गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 55

1. महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन कब हुआ था? [Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) 20 दिसंबर, 1920
Solution:छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी का प्रथम आगमन 20 दिसंबर, 1920 को रायपुर स्थित धमतरी (वर्तमान में धमतारी स्वयं एक जिला है, जो रायपुर से वर्ष 1998 में अलग हुआ) में हुआ था। इसके अतिरिक्त वे 24 नवंबर, 1933 को भी यहां आए थे।

2. गांधी के निम्नलिखित अनुयायियों में से कौन पेशे से एक शिक्षक था? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) जे.बी. कृपलानी
Solution:प्रश्नगत विकल्प में गांधी के अनुयायियों में से जे.बी. कृपलानी पेशे से केवल शिक्षक थे। शेष अन्य ने मुख्यतः पेशे के रूप में वकालत के कार्य को चुना था। यद्यपि राजेंद्र प्रसाद ने कुछ समय के लिए शिक्षण कार्य भी किया था लेकिन मुख्यतः वह वकील थे।

3. निम्न उद्योगपतियों में से कौन-से व्यक्ति लंबे समय तक ए.आई. सी.सी. के खजांची रहे तथा सन् 1930 में जेल भी गए? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) जमनालाल बजाज
Solution:सेठ जमनालाल बजाज गांधी जी के निकट सहयोगियों में से थे। वे लंबे समय तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे थे। वे वर्ष 1923 में नागपुर झंडा सत्याग्रह में भाग लेने के लिए तथा पुनः वर्ष 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान जेल गए थे।

4. "भारतीय कपड़ा व्यापारी, बैंकर, कांग्रेसी तथा महात्मा गांधी का निकट सहयोगी है," यह उपयुक्त विवरण है- [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) जमनालाल बजाज का
Solution:जमनालाल बजाज कपड़ा व्यापारी, बैंकर, कांग्रेसी सामाजिक कार्यकर्ता और महात्मा गांधी के निकट सहयोगी थे।

5. स्वाधीनता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के करीबी अंग्रेज मित्र थे- [46th B.P.S.C. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) रेवरेंड चार्ली एन्ड्रज
Solution:चार्ल्स एंडूज (दीनबंधु एंडूज) सेंट स्टीफेन कॉलेज, दिल्ली में प्राध्यापक थे। भारतीयों से इनका गहरा लगाव था और वे हर तरह से भारतीय बनना चाहते थे। रबींद्रनाथ टैगोर, गोपाल कृष्ण गोखले तथा महात्मा गांधी से इनके घनिष्ठ संबंध थे। ये दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स फार्म में गांधीजी के साथ रहे थे। गांधी जी ने ही गरीबों के प्रति इनकी निरंतर चिंता को देखते हुए उन्हें 'दीनबंधु' की उपाधि से सम्मानित किया था। एन्डूज वर्ष 1925 और 1927 में 'ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस' (All India Trade Union Congress) के अध्यक्ष भी रहे। गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए वे गांधी जी के साथ एक सहयोगी के रूप में लंदन गए थे।

6. वर्ष 1920 में महात्मा गांधी के साथ निम्नलिखित में से किस मुस्लिम नेता का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) मौलाना शौकत अली
Solution:वर्ष 1920 में महात्मा गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ की यात्रा की गई, जिसमें उनके साथ मौलाना शौकत अली भी थे। गांधी जी द्वारा यह यात्रा पंडित सुंदरलाल शर्मा के आमंत्रण पर की गई थी। मौलाना शौकत अली प्रमुख राष्ट्रवादी नेता थे, जो कि खिलाफत कमेटी के भी सदस्य रहे। उनके भाई मौलाना मुहम्मद अली ने द कॉमरेड नामक पत्र निकाला। शौकत अली ने प्रथम एवं द्वितीय गोलमेज सम्मेलनों में भी भाग लिया।

7. निम्नलिखित में से किस कारागार को गांधी जी ने 'मंदिर' का नाम दिया था? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) यरवदा
Solution:यरवदा कारागार (महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित) में गांधी जी को वर्ष 1930 में बंदी के रूप में भेजा गया था। यहां से गांधी जी साबरमती के आश्रमवासियों को प्रत्येक सप्ताह पत्र के रूप में अपने संदेश भेजा करते थे। यरवदा जेल में गांधी जी ने अपने अनुभवों एवं आध्यात्मिक प्रगति की समीक्षा करते हुए यरवदा कारागार को 'मंदिर' की संज्ञा दी।

8. भारत की स्वाधीनता के समय महात्मा गांधी- [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) कांग्रेस के सदस्य नहीं थे।
Solution:भारत की स्वाधीनता के समय गांधी जी कांग्रेस के सदस्य नहीं थे। वर्ष 1934 में गांधी जी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था तथा वे फिर कांग्रेस के औपचारिक रूप से सदस्य नहीं बने, तथापि राजनीतिक परिदृश्यों पर उनका शक्तिशाली मार्गदर्शी प्रभाव छाया रहा।

9. गांधी जी की मृत्यु पर किसने कहा था "हमारे जीवन से प्रकाश चला गया है ?" [M.P P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) जवाहरलाल नेहरू
Solution:30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को गोली मार दी। उनकी मृत्यु पर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने कहा था-"हमारे जीवन से प्रकाश चला गया है, हमारे चतुर्दिक अंधकार ही अंधकार है, मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि आपसे क्या कहूं और कैसे कहूं? राष्ट्रपिता, जिन्हें हम प्यार से 'बापू' कहते थे, हमारे बीच नहीं रहे......।"

10. गांधी जी को 'वन मैन बाऊंडरी फोर्स' कहकर किसने संबोधित किया ? [U.P. P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (c) माउंटबेटन ने
Solution:माउंटबेटन ने गांधी जी को 'वन मैन बाऊंडरी फोर्स' की उपाधि प्रदान की थी तथा कहा "जो काम 50 हजार हथियार बंद सिपाही नहीं कर सकते थे वह काम गांधी जी ने कर दिखाया"।