गुप्त से हर्ष काल तक भारत की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दशा (Part-I)Total Questions: 5021. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-1. गुजरात विजय के बाद गुप्त राजाओं ने बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के जारी किए।2. 'बृहत्संहिता' और 'अमरकोश' में पौधों उद्यानों, वनों, फसलों और खाद के अध्ययन के लिए विशेष अध्याय शामिल हैं।उपर्युक्त कथनों में से गुप्तकाल के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2(c) 1 और 2(d) न तो 1, न ही 2Correct Answer: (c) 1 और 2Solution:गुजरात विजय के बाद गुप्त राजाओं ने बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के जारी किए, जो केवल स्थानीय लेन-देन में चलते थे। इस प्रकार कथन (1) सत्य है तथा 'बृहत्संहिता' और 'अमरकोश' में पौधों, उद्यानों, वनों, फसलों और खाद के अध्ययन के लिए विशेष अध्याय शामिल हैं। अतः कथन (2) भी सत्य हैं।22. निम्नलिखित में से गुप्तकाल में कपड़ा उत्पादन का/के कौन- सा/से बड़ा/बड़े केंद्र था/थे?(a) दशपुर(b) बनारस(c) मथुरा(d) कामरूप(e) इनमें से सभीCorrect Answer: (e) इनमें से सभीSolution:गुप्तकाल में कपड़ा उत्पादन के बड़े केंद्रों में दशपुर, बनारस, मथुरा और कामरूप शामिल थे। मंदसौर शिलालेख में सिल्क बुनकरों के संघों और उस काल में निगमों के क्रियाकलापों का ब्योरा दिया गया है।23. निम्नलिखित में से किस पुस्तक में 'रत्न परीक्षण' की कला को समझाया गया है?(a) कामसूत्र(b) वृहत्संहिता(c) अमरकोश(d) इंडिकाCorrect Answer: (a) कामसूत्रSolution:वृहत्संहिता में कम-से-कम 'बाईस रत्नों का उल्लेख है; परंतु 'रत्न परीक्षण, अर्थात रत्नों को परखने की कला को वात्स्यायन द्वारा अपनी पुस्तक 'कामसूत्र' में चौसठ कलाओं में शामिल किया गया है।24. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-1. जहाज निर्माण एक बड़ा उद्योग बनकर उभरा।2. धातुकर्म का सर्वोत्तम उदाहरण मेहरौली स्तंभ है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन गुप्तकाल के संदर्भ में सत्य है/हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2(c) न तो 1, न ही 2(d) 1 और 2 दोनोंCorrect Answer: (d) 1 और 2 दोनोंSolution:गुप्तकालीन धातुकर्म के कुछ सर्वोत्तम उदाहरण है- सोने और चांदी के सिक्के, मुद्राएं (सील), मेहरौली का लौह स्तंभः इस प्रकार कथन (1) सत्य है। गुप्तकाल में जहाज निर्माण एक अन्य बड़ा उद्योग था, जो इस काल में काफी अधिक विकसित था। इससे व्यापार और संचार के क्रियाकलापों में सहायता मिलती थी। अतः कथन (2) भी सत्य है।25. निम्नलिखित में से गुप्तकाल में बारबेरिकम और मुजीरिस किस लिए जाने जाते थे।(a) पत्तन नगर के लिए(b) समुद्री यात्रियों की उपाधियां थीं(c) युद्ध कलाओं के लिए(d) विशाल नगरों के लिएCorrect Answer: (a) पत्तन नगर के लिएSolution:गुप्तकाल में ताम्रलिप्ति, आरिकामेडु, कावेरीपत्तनम, बारबेरिकम, मुजीरिस, प्रतिष्ठान, सोपारा और भृगुकच्छ महत्वपूर्ण समुद्री पत्तन थे।26. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह पश्चिमी तट पर नहीं स्थित था?(a) भड़ौच(b) सोपारा(c) कल्याण(d) तामलुकCorrect Answer: (d) तामलुकSolution:ताम्रलिप्ति (तामलुक) बंदरगाह सर्वाधिक व्यापार होने वाले स्थानों में से एक था। यह गंगा के नदी-मुख (डेल्टा) प्रदेश में स्थित बंदरगाह है। पश्चिमी तट के बंदरगाह भड़ौच, सोपारा और कल्याण थे, इनसे दक्षिण-पूर्व को जहाज भेजे जाते थे।27. मध्यकाल में धर्मार्थ प्रयोजनों के लिए भूमि का अनुदान देने की परंपरा को क्या कहा जाता था?(a) मदद-ए-माश(b) सरयूगल(c) दूध(d) इदरार(e) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (e) उपर्युक्त सभीSolution:धर्मार्थ प्रयोजनों के लिए भूमि का अनुदान देने की परंपरा मध्यकाल में भी जारी रही। इसे मदद-ए-माश, सरयूगल, दूध और इदरार के नाम से भी जाना जाता था।28. समुद्रगुप्त से किस देश के राजा ने बौद्ध यात्रियों के लिए विश्राम गृह बनवाने का अनुरोध किया था?(a) जावा(b) श्रीलंका(c) इंडोनेशिया(d) रंगूनCorrect Answer: (b) श्रीलंकाSolution:श्रीलंका के राजा ने समुद्रगुप्त से गया में बौद्ध यात्रियों के लिए विश्राम गृह बनवाने का अनुरोध किया था। इस काल में काफी अधिक संख्या में चैत्य, स्तूप और विहार बनाए गए थे।29. निम्नलिखित में से गुप्तकाल में कौन-सा/से स्थान शिक्षा का/ के प्रमुख केंद्र बनकर उभरा /उभरे ?(a) नालंदा(b) वल्लभी(c) कांचीपुरम(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (d) उपर्युक्त सभीSolution:गुप्तकाल में शिक्षा के महत्त्वपूर्ण केंद्र नालंदा, वल्लभी और कांचीपुरम थे। इस काल में बौद्ध धर्म ने ब्राह्मण धर्म की अनेक बातों को आत्मसात कर लिया और ब्राह्मण धर्म ने भी बौद्ध धर्म की कुछ मूल शिक्षाओं को अपना लिया।30. निम्नलिखित में से किस स्थान पर 'द्वितीय जैन परिषद' का आयोजन हुआ था?(a) वल्लभी(b) काशी(c) कश्मीर(d) पाटलिपुत्रCorrect Answer: (a) वल्लभीSubmit Quiz« Previous12345Next »