गुप्त एवं गुप्तोत्तर युग (UPPCS) (Part-4)

Total Questions: 20

1. निम्नलिखित में से कौन-सा उपवाक्य, उत्तर-हर्ष-कालीन स्रोतों में प्रायः उल्लिखित 'हुंडी' के स्वरूप की परिभाषा बताता है? [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) विनिमय-पत्र
Solution:भारत में साख-पत्रों का प्रचलन बहुत प्राचीन है तथा इसे हुंडी कहा जाता है। व्यापार में माल का क्रय एवं विक्रय नकद और उधार पर किया जाता है। यदि माल क्रय अथवा विक्रय नकद होता है, तो ऐसी स्थिति में भुगतान तत्काल कर दिया जाता है। दूसरी तरफ, यदि व्यापारी उधार लेन-देन करता है और सौदों का मूल्य तुरंत न चुका कर भविष्य में चुकाता है, तो ऐसी स्थिति में भावी भुगतान की समस्या का समाधान साख-पत्रांक माल बेचने वाले व्यक्ति को एक निश्चित अवधि में भुगतान का आश्वासन देता है। आधुनिक समय मे इन साख-पत्रों को विनिमय-विपत्र अथवा प्रतिज्ञा-विपत्रों के नाम से जाना जाता है।

2. चीनी लेखक भारत का उल्लेख किस नाम से करते हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) यिन-तु
Solution:प्राचीनकालीन चीनी लेखकों ने भारत का उल्लेख 'यिन-तु' (Yintu) तथा 'थिआन-तु' (Thiantu) नाम से किया है।

3. नालंदा विश्वविद्यालय के विनाश का कारण था- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) मुसलमान
Solution:नालंदा विश्वविद्यालय बख्तियार खिलजी के अधीन तुर्क मुस्लिम आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किया गया था। यह भारत में बौद्ध मत के पतन के लिए अंतिम प्रहार के रूप में देखा जाता है।

4. भारत में सबसे प्राचीन विहार है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) नालंदा
Solution:दिए गए विकल्पों में से बिहार प्रांत में स्थित नालंदा भारत में सबसे प्राचीन विहार है। कुमारगुप्त प्रथम के कार्यकाल में नालंदा स्थित विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया।

5. नालंदा कहां पर स्थित है? [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) बिहार
Solution:दिए गए विकल्पों में से बिहार प्रांत में स्थित नालंदा भारत में सबसे प्राचीन विहार है। कुमारगुप्त प्रथम के कार्यकाल में नालंदा स्थित विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया।

6. गुप्तोत्तर युग में प्रमुख व्यापारिक केंद्र था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) कन्नौज
Solution:गुप्तोत्तर युग में व्यापार का केंद्र उज्जैन से हटकर कन्नौज हो गया था। उज्जैन का महत्व गुप्त काल में शक विजय के बाद बहुत बढ़ गया था, जब चंद्रगुप्त द्वितीय ने इसे दूसरी राजधानी बनाया था। गुप्तोत्तर काल में हर्ष ने कन्नौज को थानेश्वर के स्थान पर अपनी राजधानी बनाया था। कन्नौज गंगा-यमुना दोआब में स्थित होने तथा महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल होने के कारण तीन शक्तियों (पाल, प्रतिहार और राष्ट्रकूट) के आकर्षण का केंद्र भी बना।

7. कथन (A): सामंतवाद का विकास गुप्तोत्तर काल की कृषक-संरचना की प्रमुख विशेषता थी। [U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2004]

कारण (R): इस काल में भू-स्वामी मध्यस्थ वर्ग एवं आश्रित कृषक वर्ग अस्तित्व में आया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में (a) सही उत्तर है; क्योंकि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या भी करता है।

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2004]

(1) चीनी तीर्थयात्री फाह्यान ने कनिष्क द्वारा आयोजित की गई चतुर्थ महान बौद्ध परिषद में भाग लिया।

(2) चीनी तीर्थयात्री ह्वेनसांग, हर्ष से मिला और उसे बौद्ध धर्म का प्रतिरोधी पाया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) न ही 1 और न ही 2
Solution:चीनी तीर्थयात्री फाह्यान गुप्तवंशी शासक चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में भारत आया था तथा उसने भारत के विभिन्न स्थलों की यात्रा की। चीनी तीर्थयात्री ह्वेनसांग ने 629 ई. में तांग शासकों की राजधानी चंगन से भारतवर्ष के लिए प्रस्थान किया। हर्ष, ह्वेनसांग से मिलने के पूर्व ही बौद्ध धर्म की ओर उन्मुख हो चुका था। ह्वेनसांग से भेंट के बाद उसने बौद्ध धर्म की महायान शाखा को राज्याश्रय प्रदान किया था तथा वह पूर्ण बौद्ध बन गया।

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [69th B.P.S.C (Pre) 2023]

1. फ़ाहियान एक चीनी तीर्थयात्री था, जो हर्ष के शासनकाल के दौरान भारत आया था।

2. हेनसांग एक चीनी बौद्ध भिक्षु थे, जिन्होंने चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान भारत का दौरा किया था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नही
Solution:गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय 'विक्रमादित्य' के शासनकाल में फाहियान नामक चीनी यात्री भारत आया था। इसके द्वारा किए गए वर्णन के आधार पर तत्कालीन भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक आदि दशा का वर्णन प्राप्त होता है। हर्षवर्धन के शासनकाल की प्रमुख घटना चीनी यात्री ह्वेनसांग (युवानच्वांग) के भारत आगमन की है। इसके द्वारा लिखे गए ग्रंथ 'सी-यू-की' से तत्कालीन भारत की राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक आदि दशा का वर्णन प्राप्त होता है। अतः कथन (1) एवं (2) दोनों गलत हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

(विदेशी यात्री)(भारत भ्रमण वर्ष)
(a) फाह्यान399 से 414 ई.
(b) ह्वेनसांग629 से 645 ई.
(c) इत्सिंग679 से 695 ई.
(d) अल-मसूदी957 ई.
Correct Answer: (a)
Solution:फाह्यान के भारत भ्रमण का काल केवल 10 वर्ष (402 ई. से 412 ई.) तक रहा, जबकि उसकी चीन से कुल यात्रा की अवधि 399 ई. से 414 ई. तक रही है। ह्वेनसांग का भारत भ्रमण 629 ई. से 645 ई. रहा है, इत्सिंग का भारत भ्रमण 671 ई. से 695 ई. था, जबकि अल मसूदी ने 915-16 ई. में भारत भ्रमण किया था।