गोलमेज सम्मेलन (UPPCS)

Total Questions: 25

1. निम्नलिखित में से किस भारतीय नेता ने लंदन में प्रथम गोलमेज कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) मौलाना मुहम्मद अली
Solution:10 जून तथा 24 जून, 1930 को साइमन कमीशन की रिपोर्ट दो भागों में प्रकाशित हुई। राजनीतिक संगठनों ने कमीशन की सिफारिशों को अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस के प्रमुख नेता जेल में थे। ब्रिटिश सरकार ने निराशा एवं असंतोष के वातावरण में नवंबर, 1930 में लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन बुलाया। इस सम्मेलन में 89 प्रतिनिधियों ने भाग लिया; किंतु कांग्रेस ने इसमें भाग नहीं लिया। इस सम्मेलन में भाग लेने वालों में प्रमुख थे-तेज बहादुर सप्रू, श्रीनिवास शास्त्री, मुहम्मद अली जौहार, मुहम्मद शफी, आगा खां, फजलुल हक, मुहम्मद अली जिन्ना, होमी मोदी, एम.आर. जयकर, मुंजे, भीमराव अम्बेडकर तथा सुंदर सिंह मजीठिया आदि।

2. प्रथम गोलमेज सम्मेलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन एक सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) इसमें कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिभाग किया था।
Solution:10 जून तथा 24 जून, 1930 को साइमन कमीशन की रिपोर्ट दो भागों में प्रकाशित हुई। राजनीतिक संगठनों ने कमीशन की सिफारिशों को अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस के प्रमुख नेता जेल में थे। ब्रिटिश सरकार ने निराशा एवं असंतोष के वातावरण में नवंबर, 1930 में लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन बुलाया। इस सम्मेलन में 89 प्रतिनिधियों ने भाग लिया; किंतु कांग्रेस ने इसमें भाग नहीं लिया। इस सम्मेलन में भाग लेने वालों में प्रमुख थे-तेज बहादुर सप्रू, श्रीनिवास शास्त्री, मुहम्मद अली जौहार, मुहम्मद शफी, आगा खां, फजलुल हक, मुहम्मद अली जिन्ना, होमी मोदी, एम.आर. जयकर, मुंजे, भीमराव अम्बेडकर तथा सुंदर सिंह मजीठिया आदि।

3. लंदन में संपन्न हुए गोलमेज सम्मेलन में भारतीय ईसाइयों का प्रतिनिधित्व किसने किया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) के.टी. पॉल
Solution:सेंट जेम्स महल (लंदन) में संपन्न प्रथम गोलमेज सम्मेलन (1930- 31) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाग नहीं लिया था। इस सम्मेलन में ईसाइयों का प्रतिनिधित्व के.टी. पॉल ने किया था। इस सम्मेलन का उद्घाटन ब्रिटिश सम्राट ने किया तथा इसकी अध्यक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनॉल्ड ने की थी।

4. ब्रिटिश सरकार द्वारा लंदन में भारतीय नेताओं का प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब बुलाया गया? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) 1930
Solution:सेंट जेम्स महल (लंदन) में संपन्न प्रथम गोलमेज सम्मेलन (1930- 31) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाग नहीं लिया था। इस सम्मेलन में ईसाइयों का प्रतिनिधित्व के.टी. पॉल ने किया था। इस सम्मेलन का उद्घाटन ब्रिटिश सम्राट ने किया तथा इसकी अध्यक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनॉल्ड ने की थी।

5. निम्नलिखित में से किन व्यक्तियों ने द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया ? [U.P. Lower Sub.(Pre)1998]

1. महात्मा गांधी

2. सरोजिनी नायडू

3. मदन मोहन मालवीय

4. मौलाना आजाद

नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) 1, 2 और 3
Solution:7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चले द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया, इनके अलावा सरोजिनी नायडू तथा मदन मोहन मालवीय ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। एनी बेसेंट ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया था। गांधीजी के साथ उनके सचिव महादेव देसाई, प्यारेलाल तथा मीराबेन और देवदास गांधी भी लंदन गए थे।

6. इनमें से किसने द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) जवाहरलाल नेहरू
Solution:7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चले द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया, इनके अलावा सरोजिनी नायडू तथा मदन मोहन मालवीय ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। एनी बेसेंट ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया था। गांधीजी के साथ उनके सचिव महादेव देसाई, प्यारेलाल तथा मीराबेन और देवदास गांधी भी लंदन गए थे।

7. निम्नलिखित नेताओं में से कौन द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
Solution:7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चले द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया, इनके अलावा सरोजिनी नायडू तथा मदन मोहन मालवीय ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। एनी बेसेंट ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया था। गांधीजी के साथ उनके सचिव महादेव देसाई, प्यारेलाल तथा मीराबेन और देवदास गांधी भी लंदन गए थे।

8. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया ? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी
Solution:7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चले द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया, इनके अलावा सरोजिनी नायडू तथा मदन मोहन मालवीय ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। एनी बेसेंट ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया था। गांधीजी के साथ उनके सचिव महादेव देसाई, प्यारेलाल तथा मीराबेन और देवदास गांधी भी लंदन गए थे।

9. लंदन में आयोजित निम्नलिखित गोलमेज सम्मेलनों में से किसमें महात्मा गांधी उपस्थित थे? [U.P. P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) द्वितीय में
Solution:7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चले द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया, इनके अलावा सरोजिनी नायडू तथा मदन मोहन मालवीय ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। एनी बेसेंट ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया था। गांधीजी के साथ उनके सचिव महादेव देसाई, प्यारेलाल तथा मीराबेन और देवदास गांधी भी लंदन गए थे।

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

कथन (A) : जवाहरलाल नेहरू ने दूसरे गोलमेज सम्मेलन (1932) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था।

कारण (R) : गांधी-इर्विन समझौते (1931) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरे गोलमेज सम्मेलन (1931) में भाग लेना अंतर्निहित था।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) (A) गलत है; किंतु (R) सही है।
Solution:5 मार्च, 1931 को महात्मा गांधी एवं वायसराय लॉर्ड इर्विन के बीच एक समझौता हुआ इसे 'दिल्ली पैक्ट' के नाम से भी जाना जाता है। इसमें  कांग्रेस की ओर से गांधीजी ने निम्नलिखित बातों को स्वीकार किया-

1. सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया जाएगा।

2. कांग्रेस निकट भविष्य में होने वाले दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेगी।

3. कांग्रेस ब्रिटिश सामान का बहिष्कार नहीं करेगी।

4. गांधीजी पुलिस द्वारा की गई ज्यादतियों के बारे में जांच की मांग नहीं करेंगे।

दूसरे गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। अतः कथन (A) गलत है, कारण (R) सही है।