गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 55

11. निम्न में से किसने महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष 'खुले कान पर मुंह बंद कर' व्यतीत करें? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) गोपाल कृष्ण गोखले
Solution:महात्मा गांधी गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। गोपाल कृष्ण गोखले ने ही महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष 'खुले कान के साथ लेकिन मुंह बंद कर' व्यतीत करें।

12. भारतीय राजनीति में प्रवेश के पूर्व एक वर्ष तक देश में पर्यवेक्षक एवं विद्यार्थी के रूप में रहने की सलाह गांधीजी को किसने दी थी? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) गोपाल कृष्ण गोखले
Solution:महात्मा गांधी गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। गोपाल कृष्ण गोखले ने ही महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष 'खुले कान के साथ लेकिन मुंह बंद कर' व्यतीत करें।

13. निम्नलिखित में से कौन कहा करते थे- "गलत साधन हमें कभी भी सही उद्देश्य तक नहीं ले जाते हैं"? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) एम. के. गांधी
Solution:महात्मा गांधी कहा करते थे की "गलत साधन हमें कभी भी सही उद्देश्य तक नहीं ले जाते हैं।"

14. निम्नलिखित में से कौन इस सिद्धांत के प्रबल समर्थक थे कि "जो नैतिक दृष्टिकोण से गलत है, वह राजनीति दृष्टिकोण से कभी सही नहीं हो सकता है"? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) एम. के. गांधी
Solution:महात्मा गांधी राजनीति में नैतिक मूल्यों की स्थापना के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना था कि नैतिकताविहीन राजनीति राज्य को गर्त में मिला सकती है। वे मानते थे कि जो नैतिक दृष्टिकोण से गलत है, वह राजनीतिक दृष्टिकोण से कभी सही नहीं हो सकता है इसीलिए गांधी जी के बारे में कहा जाता है कि वे राजनीतिज्ञों में संत थे और संतों में राजनीतिज्ञ थे।

15. गांधी जी ने अपना पहला सत्याग्रह आरंभ किया- [Uttarakhand P.C.S (Pre) 2002 U.P Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) मजदूरों को कम वेतन दिए जाने के विरुद्ध
Solution:गांधी जी ने भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग वर्ष 1917 में चंपारण में किया था तथा उसके बाद इसका दूसरा प्रयोग उन्होंने फरवरी-मार्च, 1918 में अहमदाबाद की कॉटन मिल के औद्योगिक मजदूरों की कम मजदूरी के विरुद्ध संघर्ष हेतु किया। प्रस्तुत प्रश्न के उत्तर हेतु दिए गए विकल्पों में चंपारण का नाम न होने के कारण अहमदाबाद के सत्याग्रह प्रयोग का ही प्रथम सत्याग्रह के रूप में चयन किया जाएगा।

अहमदाबाद में मिल-मालिकों और मजदूरों में प्लेग-बोनस को लेकर विवाद था। गांधी जी के तीन दिन के अनशन (जो कि भारत में उनकी प्रथम भूख हड़ताल थी) के बाद मिल-मालिक इस मामले में मध्यस्थता के लिए तैयार हो गए और अंततः उन्हें बोनस देना पड़ा।

16. निम्न में से किस आंदोलन में महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग हथियार के रूप में किया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) अहमदाबाद की हड़ताल
Solution:गांधी जी ने भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग वर्ष 1917 में चंपारण में किया था तथा उसके बाद इसका दूसरा प्रयोग उन्होंने फरवरी-मार्च, 1918 में अहमदाबाद की कॉटन मिल के औद्योगिक मजदूरों की कम मजदूरी के विरुद्ध संघर्ष हेतु किया। प्रस्तुत प्रश्न के उत्तर हेतु दिए गए विकल्पों में चंपारण का नाम न होने के कारण अहमदाबाद के सत्याग्रह प्रयोग का ही प्रथम सत्याग्रह के रूप में चयन किया जाएगा।

