गोलमेज सम्मेलन (आधुनिक भारतीय इतिहास)

Total Questions: 5

1. लंदन में गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किसकी चर्चा के लिए किया गया था? [C.P.O. S.I. 5 जून, 2016 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भारत का भावी संविधान
Solution:

ये सम्मेलन 1930 से 1932 तक ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित किए गए थे। इनका उद्देश्य साइमन कमीशन की रिपोर्ट पर विचार करना और भारत के संवैधानिक सुधारों, विशेष रूप से भावी संविधान की रूपरेखा तैयार करने के लिए भारतीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से परामर्श करना था।

2. लंदन में पहला गोलमेज सम्मेलन किस वर्ष आयोजित किया गया था? [CGL (T-I) 9 मार्च, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1930
Solution:

नवंबर, 1930 में पहला गोलमेज सम्मेलन सेंट जेम्स महल (लंदन) में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 89 प्रतिनिधियों ने भाग लिया; किंतु कांग्रेस ने इसमें भाग नहीं लिया।

इस सम्मेलन में भारतीय ईसाइयों का प्रतिनिधित्व के. टी. पॉल ने किया था। इस सम्मेलन का उद्घाटन ब्रिटिश सम्राट ने किया तथा इसकी अध्यक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनॉल्ड ने की थी।

3. निम्नलिखित में से INC के किस नेता ने दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) महात्मा गांधी
Solution:

7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चले द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया।

इनके अलावा सरोजिनी नायडू तथा मदन मोहन मालवीय ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था। एनी बेसेंट ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया था। गांधीजी के साथ उनके सचिव महादेव देसाई, प्यारेलाल, मीराबेन और देवदास गांधी भी लंदन गए थे।

4. गोलमेज सम्मेलन के दूसरा सत्र का आयोजन ........ में किया गया था? [Phase XI 30 जून, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) 1931
Solution:

7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चले द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया।

इनके अलावा सरोजिनी नायडू तथा मदन मोहन मालवीय ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था। एनी बेसेंट ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया था। गांधीजी के साथ उनके सचिव महादेव देसाई, प्यारेलाल, मीराबेन और देवदास गांधी भी लंदन गए थे।

5. निम्नलिखित में से किसने लंदन में आयोजित तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) तेज बहादुर सप्रू
Solution:

तेज बहादुर सप्रू ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया। इनके अलावा भीमराव अंबेडकर ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया। महात्मा गांधी ने द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। तीनों सम्मेलनों के दौरान इंग्लैंड का प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनॉल्ड था।