गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 50

21. गांधी जी ने 'सेवाधर्म' कहां अपनाया था? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) दक्षिण अफ्रीका
Solution:दक्षिण अफ्रीका में प्रवास के दौरान महात्मा गांधी ने एक पारसी रुस्तम जी द्वारा खोले गए धर्मार्थ अस्पताल में परिचारक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की एवं बीमार-दुखियों की सेवा का कार्य आरंभ किया। यहां पर उन्होंने कंपाउंडर के रूप में भी स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बोअर युद्ध के समय घायल सिपाहियों की देखभाल एवं सेवा कार्य भी किया था।

22. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है : [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

अभिकथन (A) : दक्षिण अफ्रीका के संघर्षों ने गांधी जी को राष्ट्रीय आंदोलन के नेतृत्व के लिए तैयार किया।

कारण (R) : दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के जुझारूपन को देखकर गांधी जी को यह विश्वास हो गया था कि भारतीय जनता किसी उद्देश्य के लिए जुझारू संघर्ष और बलिदान के लिए तैयार हो जाएगी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

कूट :

Correct Answer: (c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
Solution:दक्षिण अफ्रीका में ही गांधी जी ने स्वयं की खोज की थी। वह एक शर्मीले और डरपोक युवा से एक सफल संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे। दक्षिण अफ्रीका के संघर्षों के बाद ही उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलनों के नेतृत्व के लिए खुद को तैयार किया।

• दक्षिण अफ्रीका में भारतीय, विविध पृष्ठभूमि से आए थे। गांधी जी के नेतृत्व में उन्होंने सत्याग्रह का पालन करके, अंग्रेजों के विभिन्न नस्लवादी कानूनों को बदलवाया। उनकी प्रवृत्ति पूरी तरह से अहिंसात्मक थी, उनमें हिंसा, आक्रामकता इत्यादि का अभाव था, अतः कारण (R) गलत है।

• अंग्रेजी के प्रश्न में 'Militancy' का प्रयोग इस कथन को गलत साबित करता है।

23. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे? [U.P P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) गोपाल कृष्ण गोखले
Solution:गोखले अपने राजनैतिक दर्शन में सच्चे उदारवादी थे। वह समभाव और मृदु न्यायप्रियता में विश्वास करते थे। उन्हें पूर्ण विश्वास था कि देश का पुनरुद्धार राजनैतिक उत्तेजना के बवंडरों में नहीं हो सकता। वह साध्य और साधन दोनों की पवित्रता में विश्वास करते थे। गोखले के इन्हीं विचारों से प्रभावित होकर गांधीजी ने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बना लिया।

24. महात्मा गांधी के अनुसार, राजनीति का तात्पर्य था- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) जनकल्याण के लिए सक्रियता
Solution:महात्मा गांधी राजनीति को सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के लिए सक्रियता समझते थे। इसके संबंध में गांधीजी के द्वारा सर्वाधिक महत्वपूर्ण सुझाव राजनीति के क्षेत्र में सत्ता के विकेंद्रीकरण का दिया गया है। विकेंद्रीकृत सत्ता से उनका तात्पर्य था ग्राम पंचायतों को अपने गांवों का प्रबंध और प्रशासन करने के लिए सक्रिय करना।

25. गांधी जी ने राजनीति का जो प्रतिमान प्रस्तुत किया है, निम्न में से कौन-सी विशेषता उसमें नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) सत्ता
Solution:गांधी जी ने राजनीति का जो प्रतिमान प्रस्तुत किया है उसमें नैतिकता, धर्म और मानवता का समावेश था, लेकिन गांधी जी के पूर्ण आदर्श राजनीतिक व्यवस्था के अंतर्गत राज्य अर्थात सत्ता के लिए कोई स्थान नहीं था। वे राज्य विहीन समाज (Stateless Society) की स्थापना करना चाहते थे।