अहमदाबाद में मिल-मालिकों और मजदूरों में प्लेग-बोनस को लेकर विवाद था। गांधी जी के तीन दिन के अनशन (जो कि भारत में उनकी प्रथम भूख हड़ताल थी) के बाद मिल-मालिक इस मामले में मध्यस्थता के लिए तैयार हो गए और अंततः उन्हें बोनस देना पड़ा।

17. महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला जनभाषण कहां दिया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) वाराणसी में
Solution:महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला जनभाषण फरवरी, 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर दिया था।

18. गांधी जी ने बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने का अभियान कहां से आरंभ किया था? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) चंपारण
Solution:महात्मा गांधी ने भारत में सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत बिहार के चंपारण से की थी। चंपारण में किसानों को एक बीघा जमीन के 3/20वें भाग (तीन कट्ट्ठा) पर नील की खेती हेतु अंग्रेजों द्वारा बाध्य किया जाता था। इसे 'तिनकठिया पद्धति' कहते थे। नील की खेती करने से इंकार करने पर अंग्रेज किसानों पर अत्याचार करते थे। इसके अतिरिक्त किसानों पर लगभग 40 प्रकार के कर थोपे गए थे। बिहार के एक किसान राजकुमार शुक्ल ने गांधीजी से मिलकर अंग्रेजों के अत्याचार से किसानों को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। गांधी जी के कलकत्ता प्रवास के दौरान राजकुमार शुक्ल के साथ गांधी जी अप्रैल, 1917 में चंपारण गए तथा किसानों के अंग्रेजों की बंधुआ मजदूरी से मुक्ति हेतु सत्याग्रह आरंभ किया। जून, 1917 में बिहार सरकार ने चंपारण में किसानों की अशांति की जांच के लिए एक 'चंपारण एग्रेरियन कमेटी' के गठन का निर्णय लिया। गांधी जी भी इस कमेटी के सदस्य थे। इस कमेटी के प्रतिवेदन पर 'तिनकठिया प्रणाली' को समाप्त कर दिया गया।

19. वर्ष 1917-18 में अहमदाबाद में गांधी जी द्वारा चलाए गए सत्याग्रह में किसने हिस्सा लिया था? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) मजदूर
Solution:

चंपारण की सफलता के बाद गांधी जी का अगला प्रयोग वर्ष 1918 में अहमदाबाद की एक कॉटन टेक्सटाइल मिल में मिल-मालिकों और मजदूरों के बीच मजदूरी बढ़ाने को लेकर चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करना था। यह विवाद प्लेग-बोनस को लेकर था। प्लेग का प्रकोप खत्म होने के बाद मालिक इसे समाप्त करना चाहते थे, जबकि मजदूर इसे बरकरार रखने की मांग कर रहे थे। उत्पादन लागत, मुनाफा और मजदूरों के जीवन-निर्वाह खर्च का गहराई से अध्ययन करने के बाद गांधी जी ने घोषणा की मजदूरों को 35 प्रतिशत बोनस मिलना चाहिए। मिल-मालिकों द्वारा गांधी जी के अनशन के बाद गठित ट्रिब्यूनल ने इनकी बात मान ली।

20. निम्नलिखित में से महात्मा गांधी का कौन-सा संघर्ष औद्योगिक श्रमिकों से संबंधित था? [U.P P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) अहमदाबाद संघर्ष
Solution:चंपारण की सफलता के बाद गांधी जी का अगला प्रयोग वर्ष 1918 में अहमदाबाद की एक कॉटन टेक्सटाइल मिल में मिल-मालिकों और मजदूरों के बीच मजदूरी बढ़ाने को लेकर चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करना था। यह विवाद प्लेग-बोनस को लेकर था। प्लेग का प्रकोप खत्म होने के बाद मालिक इसे समाप्त करना चाहते थे, जबकि मजदूर इसे बरकरार रखने की मांग कर रहे थे। उत्पादन लागत, मुनाफा और मजदूरों के जीवन-निर्वाह खर्च का गहराई से अध्ययन करने के बाद गांधी जी ने घोषणा की मजदूरों को 35 प्रतिशत बोनस मिलना चाहिए। मिल-मालिकों द्वारा गांधी जी के अनशन के बाद गठित ट्रिब्यूनल ने इनकी बात मान ली।