चुनाव आयोग (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 55

51. निम्नलिखित में से कौन भारत के चुनाव आयोग का सदस्य नहीं था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) एन. बी. लोहानी
Solution:वर्ष 2000 में डॉ. एम. एस. गिल चुनाव आयोग के अध्यक्ष थे और कृष्णमूर्ति एवं लिंगदोह अन्य सदस्य थे। बाद में क्रमशः लिंगदोह और कृष्णमूर्ति भी मुख्य चुनाव आयुक्त बने।

52. नीचे दिए गए तथ्यों पर ध्यान दीजिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

1. भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे।

2. भारत की पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त रमा देवी थीं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों सही हैं।
Solution:भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे। इनका कार्यकाल 21 मार्च, 1950 से 19 दिसंबर, 1958 तक था। भारत की प्रथम एवं अब तक की एकमात्र महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस. रमादेवी (कार्यकाल : 26 नवंबर, 1990 से 11 दिसंबर, 1990) थीं। भारत के वर्तमान (25वें) मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (15 मई, 2022 से) हैं।

53. भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थीं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) वी. एस. रमादेवी
Solution:भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे। इनका कार्यकाल 21 मार्च, 1950 से 19 दिसंबर, 1958 तक था। भारत की प्रथम एवं अब तक की एकमात्र महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस. रमादेवी (कार्यकाल : 26 नवंबर, 1990 से 11 दिसंबर, 1990) थीं। भारत के वर्तमान (25वें) मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (15 मई, 2022 से) हैं।

54. निम्नांकित में से कौन-सा नेशनल वोटर्स डे है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) 25 जनवरी
Solution:राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नेशनल वोटर्स डे) 25 जनवरी को मनाया जाता है। भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना के उपलक्ष्य में और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह दिवस 25 जनवरी, 2011 से शुरू किया गया था।

55. राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) 25 जनवरी को