26. बिहार का वह रसोइया, जिसने 1917 में महात्मा गांधी की हत्या के प्रयास को विफल कर उनके भोजन में मिले जहर से उनकी जान बचाई थी, था - [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) बटक मियां
Solution:चंपारण सत्याग्रह के समय नील बागान के प्रबंधक इर्विन ने गांधी जी को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था। इर्विन ने अपने रसोइये बटक मियां को गांधी जी को जहरीला दूध परोसने के लिए कहा था। बटक मियां ने अपने मालिक की आज्ञा का पालन किया, लेकिन साथ ही गांधी जी को दूध की सच्चाई भी बताई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद इस घटना के गवाह थे।

27. किसने चंपारण सत्याग्रह के दौरान बिहार में गांधीजी की जान बचाई थी? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) बटक मियां
Solution:चंपारण सत्याग्रह के समय नील बागान के प्रबंधक इर्विन ने गांधी जी को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था। इर्विन ने अपने रसोइये बटक मियां को गांधी जी को जहरीला दूध परोसने के लिए कहा था। बटक मियां ने अपने मालिक की आज्ञा का पालन किया, लेकिन साथ ही गांधी जी को दूध की सच्चाई भी बताई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद इस घटना के गवाह थे।

28. निम्नलिखित में से किसने 'सत्याग्रह' शब्द को गढ़ा ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) महात्मा गांधी
Solution:महात्मा गांधी जी के भतीजे मगन लाल गांधी द्वारा 'सदाग्रह' शब्द का प्रयोग एक प्रतियोगिता में किया गया, जिसमें उनको पुरस्कार प्राप्त हुआ। सदाग्रह शब्द का अर्थ-सत्य और दृढ़ता से लिया जाता है। बाद में महात्मा गांधी ने इसमें सुधार कर इसे 'सत्याग्रह' शब्द में परिवर्तित किया। अतः स्पष्ट है कि सर्वप्रथम सत्याग्रह शब्द का प्रयोग महात्मा गांधी द्वारा किया गया था।

29. भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान सबसे पहले सत्याग्रह किसने किया था? [Uttarakhand P.C.S (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी
Solution:सत्याग्रह का शाब्दिक अर्थ है-सत्य को मानकर किसी वस्तु के लिए आग्ग्रह करना अथवा सत्य और अहिंसा से उत्पन्न होने वाला बल। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान वर्ष 1917 में चंपारण (बिहार) से सत्याग्रह प्रारंभ किया। यह गांधीजी का भारत में पहला सफल सत्याग्रह था।

30. निम्न में से कौन-सा भारत में गांधीजी का प्रथम सत्याग्रह आंदोलन था, जिसमें उन्होंने सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया? [66th B.P.S.C (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) चंपारण
Solution:चंपारण आंदोलन (1917) भारत में गांधीजी का प्रथम सत्याग्रह आंदोलन था, जिसमें उन्होंने सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था। 19वीं सदी के आरंभ में बिहार के चंपारण में प्रचलित 'तिनकठिया पद्धति' के विरोध स्वरूप इस सत्याग्रह का प्रारंभ किया गया था। चंपारण सत्याग्रह के उपरांत गांधी जी ने इसका प्रयोग वर्ष 1918 में अहमदाबाद की कॉटन मिल मालिकों और मजदूरों में प्लेग बोनस को लेकर छिड़े विवाद में हस्तक्षेप कर किया। वर्ष 1918 में ही गुजरात के खेड़ा में किसानों की नष्ट हुई फसलों के बावजूद ब्रिटिश सरकार द्वारा लगान में छूट न देने के कारण महात्मा गांधी ने खेड़ा सत्याग्रह का प्रारंभ किया था। ध्यातव्य है कि महात्मा गांधी द्वारा रौलेट सत्याग्रह का प्रारंभ वर्ष 1919 में ब्रिटिश सरकार द्वारा पारित 'रौलेट एक्ट' के विरोध स्वरूप किया गया था।