गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS) (भाग – 1)Total Questions: 5011. गांधी जी के सिद्धांत के अनुसार, निम्न में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013](a) सत्याग्रही का उद्देश्य शत्रु को पराजित करना है।(b) सत्याग्रही का शस्त्र अहिंसा है।(c) सत्याग्रही को अपने संकल्प में दृढ़ विश्वास होना चाहिए।(d) सत्याग्रही को विरोधियों के प्रति द्वेष भाव नहीं रखना चाहिए।Correct Answer: (a) सत्याग्रही का उद्देश्य शत्रु को पराजित करना है।Solution:गांधी जी के सत्याग्रह सिद्धांत में सत्याग्रही का उद्देश्य शत्रु को पराजित करना नहीं है, बल्कि उसका हृदय-परिवर्तन करके उसे अपने अनुकूल बनाना है।12. गांधी जी के अनुसार, हिंसा का क्रूरतम रूप है- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015](a) गरीबी का स्थायित्व(b) गो-वध(c) मानव हत्या(d) महिलाओं और बच्चों का उत्पीड़नCorrect Answer: (a) गरीबी का स्थायित्वSolution:गांधी जी ने कहा था कि "गरीबी का स्थायित्व हिंसा का क्रूरतम रूप है" (Poverty is the Worst form of Violence)।13. गांधी जी ने परिवार नियोजन हेतु क्या तरीका बताया? [M.P P.C.S (Pre) 1990](a) आत्मनियंत्रण(b) नसबंदी(c) निरोध(d) लूपCorrect Answer: (a) आत्मनियंत्रणSolution:गांधी जी ने परिवार नियोजन हेतु सर्वोत्तम उपाय 'आत्मनियंत्रण' (Self Control) बताया था।14. गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे? [M.P. P.C.S. (Pre) 2010](a) 20 वर्ष(b) 21 वर्ष(c) 16 वर्ष(d) 15 वर्षCorrect Answer: (b) 21 वर्षSolution:गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में लगभग 21 वर्ष रहे थे। गांधी जी लगभग 24 वर्ष की उम्र में 1893 ई. में एक गुजराती व्यापारी दादा अब्दुल्ला का मुकदमा लड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका (डरबन) गए थे। वे जनवरी, 1915 में भारत लौटे।15. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष में लौटे ? [M.P P.C.S. (Pre)1997](a) 1915(b) 1917(c) 1916(d) 1918Correct Answer: (a) 1915Solution:गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में लगभग 21 वर्ष रहे थे। गांधी जी लगभग 24 वर्ष की उम्र में 1893 ई. में एक गुजराती व्यापारी दादा अब्दुल्ला का मुकदमा लड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका (डरबन) गए थे। वे जनवरी, 1915 में भारत लौटे।16. दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन पर गांधी को ट्रेन से फेंका गया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015](a) जोहॉन्सबर्ग(b) पीटरमारित्सबर्ग(c) डरबन(d) प्रिटोरियाCorrect Answer: (b) पीटरमारित्सबर्गSolution:दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान महात्मा गांधी को नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा था। एक बार ट्रेन में प्रथम श्रेणी का पास होते हुए भी उन्हें सामान्य बोगी में स्थानांतरित किया गया जिसका उन्होंने प्रतिरोध किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें पीटरमारित्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से फेंका गया था।17. एम. के. गांधी ने निम्नलिखित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों में से किस एक में सर्वप्रथम भाग लिया था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2003 U.P.P.C.S.(Spl.) (Mains) 2004](a) लखनऊ अधिवेशन, 1916(b) कलकत्ता अधिवेशन, 1901(c) अमृतसर अधिवेशन, 1919(d) नागपुर अधिवेशन, 1920Correct Answer: (b) कलकत्ता अधिवेशन, 1901Solution:महात्मा गांधी ने सर्वप्रथम वर्ष 1901 में आयोजित कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में भाग लिया था।18. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम नगर के बाहर स्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005](a) गांधीनगर(b) अहमदाबाद(c) राजकोट(d) वर्धाCorrect Answer: (b) अहमदाबादSolution:महात्मा गांधी ने वर्ष 1915 में अहमदाबाद के कोचरब क्षेत्र में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की थी। यह आश्रम विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा की दृष्टि से 17 जून, 1917 को साबरमती नदी के किनारे स्थानांतरित कर दिया गया।19. महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के निकट साबरमती के किनारे एक आश्रम बनाया था। इसे....... कहा जाता था। [Chhattishgarh P.C.S. (Pre) 2003](a) स्वाध्याय आश्रम(b) हरिजन आश्रम(c) सत्याग्रह आश्रम(d) स्वराज आश्रमCorrect Answer: (c) सत्याग्रह आश्रमSolution:महात्मा गांधी ने वर्ष 1915 में अहमदाबाद के कोचरब क्षेत्र में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की थी। यह आश्रम विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा की दृष्टि से 17 जून, 1917 को साबरमती नदी के किनारे स्थानांतरित कर दिया गया।20. महात्मा गांधी से संबद्ध निम्नलिखित आश्रमों में कौन सबसे पुराना है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012](a) साबरमती(b) फीनिक्स(c) वर्धा(d) सदाकतCorrect Answer: (b) फीनिक्सSolution:महात्मा गांधी ने फीनिक्स (डरबन, दक्षिण अफ्रीका) में वर्ष 1904 में एक आश्रम स्थापित किया। फीनिक्स आश्रम को 27 फरवरी, 2000 को दोबारा खोला गया है। फीनिक्स महात्मा गांधी द्वारा स्थापित प्रथम आश्रम था।Submit Quiz« Previous12345Next »