गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 55

21. निम्नलिखित में से किसके लिए अहमदाबाद सत्याग्रह आरंभ किया गया था? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) सूती मिल कामगारों के लिए
Solution:चंपारण की सफलता के बाद गांधी जी का अगला प्रयोग वर्ष 1918 में अहमदाबाद की एक कॉटन टेक्सटाइल मिल में मिल-मालिकों और मजदूरों के बीच मजदूरी बढ़ाने को लेकर चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करना था। यह विवाद प्लेग-बोनस को लेकर था। प्लेग का प्रकोप खत्म होने के बाद मालिक इसे समाप्त करना चाहते थे, जबकि मजदूर इसे बरकरार रखने की मांग कर रहे थे। उत्पादन लागत, मुनाफा और मजदूरों के जीवन-निर्वाह खर्च का गहराई से अध्ययन करने के बाद गांधी जी ने घोषणा की मजदूरों को 35 प्रतिशत बोनस मिलना चाहिए। मिल-मालिकों द्वारा गांधी जी के अनशन के बाद गठित ट्रिब्यूनल ने इनकी बात मान ली।

22. गांधी जी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत के प्रतिपाद्य के संबंध में निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) दक्षिण अफ्रीका-1903
Solution:गांधी जी ने वर्ष 1903 में जोहॉन्सबर्ग में अपनी लॉ फर्म स्थापित की थी जहां वे वर्ष 1910 तक रहे। गांधी जी ने अपनी लॉ फर्म में ट्रस्टीशिप के सिद्धांतों को लागू किया था। विकल्प में दिए गए अन्य शहरों के साथ जो वर्ष दिए गए हैं उन वर्षों के दौरान गांधीजी जोहॉन्सबर्ग में ही थे।

23. गांधीवादी अर्थव्यवस्था के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) वे यू.एस.ए. में मशीनीकरण के पक्षधर नहीं थे।
Solution:गांधी जी का विचार था कि प्रत्येक देश की अर्थव्यवस्था, वहां कि जलवायु, भूमि तथा वहां के निवासियों के स्वभाव को ध्यान में रखते हुए निश्चित की जानी चाहिए और इन बातों के आधार पर जहां तक अमेरिका का संबंध है उन्होंने वहां के मशीनीकरण का विरोध नहीं किया था। जबकि विकल्प (a), (b) तथा (c) का समर्थन गांधी जी करते थे।

24. एम. के. गांधी के अनुसार, अस्पृश्यों का सामाजिक-आर्थिक सुधार संपन्न किया जा सकता है- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) उनके लिए कुटीर उद्योग स्थापित करके
Solution:गांधी जी की अर्थनीति सभी तरह के शोषण का विरोध करती है चाहे वह शोषण देश के भीतर एक वर्ग द्वारा दूसरे वर्ग का हो या बाहर से हो। गांधी जी इसको दूर करने के लिए ऐसी प्रणाली कायम करना चाहते थे, जिसमें व्यक्ति अपने मौलिक प्रयत्न के द्वारा स्वतंत्र वातावरण में श्रम और कार्य कर सके, इसके लिए वे स्वदेशी उद्योगों का पुनरुद्धार करना चाहते थे ताकि लोगों को पर्याप्त भोजन मिल सके और वे भूख से पीड़ित न हो। इसके लिए गांधी जी ने कुटीर उद्योगों जैसे- गुड़ बनाना, घास कूटना, तेल पेरना, कागज बनाना, चमड़े का काम आदि पर जोर दिया। इससे गांधी जी का मानना था कि गरीबों और शोषितों का आर्थिक और सामाजिक सुधार करने में मदद मिलेगी।

25. गांधियन इनोवेशन' (गांधी जी का नवाचार) का तात्पर्य है- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) कम निवेश से अधिक उत्पादन अधिक लोगों के लिए
Solution:'गांधियन इनोवेशन' (गांधी जी का नवाचार) का तात्पर्य है 'कम निवेश से अधिक उत्पादन अधिक लोगों के लिए। यह शब्दावली सर्वप्रथम प्रोफेसर प्रह्लाद एवं आर.ए. माशेलकर द्वारा प्रयोग किया गया था।

26. कौन-सी घटना सबसे पहले हुई? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) चंपारण सत्याग्ग्रह
Solution:दी गई घटनाओं का काल इस प्रकार है :

