Solution:5 मार्च, 1931 को महात्मा गांधी एवं वायसराय लॉर्ड इर्विन के बीच एक समझौता हुआ इसे 'दिल्ली पैक्ट' के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कांग्रेस की ओर से गांधीजी ने निम्नलिखित बातों को स्वीकार किया-1. सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया जाएगा।
2. कांग्रेस निकट भविष्य में होने वाले दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेगी।
3. कांग्रेस ब्रिटिश सामान का बहिष्कार नहीं करेगी।
4. गांधीजी पुलिस द्वारा की गई ज्यादतियों के बारे में जांच की मांग नहीं करेंगे।
दूसरे गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। अतः कथन (A) गलत है, कारण (R) सही है।