गोलमेज सम्मेलन (UPPCS)

Total Questions: 25

21. 1930-32 की अवधि में भारत और ब्रिटेन के राजनेताओं की लंदन में हुई बैठकों का प्रायः प्रथम, द्वितीय और तृतीय गोलमेज सम्मेलन के रूप में उल्लेख किया जाता है। उनका उसी रूप में उल्लेख गलत होगा, क्योंकि- [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) ये तीन अलग-अलग सम्मेलन नहीं थे, अपितु यह एक ही ( सम्मेलन की अवस्था थी, जो तीन सत्रों में संपन्न हुई थी।
Solution:प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय गोलमेज सम्मेलन वस्तुतः तीन अलग-अलग सम्मेलन नहीं थे, अपितु यह एक ही सम्मेलन की अवस्था थी, जो तीन सत्रों में संपन्न हुई थी। एक ही सम्मेलन के तीन सत्रों को तीन अलग-अलग सम्मेलन कहा जाना गलत होगा। गोलमेज सम्मेलन भारत में राजनीतिक सुधारों तथा साइमन कमीशन की रिपोर्ट पर वार्ता के लिए बुलाया गया था। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

22. निम्नलिखित गोलमेज सम्मेलनों में से किसका प्रतिनिधित्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किया था? [U.P. P.C.S.(Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
Solution:प्रथम गोलमेज सम्मेलन 12 नवंबर, 1930 से 19 जनवरी, 1931 तक लंदन में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय उदारवादी दल, मुस्लिम लीग, हिंदू महासभा, दलित वर्ग, व्यापारी वर्ग तथा रजवाड़ों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया; किंतु कांग्रेस इसमें सम्मिलित नहीं हुई। दूसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में 7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चला, इसमें कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में गांधीजी ने हिस्सा लिया। लंदन में तीसरा गोलमेज सम्मेलन 17 नवंबर, 1932 से 24 दिसंबर, 1932 तक चला, कांग्रेस ने इस सम्मेलन का बहिष्कार किया।

23. निम्न में से कौन-सा गोलमेज सम्मेलन 1932 में हुआ था? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011 56rd to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) तीसरा
Solution:प्रथम गोलमेज सम्मेलन 12 नवंबर, 1930 से 19 जनवरी, 1931 तक लंदन में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय उदारवादी दल, मुस्लिम लीग, हिंदू महासभा, दलित वर्ग, व्यापारी वर्ग तथा रजवाड़ों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया; किंतु कांग्रेस इसमें सम्मिलित नहीं हुई। दूसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में 7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चला, इसमें कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में गांधीजी ने हिस्सा लिया। लंदन में तीसरा गोलमेज सम्मेलन 17 नवंबर, 1932 से 24 दिसंबर, 1932 तक चला, कांग्रेस ने इस सम्मेलन का बहिष्कार किया।

24. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया ? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:प्रथम गोलमेज सम्मेलन 12 नवंबर, 1930 से 19 जनवरी, 1931 तक लंदन में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय उदारवादी दल, मुस्लिम लीग, हिंदू महासभा, दलित वर्ग, व्यापारी वर्ग तथा रजवाड़ों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया; किंतु कांग्रेस इसमें सम्मिलित नहीं हुई। दूसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में 7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चला, इसमें कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में गांधीजी ने हिस्सा लिया। लंदन में तीसरा गोलमेज सम्मेलन 17 नवंबर, 1932 से 24 दिसंबर, 1932 तक चला, कांग्रेस ने इस सम्मेलन का बहिष्कार किया।

25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S (Pre) 2005]

1. प्रथम गोलमेज सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने दलित वर्ग के लिए अलग निर्वाचक मंडल की मांग रखी।

2. पूना पैक्ट में स्थानीय निकायों तथा सिविल सेवाओं में दलित वर्गों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष उपबंध रखे गए थे।

3. तृतीय गोलमेज सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाग नहीं लिया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:प्रथम गोलमेज सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने दलित वर्ग के लिए अलग निर्वाचक मंडल की मांग रखी थी। कांग्रेस ने प्रथम और तृतीय गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया था। पूना पैक्ट में प्रावधानित था कि स्थानीय निकायों के चुनाव या लोक सेवाओं में नियुक्ति के लिए दलित वर्गों के सदस्यों के लिए कोई निर्बंधन आरोपित नहीं किए जाएंगे तथा इनमें दलित वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व के लिए (लोक सेवाओं में नियुक्ति के लिए अपेक्षित शैक्षिक अर्हताओं के अधीन रहते हुए) हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस प्रकार प्रश्नगत तीनों कथन सही हैं।