छठी शती ई.पू. राजनीतिक दशा

Total Questions: 7

1. मगध साम्राज्य पर शासन करने वाले प्रथम राजवंश का नाम क्या था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) हर्यक वंश
Solution:मगध साम्राज्य पर शासन करने वाला पहला राजवंश हर्यक वंश था। हर्यक वंश के संस्थापक बिंबिसार थे।

2. कोसल महाजनपद (छठी शताब्दी ईसा पूर्व) वर्तमान में किसका एक भाग है ? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:कोसल महाजनपद (छठी शताब्दी ईसा पूर्व) वर्तमान में उत्तर प्रदेश का एक भाग है। कोसल महाजनपद प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था।

3. मगध महाजनपद ..... नदियों से घिरा हुआ था। [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) गंगा और सोन
Solution:मगध महाजनपद गंगा और सोन नदी से घिरा हुआ था। मगध महाजनपद छठी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक प्राचीन साम्राज्य था। मगध महाजनपद की सीमा उत्तर में गंगा से दक्षिण में विंध्य पर्वत तक, पूर्व में चंपा से पश्चिम में सोन नदी तक विस्तृत थी।

4. झारखंड में पाई जाने वाली लोहे की खदानों में प्राचीन भारत में निम्नलिखित में से किस साम्राज्य के उदय में सहयोग दिया था ? [CHSL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मगध
Solution:झारखंड में पाई जाने वाली लोहे की खदानों में प्राचीन भारत में मगध साम्राज्य के उदय में सहयोग दिया था। मगध साम्राज्य के उदय का श्रेय कुछ विद्वान झारखंड स्थित लोहे की खदानों को देते हैं। झारखंड क्षेत्र में उपलब्ध लौह अयस्क उच्च गुणवत्ता वाला था और इसका उपयोग हथियार तथा अन्य उपकरणों को बनाने में बृहद स्तर पर किया जाता था।

5. वज्जि महाजनपद (Vajji Mahajanapada) की राजधानी क्या थी ? [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (III-पाती), CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाती)]

Correct Answer: (d) वैशाली
Solution:वज्जि महाजनपद/वज्जि संघ (Vajji Mahajanpada) की राजधानी वैशाली थी। यह वर्तमान में बिहार राज्य में स्थित है।

6. राजगृह किस महाजनपद की प्रथम राजधानी थी ? [MTS (T-1) 11 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) मगध
Solution:राजगृह (वर्तमान राजगीर) चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के पहले मगध की राजधानी थी, कालांतर में पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना) मगध की राजधानी बनी। मगध साम्राज्य के वास्तविक संस्थापक माने जाने वाले बिंबिसार ने राजगृह को अपनी राजधानी बनाई थी।

7. शुरुआत में मगध महाजनपद की राजधानी निम्नलिखित में से कौन-सी थी ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) राजगृह
Solution:प्रारंभ में मगच जनपद की राजधानी राजगृह थी, जिसे बिंबिसार द्वारा बनाया गया था। आगे चलकर उदविन द्वारा मगच की राजधानी पाटलिपुत्र को बनाया गया।