Correct Answer: (c) बैगा
Solution:छत्तीसगढ़ में पांच विशेष पिछड़ी जनजातियां अबूझमाड़िया, कमार, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा एवं बैगा हैं। जनगणना 2011 के अनुसार इन विशेष पिछड़ी जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या बैगा की है। बैगा जनजातियों की कुल संख्या 89744 है, जिसमें 44847 पुरुष एवं 44897 महिलाएं हैं। कमार जनजातियों की कुल संख्या 26530 है, जिसमें 13070 पुरुष एवं 13460 महिलाएं हैं। बिरहुल एवं बिरहोर जनजातियों की कुल संख्या 3104 है, जिसमें 1526 पुरुष एवं 1578 महिलाएं हैं। अबूझमाड़ एवं पहाड़ी कोरबा । जनजाति की संख्या कम है। छत्तीसगढ़ राज्य की आदिम जाति अनुसंधान संस्थान की 2016-17 की रिपोर्ट के आधार पर इन जनजातियों में भी व राज्य में सर्वाधिक बैगा जनजाति है, जिनकी संख्या 87621 (पुरुष-43868 एवं महिलाएं-43753) है। पहाड़ी कोरबा जनजाति की कुल संख्या 39284 (पुरुष-19931 एवं महिलाएं-19353), कमार जनजाति की कुल संख्या 26595 (पुरुष-13160 एवं महिलाएं-13435), बिरहोर जनजाति की कुल संख्या 3504 (पुरुष-1719 एवं महिलाएं-1785) तथा अबुझमाड़िया जनजाति की कुल संख्या 22846 (पुरुष-11202 एवं महिलाएं-11644) है।