आर्थिक परिदृश्य (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 28

21. निम्नलिखित में से कौन-सी जोडी (छत्तीसगढ़ में मराठा शासनकाल का कर एवं उसका अर्थ) सुमेलित नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (e) तराई - सिंचाई पर लिया जाने वाला कर
Solution:छत्तीसगढ़ में मराठा शासनकाल में तराई-सिंचाई पर लिया जाने वाला कर नहीं है। अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।

22. कृषि संगणना 2010-11 के अनुसार, छत्तीसगढ़ में लघु एवं सीमांत कृषकों का प्रतिशत क्या है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (c) 76 प्रतिशत
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में 40.10 लाख कृषक परिवार हैं, जिसमें 82 प्रतिशत कृषक लघु एवं सीमांत श्रेणी के हैं।

23. छत्तीसगढ़ राज्य में किस वर्ष सार्वजनिक वितरण प्रणाली विमाग द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समूची व्यवस्था को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) वर्ष 2007-08
Solution:छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कंप्यूटरीकृत का कार्य वर्ष 2007-08 में प्रारंभ किया गया। वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त क्रिया-कलाप को कंप्यूटरीकृत किया जा चुका है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कंप्यूटरीकृत हेतु सभी जिला खाद्य कार्यालयों को इंटरनेट के माध्यम से राज्य मुख्यालय से जोड़ा गया।

24. छत्तीसगढ़ राज्य में 2011 जनगणनानुसार राजस्व गांवों की संख्या कितनी है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) 20126
Solution:छत्तीसगढ़ राज्य में 2011 अनंतिम जनगणनानुसार- 20126 राजस्व गांव, 146 विकास खंड, 149 तहसीलें, 18 जिले, 4 राजस्व संभाग, 168 सांविधिक नगर तथा 14 जनगणना नगर हैं। अंतिम आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 एवं 2022-23 के अनुसार, राज्य में 10971 ग्राम पंचायतें तथा कुल ग्रामों की संख्या 20126 है जबकि छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय के अनुसार, 11664 ग्राम पंचायतें तथा कुल ग्रामों की संख्या 202619 हैं। छत्तीसगढ़ एक दृष्टि में 2021 के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 11658 ग्राम पंचायतें हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपनी प्रारंभिक उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) माना था, किंतु संशोधित उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न को विलोपित कर दिया है।

25. वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्यों पर छत्तीसगढ़ के राज्य सकल घरेलू उत्पाद में वनों का प्रतिशत योगदान वर्ष 2014-15 में क्या था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (e) सही उत्तर था। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, राज्य सकल घरेलू उत्पाद में वानिकी का योगदान वर्ष 2022-23 (त्व.) में 3.00% तथा 2023-24 (अग्रिम) में 2.88% अनुमानित है।

26. किन दो वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य की कृषि उत्पादन की वृद्धि दर (स्थिर भाव पर) ऋणात्मक दर्ज की गई थी? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) 2015-16 एवं 2017-18
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2020-21 के अनुसार, वर्ष 2015-16 एवं 2017-18 में छत्तीसगढ़ राज्य की कृषि उत्पादन की वृद्धि दर (स्थिर भाव पर) ऋणात्मक दर्ज की गई थी, जो क्रमशः (-) 0.95 प्रतिशत एवं (-) 10.90 प्रतिशत रही। वर्ष 2016-17 में 21.28 प्रतिशत एवं वर्ष 2018-19 (प्रा.) में 9.78 प्रतिशत वृद्धि दर रही। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपनी प्रारंभिक उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) माना था, जबकि संशोधित उत्तर-कुंजी में विकल्प (c) को सही माना है। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की वृद्धि दरें स्थिर (2011-12) कीमतों पर निम्न हैं-
क्र. सं.उद्योग समूह2021-22 (प्रा.)2022-23 (त्व.)2023-24 (अ.)
1.1फसलें1.374.202.15
1.2पशुपालन6.464.236.38
1.3वनोद्योग तथा लट्ठे बनाना3.143.611.80
1.4मछली उद्योग2.4110.257.39
1.5खनन तथा उत्खनन4.2811.407.35
Aयोग (प्राथमिक क्षेत्र)3.087.384.87
कृषि (1.1 + 1.2 + 1.3 + 1.4)2.354.873.23

27. त्वरित अनुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में स्थिर मूल्यों पर वर्ष 2014-15 में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर क्या है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (e) सही उत्तर था, क्योंकि वर्ष 2014-15 (Q) में स्थिर (2011-12) कीमतों पर कृषि (फसलें) की वृद्धि दर 13.04 प्रतिशत तथा पशुपालन क्षेत्र की वृद्धि दर 1.60 प्रतिशत थी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना था, जो कि गलत है। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2023-24 (अग्रिम) में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की वृद्धि दर 3.23 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि वर्ष 2022-23 (त्व.) में यह 4.87 प्रतिशत अनुमानित है। इसी अवधि में फसल क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमशः 2.15 प्रतिशत तथा 4.20 प्रतिशत है, जबकि पशुपालन क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमशः 6.38 प्रतिशत तथा 4.23 प्रतिशत है।

28. किस राष्ट्रीयकृत वनोत्पाद का छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर संग्रहण किया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) तेंदू पत्ता
Solution:राष्ट्रीयकृत वनोत्पाद तेंदू पत्ता (Tendu Leaves) का छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर संग्रहण किया जाता है, जबकि केंद्रीय सरकार द्वारा बारह वनोत्पादों को समर्थन मूल्य पर संगृहीत किया जाता है, जो हैं- (1) तेंदू पत्ता, (2) बांस, (3) महुआ बीज, (4) साल पत्ता, (5) साल बीज, (6) लाख, (7) चिरौंजी, (8) जंगली शहद, (9) हर्रा, (10) इमली, (11) गम्स (Gums) एवं (12) करंजी।