गुप्त एवं गुप्तोत्तर युग (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 50

11. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

सम्राटविरुद
A. अशोक1. परक्रमांक
B. समुद्रगुप्त2. प्रियदर्शिन
C. चंद्रगुप्त-II3. क्रमादित्य
D. स्कंदगुप्त4. विक्रमादित्य

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)3214
(c)2143
(d)4321
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है :-
सम्राटविरुद
अशोकप्रियदर्शन
समुद्रगुप्तपरक्रमांक
चंद्रगुप्त-IIविक्रमादित्य
स्कंदगुप्तक्रमादित्य

12. नगरों का क्रमिक पतन किस काल की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी? [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) गुप्त काल
Solution:गुप्त काल में नगर क्रमिक पतन की ओर अग्रसर हुए। संपूर्ण गंगा घाटी में जो शहर पहले अत्यंत समृद्ध अवस्था में थे, उनमें से अधिकांश को गुप्त काल में या तो त्याग दिया गया या वहां के आवासन में पर्याप्त विघटन हुआ। पाटलिपुत्र जैसा प्रमुख नगर ह्वेनसांग के आगमन तक अपनी प्रतिष्ठा खो चुका था। मथुरा जैसा प्रमुख नगर एवं कुम्रहार, सोनपुर, सोहगौरा और उत्तर प्रदेश में गंगा घाटी के अनेक महत्वपूर्ण केंद्र इस काल में ह्रास के ही प्रमाण प्रस्तुत करते हैं।

13. किस शासक वंश ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) गुप्त वंश
Solution:गुप्त वंश के शासकों ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिए थे। गुप्त लेखों में जिन भूमिदानों का उल्लेख किया गया है, उससे यह स्पष्ट है कि भूमिदान के साथ-साथ गांव की भूमि से उत्पन्न होने वाली आय भी ग्रहीता को सौंप दी जाती थी।

14. प्राचीन भारत में किस वंश का शासनकाल 'स्वर्ण युग' कहा जाता है? [U.P.P.C.S. (Spl) (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) गुप्त
Solution:गुप्त काल को इतिहासकारों ने भारत का 'स्वर्ण युग' कहा है। इस काल को क्लासिक युग (Classical Age) या भारत का पेरीक्लीन युग भी कहा जाता है। अपनी जिन विशेषताओं के कारण गुप्त काल को 'स्वर्णकाल' कहा जाता है, वे इस प्रकार हैं- महान सम्राटों का काल, श्रेष्ठ शासन, आर्थिक समृद्धि, धार्मिक सहिष्णुता का काल, भारतीय संस्कृति के प्रचार का काल, साहित्य, विज्ञान एवं कला के उत्कर्ष का काल।

15. निम्न में से किस काल में स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) इनमें से किसी में भी नहीं
Solution:ऋग्वैदिक काल को छोड़कर प्राचीन भारतीय इतिहास में स्त्रियों की स्थिति कभी अच्छी नहीं रही। गुप्त, मौर्य और चोल काल में भी स्त्रियों की स्थिति से संबंधित कुछ सीमित प्रसंगों को छोड़कर, उनकी दयनीय स्थिति का ही साक्ष्य मिलता है। अतः स्त्रियों की पुरुषों से बराबरी किसी काल में नहीं मानी जा सकती।

16. गुप्त युग में भूमि राजस्व की दर क्या थी? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) उपज का छठा भाग
Solution:गुप्त काल में जो लोग राजकीय भूमि पर कृषि करते थे, उन्हें अपनी उपज का एक भाग राजा को कर के रूप में देना पड़ता था, जो सामान्यतः षष्ठांश तक होता था। गुप्त अभिलेखों में भूमि कर को 'उद्रंग' तथा 'भागकर' कहा गया है।

17. धर्मशास्त्रों में भू-राजस्व की दर क्या है? [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) 1/6
Solution:प्रायः सभी धर्मशास्त्रों में भू-राजस्व की दर 1/6 (उपज का छठा भाग) थी।

18. हिंदू विधि द्वारा मान्य कर कितना था? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) उपज का छठा भाग
Solution:प्रायः सभी धर्मशास्त्रों में भू-राजस्व की दर 1/6 (उपज का छठा भाग) थी।

19. किस प्रकार की भूमि को 'अप्रहत' कहा जाता था? [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) बिना जोती हुई जंगली भूमि
Solution:वह भूमि जिसे जोता न गया हो, उसे 'अप्रहत भूमि' कहा जाता था। यह गुप्तकालीन भूमि व्यवस्था का एक पद (Term) है।

20. भारत के इतिहास के संदर्भ में, "कुल्यावाप" तथा "द्रोणवाप" शब्द क्या निर्दिष्ट करते हैं? [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) मू-माप
Solution:कुल्यावाप, द्रोणवाप एवं अधवाप भूमि माप की इकाइयां थीं।