गुप्त से हर्ष काल तक भारत की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दशा (Part-II)

Total Questions: 15

1. निम्नलिखित कथनों में से अजंता की गुफाओं के संदर्भ में कौन- सा/से कथन सत्य है/हैं कूट की सहायता से विकल्प का चयन करें?

1. अजंता में विभिन्न डिजाइन और आकार वाले सुंदर स्तंभ हैं।

2. गुफाओं की आंतरिक दीवारों और छतों पर सुंदर चित्र अंकित हैं।

3. बुद्ध के पूर्वजन्मों की कथाओं को दिवारों पर उकेरा गया है।

4. कैलाश मंदिर अजंता गुफाओं का अनूठा उदाहरण है। कूट :

 

Correct Answer: (c) 1, 2 और 3
Solution:अजंता की गुफाएं स्थापत्य कला का एक नया नमूना स्थापित करती हैं। इन गुफाओं में विभिन्न डिजाइन और आकार वाले अत्यंत सुंदर स्तंभ हैं। गुफाओं की आंतरिक दीवारों और छतों को सुंदर चित्रों से सजाया गया है, जिसमें बुद्ध के वर्तमान तथा पूर्वजन्मों की घटनाओं अर्थात 'जातक कथाओं को उकेरा गया है।

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. मामल्लपुरम में सात एकाश्मिक मंदिरों का निर्माण किया गया था।

2. मामल्लपुरम शैली के विकास का श्रेय पल्लव राजा महेंद्रवर्मन और नरसिंहवर्मन को दिया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

 

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:मामल्लपुरम् में बहुत से स्तंभों वाले बड़े-बड़े कक्षों और सात एकाश्मिक मंदिरों का निर्माण किया गया था, जिन्हें सामान्यता रथ कहा जाता है। इन मंदिरों के निर्माण का श्रेय पल्लव राजा महेंद्रवर्मन और नरसिंहवर्मन (7वीं शताब्दी) को दिया जाता है।

3. सूची 1 (गुप्तकालीन मंदिर) को सूची II (स्थान) से सुमेलित कर उचित कूट का चयन करें?

 (गुप्तकालीन मंदिर) (स्थान)
A. कंकाली मंदिर1. मध्य प्रदेश
B. एरण मंदिर2. तिगवा
C. भीतरगांव मंदिर3. देवगढ़
D. दशावतार मंदिर4. कानपुर

 

(A)(B)(C)(D)
(a)1234
(b)2143
(c)3214
(d)4123
Correct Answer: (b)
Solution:विकल्प में दिए गए गुप्तकालीन मंदिर व उनके स्थानों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(गुप्तकालीन मंदिर) (स्थान)
कंकाली मंदिरतिगवा
एरण मंदिरमध्य प्रदेश
भीतरगांव मंदिरकानपुर
दशावतार मंदिरदेवगढ़

4. सित्तनवासल और पुटुकोट्टई गुफा मंदिरों का संबंध किस राज्य से है?

Correct Answer: (a) तमिलनाडु
Solution:सित्तनवासल और पुटुकोट्टई (मद्रास) तमिलनाडु के गुफा मंदिर हैं, जो पल्लव राजा महेंद्रवर्मन के काल में निर्मित किए गए थे। इनकी कलाकृतियों से पता चलता है कि पल्लव राजाओं के काल में यह कला उत्कृष्टता के कितने ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।

5. आर्यभट्ट के संबंध में दिए गए कथनों में से असत्य कथन का चयन करें-

Correct Answer: (b) आर्यभट्ट के गणित प्रणाली की विशेषता उसकी 'त्रिकोणमिति पद्धति थी
Solution:आर्यभट्ट के गणित प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उसकी 'अद्वितीय संकेतांकन प्रणाली' है, न कि 'त्रिकोणमिति पद्धति। अतः कथन (b) असत्य है। अन्य दिए गए सभी विकल्प सत्य हैं।

6. 'ब्रह्मसिद्धांत' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी?

Correct Answer: (c) ब्रह्मगुप्त
Solution:गणितज्ञय ब्रह्मगुप्त ने 628 ई. में 'ब्रह्मसिद्धांत' नामक पुस्तक लिखी, इनकी एक अन्य प्रसिद्ध पुस्तक खंडखाद्य है, जिसकी रचना 665 ई. में हुई। ब्रह्मगुप्त ने नकारात्मक गुणों और शून्य के साथ काम करने के नियम तैयार किए थे। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए बीजगणित का उपयोग करना शुरू किया था।

7. पंचसिद्धांतिका' पुस्तक किस खगोलविद् द्वारा लिखी गई थी?

Correct Answer: (b) वराहमिहिर
Solution:वराहमिहिर ने 505 ई. में 'पंचसिद्धांतिका' नामक पुस्तक लिखी जिसमें उसने पूर्व प्रचलित खगोल विज्ञान के पांच सिद्धांतों- पैतामहसिद्धांत, रोमकसिद्धांत, वसिष्ठसिद्धांत, पौलिशसिद्धांत तथा सूर्यसिद्धांत का वर्णन किया है।

8. निम्नलिखित पुस्तकों में से चिकित्सा क्षेत्र से किसका संबंध है?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:चिकित्सा के क्षेत्र की दो प्रसिद्ध कृतियां 'अष्टांगसंग्रह' और 'अष्टांगहृदयसंहिता' हैं, जो एक ही नाम के दो व्यक्तियों (वाग्भट्ट) ने लिखी थीं तथा हस्तायुर्वेद में पशु रोगों के बारे में वर्णन है।

9. निम्नलिखित में से किसकी पहचान महान रसायन विज्ञानी के रूप में की जाती है?

Correct Answer: (b) नागार्जुन
Solution:महायान मत के अनुयायी, नागार्जुन को एक महान रसायन विज्ञानी के रूप में भी प्रतिष्ठा प्राप्त है।

10. प्रसिद्ध गुफा स्थल अजंता में कितनी गुफाएं हैं?

Correct Answer: (b) 29
Solution:प्रसिद्ध गुफा स्थल अजंता महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित है। अजंता में कुल 29 गुफाएं हैं।