प्रदेश बंबई प्रेसीडेंसी में सम्मिलित कर लिया गया। इसके अतिरिक्त कंपनी ने बुंदेलखंड, मालवा तथा शेष भारत (जिस पर पेशवाओं का प्रभुत्व था) पर राजनैतिक अधिकार कर लिया। अन्य तीनों युग्म सुमेलित हैं।

33. निम्नलिखित में से किसने राजपूताना की देशी रियासतों के साथ वर्ष 1817-18 की अधीनस्थ संधि की बातचीत की थी? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) चार्ल्स मेटकॉफ
Solution:राजपूताना की रियासतों के साथ वर्ष 1817-18 की अधीनस्थ संधि की वार्ता चार्ल्स मेटकॉफ ने की थी। लॉर्ड हेस्टिंग्स ने राजपूताना पर ब्रिटिश सर्वोच्चता तथा मराठों और पिंडारियों के प्रति राजपूताने की तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के तत्कालीन रेजीडेंट चार्ल्स मेटकॉफ को वार्ताकार बनाया था।

34. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) सर जॉन शोर - आंग्ल-नेपाल युद्ध
Solution:आंग्ल-नेपाल युद्ध (1814-1816 ई.) लॉर्ड हेस्टिंग्स के काल में हुआ। 1814 ई. में पहला युद्ध लड़ा गया, लेकिन कोई विशेष सफलता नहीं मिली। 1815 ई. में दूसरा युद्ध लड़ा गया। कुमाऊं में अल्मोड़ा को जीत लिया गया तथा मेजर जनरल ऑक्टरलोनी ने वीर गोरखा सरदार अमर सिंह थापा को मलाव का किला समर्पित करने के लिए विवश किया। ब्रिटिश सेना राजधानी काठमांडू से 30 मील की दूरी तक पहुंच गई। 2 दिसंबर, 1815 को सुगौली की संधि लेखबद्ध हुई थी, जिसे 4 मार्च, 1816 को अनुमोदित किया गया। कुमाऊं, गढ़वाल और शिमला जिले अंग्रेजों को सौंपे गए।

35. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) लॉर्ड वेलेजली : चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

लॉर्ड एलेनबरो – सिंध का अंग्रेजी राज्य में 1843 ई. में विलय

लॉर्ड डलहौजी - कुशासन के आरोप में 1856 ई. में अवध का

विलीनीकरण

लॉर्ड वेलेजली - चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799 ई.)

लॉर्ड हेस्टिंग्स - तृतीय आंग्ल- मराठा युद्ध (1817-18 ई.)

अतः विकल्प (c) सही सुमेलित है।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) लॉर्ड लिटन - प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध का प्रारंभ होना
Solution:प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध 1839-1842 ई. के मध्य हुआ था। इस दौरान भारत के गवर्नर जनरल ऑकलैंड थे। लॉर्ड लिटन के समय द्वितीय आंग्ल-अफगान युद्ध (1878-1880 ई.) हुआ था। इस प्रकार विकल्प (d) सही सुमेलित नहीं है, जबकि अन्य तीनों विकल्प सही सुमेलित हैं।

37. निम्न में से कौन 'चतुराईपूर्ण निष्क्रियता' की नीति के साथ जुड़ा है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) जॉन लॉरेंस
Solution:'चतुराईपूर्ण निष्क्रियता' या 'कुशल अकर्मण्यता' की नीति (Policy of Masterly Inactivity) आंग्ल-अफगान संबंधों के संदर्भ में लॉर्ड एलेनबरो के काल से प्रारंभ होकर लॉर्ड नार्थब्रुक के काल तक चलती रही। इस नीति को प्रायः जॉन लॉरेंस के नाम से विशेष रूप से संबंधित किया जाता है, क्योंकि उसके वायसराय काल (1864-1869 ई.) में इस नीति का अनुसरण करने का स्पष्ट अवसर मिला और इस नीति की रूपरेखा स्पष्ट रूप से निश्चित की गई।

38. भारत में 'वित्तीय विकेंद्रीकरण' किसने प्रारंभ किया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) लॉर्ड मेयो
Solution:भारत में वित्तीय विकेंद्रीकरण 1870 ई. में लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में - आरंभ हुआ था।

39. भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना हुई- [U.P. P.C.S. (Pre) 2000 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में
Solution:भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना लॉर्ड मेयो (1869-72 ई.) के काल में 1872 ई. में प्रारंभ हुई; किंतु लॉर्ड रिपन के काल में नियमित जनगणना 1881ई. में शुरू हुई।

40. वह कौन व्यक्ति था, जिसने भारत में पहली बार जनसंख्या की जनगणना करवाई? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) लॉर्ड मेयो
Solution:भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना लॉर्ड मेयो (1869-72 ई.) के काल में 1872 ई. में प्रारंभ हुई; किंतु लॉर्ड रिपन के काल में नियमित जनगणना 1881ई. में शुरू हुई।