चक्रवृद्धि ब्याज (SSC) (Part-IV)

Total Questions: 12

1. एक निश्चित राशि 2 वर्ष बाद 15% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 13650 रु हो जाती है। यदि ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो समान ब्याज दर पर 1 वर्ष के बाद मिश्रधन (रु में) क्या होगा ? (रुपये के करीब) [SSC CGL 17/08/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) 12134
Solution:

2. A ने B से 10% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर 1,60,000 रुपये की राशि उधार ली। उसी समय उसने C को समान राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष के लिए अर्ध-वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार दी। पूरे लेन-देन में A द्वारा अर्जित राशि (रुपये में) ज्ञात कीजिए। [SSC CGL 17/08/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 2481
Solution:

3. एक व्यक्ति ने एक निश्चित राशि उधार ली और पहले वर्ष के अंत में 4000 रुपये और दूसरे वर्ष के अंत में 7700 रुपये का भुगतान करके इसे चुकाने के लिए सहमत हो गया। यदि वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज की दर 10% प्रति वर्ष है, तो उधार ली गई राशि (रुपये में) ज्ञात कीजिए? [ SSC CGL 17/08/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) 10,000
Solution:

4. 3125 रुपये की राशि 3 वर्षों में x% प्रति वर्ष की दर से 3515.20 रुपये हो जाती है जब ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जा रहा है। समान राशि पर और समान समय के लिए (x + 2)% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज (रु में) कितना होगा ? [SSC CGL 18/08/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 562.50
Solution:

5. एक व्यक्ति ने वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर 3 वर्ष के लिए 30800 रुपये की राशि 10% प्रति वर्ष की दर से उधार ली। दो साल के अंत में, उसने रु.13268. का भुगतान किया। तीसरे वर्ष के अंत में, उसने रु. x कर्ज से मुक्ति पाने के लिए जमा किये x का मूल्य क्या है ? [SSC CGL 23/08/2021 (Evening)]

Correct Answer: (c) 26400
Solution:

6. 9500 रुपये की राशि 2 साल में 11495 रुपये हो जाती है, एक निश्चित दर प्रतिशत प्रति वर्ष, वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर समान राशि पर समान समय के लिए साधारण ब्याज (रु में) दोगुनी दर से है ? [SSC CGL 24/08/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) 3800
Solution:

7. अनामिका ने रु. 4965 रुपये चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में, 15000 के ऋण पर 3 साल के बाद (जब सालाना चक्रवृद्धि होती है), अदा करती है। सुमन ने 10,000 रुपये का कर्ज उसी दर पर साधारण ब्याज पर लिया। सुमन ने 3 वर्ष बाद कितना ब्याज अदा किया ? [SSC CHSL 12/04/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) 3000
Solution:

8. एक निश्चित राशि पर 12% प्रति वर्ष की दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज 6750 रुपये है। यदि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो उसी राशि पर 2 वर्षों के लिए 20% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज (रु में) क्या है ? (निकटतम रु. में पूर्णांकित करें) [SSC CHSL 12/04/2021 (Evening)]

Correct Answer: (b) 8702
Solution:

9. ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से करते हुए, एक निश्चित दर पर 2432 रुपये की राशि 2 वर्षों में 2681.28 रुपये हो जाती है। समान ब्याज दर के दुगुने ब्याज दर पर, समान राशि पर 4⅜ वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज ज्ञात करे । [SSC CHSL 13/04/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 1064
Solution:

10. एक व्यक्ति कुल ₹12,050 को दो भागों में निवेश करता है, पहले भाग को साधारण ब्याज पर प्रति वर्ष 10% की दर से 2 वर्ष के लिए और दूसरे भाग को वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने वाले ब्याज की समान दर से समान समय के लिए निवेशित करता है। उसे दोनों भागो से मिलने वाली धनराशियां बराबर है। चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेशित राशि ज्ञात करे [SSC CHSL 15/04/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) 6,000
Solution: