गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय (UPPCS) (भाग – 3)

Total Questions: 29

21. निम्नलिखित में से कौन भारत का एकमात्र यहूदी वायसराय था? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) लॉर्ड रीडिंग
Solution:भारत का एकमात्र यहूदी वायसराय लॉर्ड रीडिंग (1921-1926 ई.) था। इसके समय चौरी-चौरा कांड, स्वराज पार्टी का गठन तथा रौलेट एक्ट का निरसन हुआ।

22. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है- [I.A.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट - कर्जन
Solution:वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट या देशी भाषा समाचार-पत्र अधिनियम, 1878 में लॉर्ड लिटन के काल में पारित किया गया। इस अधिनियम को 'मुंह बंद करने वाला अधिनियम' भी कहा गया। सरकार अवांछनीय विषयों को प्रकाशित करने के अपराध में संबद्ध पत्र को चेतावनी दे सकती थी अथवा उससे जमानत ले सकती थी, जमानत को जब्त कर सकती थी और यदि यह अपराध पुनः किया जाता था, तो सरकार छापाखाने को भी जब्त कर सकती थी। अर्सकिन पेरी ने इस अधिनियम को 'विपरीतगामी और असंगत' तथा भारत की भावी प्रगति के लिए 'घातक पग' बताया। एस.एन. बनर्जी ने इसे 'आकाश से वज्रपात' कहा है। इस अधिनियम के अधीन सोम प्रकाश, भारत मिहिर, ढाका प्रकाश, सहचर तथा अन्य अनेक समाचार-पत्रों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए। प्रश्नगत अन्य तीनों युग्म सुमेलित हैं।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सुमेलित नहीं है? [R.A.S./R.T.S (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) ठगी का दमन - विलियम बेंटिक
Solution:वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट या देशी भाषा समाचार-पत्र अधिनियम, 1878 में लॉर्ड लिटन के काल में पारित किया गया। इस अधिनियम को 'मुंह बंद करने वाला अधिनियम' भी कहा गया। सरकार अवांछनीय विषयों को प्रकाशित करने के अपराध में संबद्ध पत्र को चेतावनी दे सकती थी अथवा उससे जमानत ले सकती थी, जमानत को जब्त कर सकती थी और यदि यह अपराध पुनः किया जाता था, तो सरकार छापाखाने को भी जब्त कर सकती थी। अर्सकिन पेरी ने इस अधिनियम को 'विपरीतगामी और असंगत' तथा भारत की भावी प्रगति के लिए 'घातक पग' बताया। एस.एन. बनर्जी ने इसे 'आकाश से वज्रपात' कहा है। इस अधिनियम के अधीन सोम प्रकाश, भारत मिहिर, ढाका प्रकाश, सहचर तथा अन्य अनेक समाचार-पत्रों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए। प्रश्नगत अन्य तीनों युग्म सुमेलित हैं।

24. ब्रिटिश भारत की राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण किसके काल में क्रियान्वित हुआ? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) लॉर्ड हार्डिंग
Solution:वायसराय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के समय भारत की राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण किया गया। वायसराय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ने वर्ष 1911 में जॉर्ज पंचम एवं महारानी मेरी को भारत बुलाया तथा दिल्ली में भव्य दरबार का आयोजन किया, जिस दिल्ली दरबार (तृतीय) के नाम से जानते हैं। इसी दरबार में बंगाल विभाजन को रद्द कर दिया गया तथा राजधानी के स्थानांतरण की घोषणा की गई।

25. सही जोड़े बनाइए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
(A) व्यपगत का सिद्धांत/हड़प नीति (डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स)(1) कर्जन
(B) बंगाल का विभाजन(2) क्लाइव
(C) बंगाल में दोहरा शासन(3) डलहौजी
(D) सामाजिक सुधार(4) बेंटिक

 

A

B

C

D

(a)

2

3

1

4

(b)

3

1

4

2

(c)

3

1

2

4

(d)

2

3

4

1

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है-

चूक का सिद्धांत/हड़प नीति        -    डलहौजी

बंगाल का विभाजन                     -    लॉर्ड कर्जन

बंगाल में दोहरा शासन                -   क्लाइव

सामाजिक सुधार                         -  बेंटिक

26. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [I.A.S. (Pre)1996]

Correct Answer: (a) A-3, B-2, C-4, D-1
Solution:अंग्रेजों द्वारा बंगाल के अधिग्रहण के उपरांत कंपनी के कार्यों को नियंत्रित करने के लिए रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया। इसी एक्ट के तहत कंपनी के गवर्नर को बंगाल का गवर्नर जनरल बना दिया गया। बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल के रूप में वॉरेन हेस्टिंग्स की नियुक्ति की गई।

यद्यपि विकल्प में वॉरेन हेस्टिंग्स नहीं है, तो उसका उत्तरवर्ती कॉर्नवालिस कालक्रमानुसार उत्तर होगा।

इस प्रकार प्रश्नानुसार,

1833 का एक्ट     -   डलहौजी की नियुक्ति

1858 का एक्ट    -   मिंटो की नियुक्ति

1935 का एक्ट   -  वेवेल की नियुक्ति

27. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

सूची-I (स्थान)सूची-II (अंग्रेजों द्वारा विलय का वर्ष)
A. संभलपुर1. 1848
B. सतारा2. 1849
C. अवध3. 1854
D. झांसी4. 1856

 

A

B

C

D

(a)

2

1

3

4

(b)

2

1

4

3

(c)

1

2

4

3

(d)

3

1

4

2

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (स्थान)सूची-II (अंग्रेजों द्वारा विलय का वर्ष)
संभलपुर1854 ई.
सतारा1848 ई.
अवध1856 ई.
झांसी1854 ई.

28. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

I. सिक्किम का विलय                  II. झांसी का विलय

III. पंजाब का विलय                 IV. बर्मा का विलय

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) III, I, II, IV
Solution:विकल्पगत रियासतों के ब्रिटिश भारत में विलय का कालक्रम इस प्रकार है-

• सिक्किम- 1835 (सिक्किम के कुछ भाग का विलय 1835 में और कुछ भाग का 1850 ई. में ब्रिटिश साम्राज्य में हुआ)

• पंजाब- 1849

• बर्मा (वर्तमान म्यामार)- 1886

• झांसी- 1854

नोट- सिक्किम का पूर्ण विलय ब्रिटिश साम्राज्य में कभी नहीं किया गया।

29. निम्न में से किस वायसराय के कार्यकाल में भारतीयों को 'राय बहादुर' और 'खान बहादुर' उपाधियां प्रदान करना प्रारंभ हुआ? [B.P.C.S. (Pre.) 2016]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:1857 के विद्रोह के समय अंग्रेजों की सहायता करने वाले देशी शासकों, जमींदारों आदि को अपना विश्वासपात्र बनाने के लिए उन्हें उपाधियां, खिलअत, भूमि अनुदान, ऋण माफी आदि सुविधाएं प्रदान की जाने लगीं। इनमें हिंदुओं को दी जाने वाली प्रमुख उपाधि 'राय बहादुर' तथा मुस्लिमों एवं पारसियों को दी जाने वाली समकक्ष उपाधि 'खान बहादुर' थी। 1859 एवं 1860 ई. से इन उपाधियों को दिए जाने के साक्ष्य मिलते हैं।