खनिज संसाधन (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 21

1. छत्तीसगढ़ राज्य को वर्ष 2018-19 में खनिज से कितनी राशि (करोड़ रु. में) राजस्व के रूप में प्राप्त हुई? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) 6110.23
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018-19 में खनिजों से 6,110.23 करोड़ रु. की राशि कुल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ में खनिजों से कुल राजस्व 12941.33 करोड़ रु. की प्राप्ति हुई।

2. छत्तीसगढ़ राज्य के खनिज उत्पादन का मूल्य, अखिल भारत के कुल उत्पादन मूल्य का सबसे अधिक प्रतिशत वर्ष 2012-13 से 2016-17 अक्टूबर तक की अवधि में किस वर्ष रहा है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) 2013-14
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2016-17 के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के खनिज उत्पादन का मूल्य, अखिल भारत के कुल उत्पादन मूल्य का वर्ष 2013-14 में सर्वाधिक रहा, जो 8.7 प्रतिशत था, वर्ष 2012-13 में 7.9 प्रतिशत, वर्ष 2014-15 तथा 2015-16 में 8.2 प्रतिशत था। वर्ष 2016-17 में 9.6 प्रतिशत, 2017-18 में 15.66 प्रतिशत था तथा वर्ष 2018-19 में यह 15.12 प्रतिशत रहा। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (b) सही उत्तर है। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में (अप्रैल, 2022 जनवरी, 2023 तक) अखिल भारत के कुल खनिज उत्पादन के मूल्य का छत्तीसगढ़ में 15.07 प्रतिशत है।

3. वर्ष 2016-17 में इस राज्य में खनिजों से प्राप्त राजस्व आय को अधिकतम करने में किस खनिज की महत्त्वपूर्ण भूमिका है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) कोयला
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2017-18 के अनुसार, वर्ष 2016-17 में राज्य में 307188.82 लाख रु. की राजस्व आय खनिजों से प्राप्त हुई. इनमें सर्वाधिक (195654.85 लाख रु.) कोयले से प्राप्त हुई, तत्पश्चात चूना-पत्थर (25237.90 लाख रु.), लौह अयस्क (82994.13 लाख रु.) तथा बॉक्साइट (3284.49 लाख रु.) इत्यादि में रही। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक राजस्व आय (424573.26 लाख रु.) कोयला से हुई। तत्पश्चात लौह अयस्क से आय (360820.39 लाख रु.) हुई।

4. छत्तीसगढ़ राज्य में कोयला का उत्पादन वर्ष 2012-13 से 2015-16 की अवधि में किस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में घटा है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) 2015-16
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 के अनुसार, कोयले का उत्पादन वर्ष 2012-13 में 1,17,830 हजार टन, वर्ष 2013-14 में 1,27,095 हजार टन, वर्ष 2014-15 में 1,34,800 हजार टन, वर्ष 2015-16 में 1,30,605 हजार टन रहा। अतः स्पष्ट है कि वर्ष 2015-16 में विगत वर्षों की तुलना में कोयला का उत्पादन घटा है। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2017-18 में 1,42,514 हजार टन, वर्ष 2018-19 में 1,61,893 हजार टन, वर्ष 2019-20 में 1,57,064 हजार टन, वर्ष 2020-21 में 1,58,409, वर्ष 2021-22 में 1,54,120 हजार टन तथा वर्ष 2022-23 में 1,84,630 हजार टन कोयले का उत्पादन हुआ।

5. छत्तीसगढ़ का प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (a) कोरबा
Solution:उपर्युक्त में से छत्तीसगढ़ का प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र कोरबा है, जबकि इस संदर्भ में आरक्षित संसाधन के संदर्भ में मांड-रायगढ़ का अग्रणी स्थान है।

6. छत्तीसगढ़ के किस जिले में हीरे के भंडार पाए गए हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (c) रायपुर
Solution:हीरा, कार्बन का अपररूप है। प्रश्नकाल में छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के मैनपुर एवं देवभोग तहसील में इसके प्रमुख भंडार पाए जाते थे।

7. छत्तीसगढ़ के किस जिले में बॉक्साइट खनिज उपलब्ध है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) कोंडागांव
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 के अनुसार, कोंडागांव जिले में केवल बॉक्साइट पाया जाता है। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, कोंडागांव के अतिरिक्त कबीरधाम, जगदलपुर, कांकेर, बीजापुर, सरगुजा तथा बलरामपुर में भी बॉक्साइट उपलब्ध है। इंडियन मिनिरल्स ईयर बुक, 2021 के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बस्तर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, कवर्धा (कबीरधाम), कोरबा, रायगढ़, सरगुजा में बॉक्साइट पाया जाता है। रायपुर में चूना-पत्थर, दुर्ग में चूना पत्थर, मोल्डिंग सैंड, क्वार्जाइट तथा धमतरी में क्ले एवं अगेट सूक्ष्म मात्रा में पाए जाते हैं।

8. छत्तीसगढ़ की डाली-रजहरा खदानें प्रसिद्ध हैं- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (c) लौह अयस्क उत्पादन के लिए
Solution:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित डाली-रजहरा की खदानें लौह अयस्क उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र को लोहा यहीं से प्राप्त होता है।

9. इकलामा लौह अयस्क क्षेत्र किस जिले में स्थित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) कबीरधाम
Solution:इकलामा (Iklama) लौह अयस्क क्षेत्र कबीरधाम जिले में स्थित है।

10. छत्तीसगढ़ में किस खनिज का भंडार देश में सर्वाधिक है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) टिन अयस्क
Solution:प्रश्नकाल और वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ टिन अयस्क के भंडार में देश में एकाधिकार रखता है। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल, 2022- जनवरी 2023 तक) में देश के कोयला उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य का हिस्सा 19.76 प्रतिशत, लौह अयस्क 15.90 प्रतिशत, चूना पत्थर 11.08 प्रतिशत, बॉक्साइट 4.33 प्रतिशत तथा टिन अयस्क 100 प्रतिशत है।