जनजातियां एवं उनकी गतिविधियां : (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 49

1. किस विशेष पिछड़ी जनजाति की जनसंख्या छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) बैगा
Solution:छत्तीसगढ़ में पांच विशेष पिछड़ी जनजातियां अबूझमाड़िया, कमार, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा एवं बैगा हैं। जनगणना 2011 के अनुसार इन विशेष पिछड़ी जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या बैगा की है। बैगा जनजातियों की कुल संख्या 89744 है, जिसमें 44847 पुरुष एवं 44897 महिलाएं हैं। कमार  जनजातियों की कुल संख्या 26530 है, जिसमें 13070 पुरुष एवं 13460 महिलाएं हैं। बिरहुल एवं बिरहोर जनजातियों की कुल संख्या 3104 है, जिसमें 1526 पुरुष एवं 1578 महिलाएं हैं। अबूझमाड़ एवं पहाड़ी कोरबा । जनजाति की संख्या कम है। छत्तीसगढ़ राज्य की आदिम जाति अनुसंधान संस्थान की 2016-17 की रिपोर्ट के आधार पर इन जनजातियों में भी व राज्य में सर्वाधिक बैगा जनजाति है, जिनकी संख्या 87621 (पुरुष-43868 एवं महिलाएं-43753) है। पहाड़ी कोरबा जनजाति की कुल संख्या 39284 (पुरुष-19931 एवं महिलाएं-19353), कमार जनजाति की कुल संख्या 26595 (पुरुष-13160 एवं महिलाएं-13435), बिरहोर जनजाति की कुल संख्या 3504 (पुरुष-1719 एवं महिलाएं-1785) तथा अबुझमाड़िया जनजाति की कुल संख्या 22846 (पुरुष-11202 एवं महिलाएं-11644) है।

2. रायपुर संभाग की विशेष पिछड़ी जनजाति कौन है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) कमार
Solution:छत्तीसगढ़ राज्य में 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों अबूझमाड़िया, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं बैगा के लिए विशेष अभिकरण का गठन किया गया है। रायपुर संभाग के गरियाबंद, धमतरी तथा महासमुंद जिले में कमार जनजाति विशेष पिछड़ी जनजाति है।

3. इनमें से कौन एक विशेष पिछड़ी जनजाति है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) मुरिया
Solution:छत्तीसगढ़ राज्य में 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों अबूझमाड़िया, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं बैगा के लिए विशेष अभिकरण का गठन किया गया है। रायपुर संभाग के गरियाबंद, धमतरी तथा महासमुंद जिले में कमार जनजाति विशेष पिछड़ी जनजाति है।

4. 'कत्था' बनाने वाली अनुसूचित जनजाति कौन है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) खैरवार
Solution:कत्था (Catechu) बनाने वाली अनुसूचित जनजाति खैरवार है। चूंकि कत्था को 'खैर' भी कहा जाता है, इसलिए माना जाता है कि इसी के नाम पर इस जनाजाांति का नाम खैरवार पड़ा।

5. निम्नलिखित पेय पदार्थों में कौन-सा जनजातीय पेय पदार्थ नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) धेरसा
Solution:घेरसा, छत्तीसगढ़ के जनजातियों का त्योहार है। यह पौष माह (जनवरी) में कोरबा आदिवासियों द्वारा उत्तरा (सरसों, दाल आदि) की फसल काटने पर मनाया जाने वाला उत्सव है।

6. निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2008]

1. छत्तीसगढ़ में गोंड़ सबसे बड़ा जनजाति समूह है।

2. उरांव सबसे छोटा जनजाति समूह है।

3. कमार और पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजातियां हैं।

उत्तर कूटों के आधार पर दीजिए-

Correct Answer: (c) 1 एवं 3 सही हैं।
Solution:छत्तीसगढ़ में गोड़ सबसे बड़ा जनजाति समूह है। इनकी लगभग 41 उपजातियां हैं। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निवास करने वाली 5 जनजातियों बैगा, कमार, अबूझमाड़िया, बिरहोर तथा पहाड़ी कोरबा को विशेष दर्जा प्राप्त है। उरांव छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा जनजाति समूह नहीं है। छत्तीसगढ़ में इससे कम संख्या में सवरा, माझी तथा मवासी आदि जनजाति समूह पाए जाते हैं। इस प्रकार कथन 1 एवं 3 सही हैं, जबकि कथन 2 गलत है। अतः सही उत्तर विकल्प (c) है।

7. तीन माह तक चलने वाला त्योहार 'बाली बरब' किस जनजाति में मनाया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) मतरा
Solution:'बाली बरब' त्योहार भतरा और हल्बी जनजाति द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व तीन महीने तक चलता है, जो भीमादेव से संबंधित है। इसे 'बाली परब' भी कहते हैं।

8. छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक जनसंख्या किस आदिवासी समूह की है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) गोंड
Solution:'बाली बरब' त्योहार भतरा और हल्बी जनजाति द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व तीन महीने तक चलता है, जो भीमादेव से संबंधित है। इसे 'बाली परब' भी कहते हैं।

9. निम्नलिखित जनजातियों को उनके मुख्य निवास क्षेत्र (जिला) के अनुसार सुमेलित कीजिए - [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2021]

जनजातिमुख्य निवास क्षेत्र (जिला)
(A) पहाड़ी कोरबा(i) बलौदाबाजार-भाटापारा
(B) भुंजिया(ii) जशपुर
(C) बिंझवार(iii) गरियाबंद
(D) अबूझमाड़िया(iv) नारायणपुर

सही विकल्प का चयन कीजिए-

(A)(B)(C)(D)
(a)(i)(iii)(iv)(ii)
(b)(iii)(i)(ii)(iv)
(c)(ii)(iii)(i)(iv)
(d)(iv)(i)(ii)(ii)

Correct Answer: (e)
Solution:सही सुमेलित हैं-
जनजातिमुख्य निवास क्षेत्र (जिला)
(A) पहाड़ी कोरबा(i) जशपुर
(B) भुंजिया(ii) गरियाबंद
(C) बिंझवार(iii) बलौदाबाजार-भाटापारा
(D) अबूझमाड़िया(iv) नारायणपुर

10. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति छत्तीसगढ़ में नहीं पाई जाती है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (a) भोटिया
Solution:उपर्युक्त में से भोटिया जनजाति छत्तीसगढ़ में नहीं पाई जाती है, जबकि गोंड़, मारिया एवं बनिया जनजातियां यहां पाई जाती हैं।