गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 55

51. चंपारण में गांधी जी को आमंत्रण किसने दिया? [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) राजकुमार शुक्ल
Solution:दक्षिण अफ्रीका से जनवरी, 1915 में लौटने के बाद गांधीजी ने अपना प्रथम सफल सत्याग्रह बिहार के चंपारण जिले में वर्ष 1917 में किया। वर्ष 1917 में चंपारण के एक किसान राजकुमार शुक्ल ने गांधीजी से लखनऊ में भेंट की और उन्हें चंपारण आने का आग्रह किया। चंपारण का मामला बहुत पुराना था। 19वीं सदी के समाप्त होते-होते जर्मनी के रासायनिक रंगों ने बाजार में नील का स्थान ले लिया। फलस्वरूप चंपारण के यूरोपीय बागान मालिक नील की खेती बंद करने के लिए विवश हो गए। किसान भी नील की खेती से छुटकारा पाना चाहते थे। गोरे बगान मालिकों ने किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें अनुबंध से मुक्त करने के लिए लगान एवं अन्य गैर-कानूनी (करों) की दर मनमाने ढंग से बढ़ा दी। किसानों के इसी उत्पीड़न के विरोध में गांधीजी ने चंपारण सत्याग्रह प्रारंभ किया था।

52. निम्नलिखित कथनों में से कौन चंपारण सत्याग्रह के संबंध में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) यह प्रथम आंदोलन था जिसे एम. के. गांधी ने संपूर्ण भारत के स्तर पर आरंभ किया था।
Solution:चंपारण सत्याग्रह मात्र चंपारण तक ही सीमित था तथा वह प्रथम आंदोलन, जिसे गांधी जी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ किया था, रौलेट सत्याग्रह (1919) था। चंपारण सत्याग्रह के संबंध में प्रथम तीनों कथन सही हैं।

53. चंपारण नील आंदोलन के राष्ट्रीय नेता कौन थे? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) महात्मा गांधी
Solution:चंपारण नील आंदोलन के राष्ट्रीय नेता महात्मा गांधी थे। वर्ष 1917 में चंपारण में नील की खेती करने वाले किसानों के प्रति यूरोपियन बागान मालिकों के अत्याचारों के विरोध में गांधी जी द्वारा प्रथम सत्याग्रह किया गया। इस आंदोलन में गांधी जी के सहयोगी राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर, महादेव देसाई, नरहरि पारेख तथा जे.बी. कृपलानी आदि थे।

54. महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का किसने विरोध किया था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) एन.जी. रंगा
Solution:एन.जी. रंगा ने महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का विरोध किया था; जबकि रबींद्रनाथ टैगोर ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान हीं इन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी थी।

55. खेड़ा के किसानों के पक्ष में महात्मा गांधी के सत्याग्रह संघटित करने का क्या कारण था? [I.A.S. (Pre) 2011]

1. अकाल पड़ने के बावजूद प्रशासन ने भू-राजस्व की उगाही स्थगित नहीं की थी।

2. प्रशासन का यह प्रस्ताव था कि गुजरात में स्थायी बंदोबस्त लागू कर दिया जाए।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है / हैं?

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:वर्ष 1918 में गुजरात के खेड़ा में किसानों की फसल नष्ट हो जाने के बाद भी सरकार ने लगान में छूट नहीं दी थी और भू-राजस्व उगाही स्थगित नहीं की थी। इसी मुद्दे पर महात्मा गांधी ने खेड़ा के किसानों के पक्ष में सत्याग्रह संघटित किया था। खेड़ा आंदोलन प्लेग फैलने और अकाल पड़ने के कारण किसानों के लगान अदा करने में असमर्थ होने और राज्य के प्रति उनमें असंतोष होने के परिणामस्वरूप हुआ था। इस प्रकार कथन 1 सही है, जबकि कथन 2 सही नहीं है।