Solution:दी गई घटनाओं का काल इस प्रकार है :खेड़ा सत्याग्रह वर्ष - 1918 में
सविनय अवज्ञा आंदोलन वर्ष - 1930 में
असहयोग आंदोलन वर्ष - 1920 में
चंपारण सत्याग्रह वर्ष - 1917 में
इस प्रकार उपर्युक्त घटनाओं में बिहार में हुआ चंपारण सत्याग्रह (भारत में गांधी जी का प्रथम सत्याग्रह) सर्वप्रथम घटना है। 19वीं सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने चंपारण के किसानों से एक अनुबंध के आधार पर यह विनिश्चित करा लिया था कि उन्हें अपनी जमीन के 3/20वें भू-भाग में नील की खेती करना अनिवार्य है, जिसे 'तिनकठिया पद्धति' के नाम से जाना जाता था। राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर वर्ष 1917 में गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी।