गुप्त से हर्ष काल तक भारत की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दशा (Part-I)Total Questions: 5031. निम्नलिखित में से किसका सुमेलन सही नहीं है?(a) धर्म - धार्मिक और सामाजिक नियम(b) अर्थ - आर्थिक कल्याण(c) काम - आनंद(d) मोक्ष - कार्यों से भुक्तिCorrect Answer: (d) मोक्ष - कार्यों से भुक्तिSolution:'मोक्ष' का अर्थ आत्मा की मुक्ति से है, न कि कार्यों की मुक्ति से। अन्य सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।32. किस काल में भागवत धर्म का उद्भव हुआ है?(a) मौर्यकाल में(b) मौर्योत्तर काल में(c) गुप्तकाल में(d) गुप्तोत्तर काल मेंCorrect Answer: (b) मौर्योत्तर काल मेंSolution:भागवत धर्म के केंद्र बिंदु भगवान विष्णु थे। भागवत धर्म का उद्भव मौर्योत्तर काल में हुआ। भागवत संप्रदाय के मुख्य तत्व 'भक्ति' और 'अहिंसा' हैं।33. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-1. भागवत संप्रदाय ने अवतारवाद का उपदेश दिया।2. 'विष्णु सहस्रनाम' तथा 'भागवत पुराण' विष्णु भक्तों के प्रमुख ग्रंथ हैं।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2(c) न तो 1, न ही 2(d) 1 और 2 दोनोंCorrect Answer: (d) 1 और 2 दोनोंSolution:भागवत संप्रदाय ने 'अवतारवाद' का उपदेश दिया तथा इतिहास को विष्णु के दस अवतारों के चक्र के रूप में प्रतिपादित किया गया। छठी शदी के बाद विष्णु की पूजा से मिलने वाले पुण्य फलों के प्रचारार्थ बहुत-सी पुस्तकें लिखीं गईं, जिसमें 'भागवत पुराण' व 'विष्णु सहस्रनाम' प्रमुख हैं।34. वैष्णव धर्म की मान्यता के अनुसार विष्णु का कौन-सा अवतार अवतरित होने वाला है?(a) मैत्रेय(b) कल्कि(c) योगी(d) कालिनेमिCorrect Answer: (b) कल्किSolution:वैष्णव धर्म के अनुसार विष्णु के दस अवतारों की अवधारणा अधिक लोकप्रिय है। जिसमें मान्यता के अनुसार विष्णु का 'कल्कि अवतार' अवतरित होने वाला है।35. वैष्णव के उपासक के रूप में गुप्त राजाओं ने अपने सिक्कों पर निम्नलिखित में से कौन-से चित्र अंकित कराए थे?(a) विष्णु का वाहन 'गरुड़'(b) देवी लक्ष्मी(c) विष्णु-चक्र(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (d) उपर्युक्त सभीSolution:विष्णु के उपासकों के रूप में गुप्त राजाओं ने अपने सिक्कों पर विष्णु का वाहन 'गरुड़, देवी लक्ष्मी और विष्णु चक्र आदि को अंकित कराया था।36. निम्नलिखित में से किस उपनिषद में शिव जी का वर्णन देवों में सर्वोच्च देव के रूप में किया गया है?(a) केन उपनिषद(b) कठोपनिषद(c) मुंडकोपनिषद(d) बृहदारण्यकोपनिषदCorrect Answer: (a) केन उपनिषदSolution:ऋग्वेद के समय से उपनिषदों के काल तक 'रुद्र' की पूजा के साक्ष्य प्राप्त होते हैं। केन उपनिषद में शिव को सर्वोच्च देव के रूप में वर्णित किया गया है।37. 'नयनार' संतों का संबंध किस धर्म से है?(a) वैष्णव धर्म(b) शैव धर्म(c) बौद्ध धर्म(d) जैन धर्मCorrect Answer: (b) शैव धर्मSolution:दक्षिण भारत में नयनार संतों का संबंध 'शैव धर्म' से है। इन संतों की संख्या 63 बताई गई है। 'शैव धर्म' ने उच्चतम धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत गीतों की रचना की और एक सुदृढ़ आधार पर 'शैव धर्म की स्थापना की।38. निम्नलिखित में से किस संप्रदाय का संबंध शैव धर्म से है?(a) लकुलीश(b) लिंगायत(c) पाशुपत(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (d) उपर्युक्त सभीSolution:शैव संप्रदाय को पहले लकूल/पाशुपत अथवा महेश्वर कहा जाता था, एक संप्रदाय के रूप में शैव की पूजा का तेजी से विस्तार 'कुषाण काल के बाद' हुआ। 5वीं शताब्दी में शैव धर्म कम्बोडिया का प्रमुख धर्म था तथा सातवीं शताब्दी तक इसके अनुयायी बलूचिस्तान तक फैले हुए थे।39. पाशुपत संप्रदाय के लिए सर्वाधिक शेव मंदिरों का निर्माण किस राजवंश द्वारा कराया गया था?(a) राष्ट्रकूट(b) चोल(c) पाल(d) भोजCorrect Answer: (c) पालSolution:शैव संप्रदाय दक्षिण में राष्ट्रकूटों और चोलों के संरक्षण में बहुत लोकप्रिय हो गया था। भव्य मंदिरों और मठों से आज भी उसके वैभव का प्रमाण मिलता है; परंतु सर्वाधिक मंदिरों की स्थापना पाल राजवंश के बौद्ध राजाओं द्वारा कराई गई थी।40. 'अर्धनारीश्वर' मुद्रा के संबंध में कौन-सा विकल्प असत्य है?(a) शिव का रौद्र और सौम्यरूप(b) शिव और शक्ति की पूजा(c) संपूर्ण संसार के संहारक के रूप में(d) आधे शिव और आधी पार्वतीCorrect Answer: (c) संपूर्ण संसार के संहारक के रूप मेंSolution:'अर्धनारीश्वर' अर्थात आधे शिव और आधी पार्वती की मूर्ति, परमेश्वर और उनकी शक्ति के मिलन का द्योतक थी, इसमें शिव और शक्ति की पूजा उनके उपकारी और रौद्र दोनों रूपों में की जाती थी।Submit Quiz« Previous12345Next »