खेड़ा सत्याग्रह वर्ष                      -   1918 में

सविनय अवज्ञा आंदोलन वर्ष      -   1930 में

असहयोग आंदोलन वर्ष            -    1920 में

चंपारण सत्याग्रह वर्ष                -      1917 में

इस प्रकार उपर्युक्त घटनाओं में बिहार में हुआ चंपारण सत्याग्रह (भारत में गांधी जी का प्रथम सत्याग्रह) सर्वप्रथम घटना है। 19वीं सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने चंपारण के किसानों से एक अनुबंध के आधार पर यह विनिश्चित करा लिया था कि उन्हें अपनी जमीन के 3/20वें भू-भाग में नील की खेती करना अनिवार्य है, जिसे 'तिनकठिया पद्धति' के नाम से जाना जाता था। राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर वर्ष 1917 में गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी।

27. किसने यूरोपियन नील बागान मालिकों द्वारा किसानों के शोषण की तरफ गांधी जी का ध्यान आकर्षित किया? [Bihar P.C.S. (Pre.) 2016]

Correct Answer: (b) राजकुमार शुक्ल
Solution:दी गई घटनाओं का काल इस प्रकार है :

खेड़ा सत्याग्रह वर्ष                      -   1918 में

सविनय अवज्ञा आंदोलन वर्ष      -   1930 में

असहयोग आंदोलन वर्ष            -    1920 में

चंपारण सत्याग्रह वर्ष                -      1917 में

इस प्रकार उपर्युक्त घटनाओं में बिहार में हुआ चंपारण सत्याग्रह (भारत में गांधी जी का प्रथम सत्याग्रह) सर्वप्रथम घटना है। 19वीं सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने चंपारण के किसानों से एक अनुबंध के आधार पर यह विनिश्चित करा लिया था कि उन्हें अपनी जमीन के 3/20वें भू-भाग में नील की खेती करना अनिवार्य है, जिसे 'तिनकठिया पद्धति' के नाम से जाना जाता था। राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर वर्ष 1917 में गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी।

28. चंपारण में इंडिगो के किसानों की दशा की ओर गांधी जी का ध्यान किसने आकर्षित किया? [66th B.P.S.C (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) राजकुमार शुक्ल
Solution:दी गई घटनाओं का काल इस प्रकार है :

खेड़ा सत्याग्रह वर्ष                      -   1918 में

सविनय अवज्ञा आंदोलन वर्ष      -   1930 में

असहयोग आंदोलन वर्ष            -    1920 में

चंपारण सत्याग्रह वर्ष                -      1917 में

इस प्रकार उपर्युक्त घटनाओं में बिहार में हुआ चंपारण सत्याग्रह (भारत में गांधी जी का प्रथम सत्याग्रह) सर्वप्रथम घटना है। 19वीं सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने चंपारण के किसानों से एक अनुबंध के आधार पर यह विनिश्चित करा लिया था कि उन्हें अपनी जमीन के 3/20वें भू-भाग में नील की खेती करना अनिवार्य है, जिसे 'तिनकठिया पद्धति' के नाम से जाना जाता था। राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर वर्ष 1917 में गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी।

29. चंपारण में 'तिनकठिया प्रथा' का तात्पर्य था- [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) 3/20 भू-भाग पर नील की खेती करना।
Solution:दी गई घटनाओं का काल इस प्रकार है :

खेड़ा सत्याग्रह वर्ष                      -   1918 में

सविनय अवज्ञा आंदोलन वर्ष      -   1930 में

असहयोग आंदोलन वर्ष            -    1920 में

चंपारण सत्याग्रह वर्ष                -      1917 में

इस प्रकार उपर्युक्त घटनाओं में बिहार में हुआ चंपारण सत्याग्रह (भारत में गांधी जी का प्रथम सत्याग्रह) सर्वप्रथम घटना है। 19वीं सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने चंपारण के किसानों से एक अनुबंध के आधार पर यह विनिश्चित करा लिया था कि उन्हें अपनी जमीन के 3/20वें भू-भाग में नील की खेती करना अनिवार्य है, जिसे 'तिनकठिया पद्धति' के नाम से जाना जाता था। राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर वर्ष 1917 में गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी।

30. गांधी जी ने भारत में पहली बार सत्याग्रह आंदोलन बिहार में कहां प्रारंभ किया गया? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) चंपारण