1. फ़ाहियान एक चीनी तीर्थयात्री था, जो हर्ष के शासनकाल के दौरान भारत आया था।
2. हेनसांग एक चीनी बौद्ध भिक्षु थे, जिन्होंने चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान भारत का दौरा किया था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नही
Solution:गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय 'विक्रमादित्य' के शासनकाल में फाहियान नामक चीनी यात्री भारत आया था। इसके द्वारा किए गए वर्णन के आधार पर तत्कालीन भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक आदि दशा का वर्णन प्राप्त होता है। हर्षवर्धन के शासनकाल की प्रमुख घटना चीनी यात्री ह्वेनसांग (युवानच्वांग) के भारत आगमन की है। इसके द्वारा लिखे गए ग्रंथ 'सी-यू-की' से तत्कालीन भारत की राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक आदि दशा का वर्णन प्राप्त होता है। अतः कथन (1) एवं (2) दोनों गलत हैं।